FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | बिहार विधानसभा चुनाव 2025, दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया जारी | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण 6 नवंबर दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा वोटिंग | जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने किया दावा कहा जदयू को 25 से 35 सीट आएगी | बिहार विधानसभा को लेकर महागठबंधन खींच तान जारी मुकेश साहनी की मांग को राजद ने किया खारिज | पंजाब में डीआईजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सीबीआई ने डीआईजी के पास 5 करोड़ रु सहित अन्य चीज की जप्त किया गिरफ्तार | लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने किया महुआ विधानसभा सीट से नामांकन | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 महागठबंधन के घटक दल VIP पार्टी को मिली 15 विधानसभा की सीट | बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की सूची | बिहार विधानसभा का दो चरणों में होगा चुनाव गिनती 14 नवंबर |
चार चोर को पुलिस ने किया ने किया गिरफ्तार, ग्रामीण एसपी ने की प्रेस वार्ता
July 16, 2025 | 244 Views
चार चोर को पुलिस ने किया ने किया गिरफ्तार, ग्रामीण एसपी ने की प्रेस वार्ता

रांची। बुधवार को ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि  11 जुलाई 2025 को आशुतोष उराँव पिता स्व० बहादुर उराँव, पता-चालाटोली कटहल मोड़ सिमलिया, थाना-रातू, जिला- राँची के घर में दिन में चोरी होने के आलोक में आशुतोष उराँव के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध प्रासंगिक काण्ड अंकित किया गया। उक्त काण्ड का उद्‌भेदन, संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गई सामानों की बरामदगी हेतु पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची के द्वारा पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण राँची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) द्वितीय रॉची के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ युवक जो पहले कई चोरी की घटना का अंजाम दे चुके है, वे लोग कमडे आश्रम के आसपास इक‌ट्ठा होने वाले है तथा पुनः किसी भी बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरी करने की तैयारी कर रहे है। निर्देशानुसार गठित टीम के द्वारा काफी तत्परता से चोरी करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी किये गये सामानों को बरामद किया गया है तथा घटना कारित करने में प्रयुक्त सलाई रेंच, पेचकस एवं स्कूटी को विधिवत जप्त किया गया है।

चोरी करने वाले गिरफ्तार अपराधी इस घटना के अलावे रातू थाना क्षेत्र एवं अन्य कई जगहों पर की गई चोरी की घटना में शामिल रहे है। घटना में शामिल गिरफ्तार सभी अपराधी दो पहिया वाहन से घुम-घुमकर बंद घरों को निशाना बनाते हुए सलाई रिच से ताला तोड़ते थे एवं पेचकश से अलमीरा को तोड़कर चोरी करते थे। गिरफ्तार अपराधी में से एक अपराधी कौशल कुमार सिंह पिता स्व० रूपदेव सिंह, पता-यमुना नगर रोड नं0-05, मुरला पहाड़, थाना-सुखदेवनगर, जिला-रॉची. स्थाई पता-ग्राम-थवई मदनपुर, थाना मदनपुर, जिला-गया (बिहार) सुखदेवनगर थाना से सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-466/24, दिनांक 04.09.2024 धारा-21 (ए)/22 एन०डी०पी०एस० एक्ट में जेल जा चुका है।

बरामद एवं जप्त सामानों का विवरणीः-

1. पीला रंग का स्कूटी- JH01DR-7056

2. सोनी कम्पनी का टी०वी०-01

3. स्मार्ट फोन-01, किपेड मोबाईल-01

4. गलाया हुआ सोना।

5. सलाई रिच-एक पीस।

6. पेचकस - एक पीस।

गिरफ्तार अपराधियों का विवरणः-

(1.) पवन कुमार उम्र 30 वर्ष पिता स्व० कैलाश प्रजापति, पता-कुम्हारटोली चुन्ना भट्ठा नियर हनुमान मंदिर, थाना-सुखदेवनगर, जिला-रॉची ।

(2) कौशल सिंह उम्र 29 वर्ष पिता स्व० रूपदेव सिंह, पता-यमुना नगर रोड नं0-05, मुरला पहाड़, थाना- सुखदेवनगर, जिला-रॉची, स्थाई पता- ग्राम-थवई मदनपुर, थाना-मदनपुर, जिला-गया (बिहार) ।

(3) राजा साव उम्र 24 वर्ष पिता किशोरी साव, पता-यमुना नगर मुरला पहाड़ रोड नं0-09 (संजय पंडित के मकान में किरायेदार), थाना-सुखदेवनगर, जिला-रॉची, स्थाई पता-ग्राम-हथियारा, जिला-गया (बिहार) ।

(4.) सुनील कुमार राय उर्फ अन्नु यादव उम्र 35 वर्ष पिता रामनरेश राय, पता-किशोरगंज रोड नं०-09 इरगूटोली, थाना- सुखदेवनगर, जिला-रॉची।(5.) संतोष कुमार सोनी उम्र 35 वर्ष पिता भरत प्रसाद, पता-मधुकम लायंस चौक, थाना-सुखदेवनगर, जिला-रॉची।

अपराधिक इतिहासः-

सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-466/24, दिनांक 04.09.2024 धारा-21(ए)/22 एन०डी०पी०एस० एक्ट में कौशल सिंह पिता स्व० रूपदेव सिंह, पता-यमुना नगर रोड नं0-05, मुरला पहाड़, थाना-सुखदेवनगर, जिला-रॉची, स्थाई पता-ग्राम-थवई मदनपुर, थाना-मदनपुर, जिला-गया (बिहार) जेल जा चुका है।

छापामारी दलः-

1. अरविन्द कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) द्वितीय रॉची।

2. राम नारायण सिंह, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, रातू रॉची।

3. अनुरंजन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक, रातू थाना राँची।

4. संतोष यादव, पुलिस अवर निरीक्षक, रातू थाना रॉची।

5. नवीन शर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक, रातू थाना राँची।

6. प्रियंका कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक, रातू थाना राँची।

7. विशेश्वर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक, रातू थाना राँची।

8. स०अ०नि० मनोज कुमार, सहायक अवर निरीक्षक, रातू थाना राँची।

9. स०अ०नि० सुनील कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक, रातू थाना राँची।

10. आरक्षी 374 देवराज राम, रातू थाना, राँची।

11. सशस्त्र बल, रातू थाना रिजर्व गार्ड


July 16, 2025 | 245 Views
July 16, 2025 | 245 Views
July 16, 2025 | 245 Views
July 16, 2025 | 245 Views
July 16, 2025 | 245 Views
July 16, 2025 | 245 Views
July 16, 2025 | 245 Views
July 16, 2025 | 245 Views
July 16, 2025 | 245 Views
July 16, 2025 | 245 Views