FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
आगामी दुर्गापूजा के सफल आयोजन को लेकर पूजा समितियों ने जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री से की मुलाकात
September 29, 2026 | 109 Views
आगामी दुर्गापूजा के सफल आयोजन को लेकर पूजा समितियों ने जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री से की मुलाकात

रांची। आगामी दुर्गापूजा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों ने जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री से मुलाकात की। इस दौरान पूजा समितियों द्वारा पर्व के दौरान आवश्यक प्रशासनिक एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन से सहयोग का आग्रह किया गया।

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त  मंजूनाथ भजन्त्री ने पूजा समितियों को जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।

उन्होंने मूर्ति विसर्जन के दौरान संबंधित थाना के साथ समन्वय बनाए रखने, निर्धारित ध्वनि मानकों एवं नियमों का पालन करने तथा यातायात एवं आमजनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर पूजा समितियों के सदस्यों द्वारा जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त  मंजूनाथ भजन्त्री को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
 


September 29, 2026 | 110 Views
September 29, 2026 | 110 Views
September 29, 2026 | 110 Views
September 29, 2026 | 110 Views
September 29, 2026 | 110 Views
September 29, 2026 | 110 Views
September 29, 2026 | 110 Views
September 29, 2026 | 110 Views
September 29, 2026 | 110 Views