FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | भारत में एक दिवसीय श्रृंखला 21 से जीती, साउथ अफ्रीका को हराया | झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र दूसरे दिन स्थगित | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाला बदलने के खेल में राजनीतिक तापमान बढ़ा | भारत और साउथ अफ्रीका विशाखापट्टनम मैच भारत ने जीता | तेजस्वी यादव चुने गए राजद विधायक दल के नेता | इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा अवैध रूप से अधिक किराया वसूलने पर देशभर में राजनीतिक गर्ग | बिहार के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद को लेकर राजनीतिक गर्म | TRI मे आदिवासी समाज की बैठक देश भर से पहुँचे आदिवासी लोग | बिहार के गृह मंत्री बने सम्राट चौधरी कई जगहों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू |
पुलिस ने जांच के दौरान एक युवक को देसी कट्टा के साथ किया गिरफ्तार
January 27, 2025 | 370 Views
पुलिस ने जांच के दौरान एक युवक को देसी कट्टा के साथ किया गिरफ्तार

गोड्डा। पुलिस अधीक्षक गोड्‌डा को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम शीतल में अवैध हथियार होने की सूचना है जो किसी को बेचने के फिराक में है। पुलिस अधीक्षक , गोड्‌डा के द्वारा थाना प्रभारी महागामा को सूचित किया गया तथा तत्काल गस्ती दल को ग्राम शीतल जाने को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात थाना प्रभारी महागामा एवं थाना के पुलिस पदाधिकारी सशस्त्र बल के जवान के साथ उक्त स्थान ग्राम शीतल पहुँचा तथा गाँव के निर्माणाधीन पानी टंकी के के पास कच्ची सड़क पर पहुँचा तो पुलिस गाड़ी को देख कर कुछ लोग भागने लगे एक व्यक्ति को सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया पकड़ाये व्यक्ति के मोटरसाईकिल निबंधन सं0- JH 17AA 9224 को चेक करने पर मोटरसाईकिल के डिक्की से एक लोडेट देशी कट्टा पाया गया । इस संबंध में वैध कागजात की मांग करने पर पकड़ाये व्यक्ति द्वारा ना तो कोई वैध कागजात प्रस्तुत किया गया और ना ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। बरामद देशी कट्टा को विधिवत जप्त करते हुए सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करते हुए व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पकड़ाये व्यक्ति द्वारा अपने स्वीकारोक्ती बयान में घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की गई है। भागे गये अन्य अपराधियों के विरूद्ध छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम एवं पता -
1. अभियुक्त संजय कुमार दास, उम्र 23 वर्ष, पिता- राजेन्द्र रविदास ग्राम- शीतल (मालीचक), थाना- महागामा, जिला गोड्डा

जप्त सामानों की विवरणी:

1. एक देशी कट्टा
2. एक गोली जिसके पेंदे पर 8mm KF लिखा हुआ
3. हीरो कंपनी का मोटरसाईकिल जिसका निबंधन सं0- JH 17AA 9224

छापामारी टीम में शामिल सदस्यों का पद एवं नाम:-
(1) थाना प्रभारी श्री शिवदयाल सिंह, महागामा थाना।
(2) पु०अ०नि० युगेश्वर उराँव, महागामा थाना।
(3) थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल ।


January 27, 2025 | 371 Views
January 27, 2025 | 371 Views
January 27, 2025 | 371 Views
January 27, 2025 | 371 Views
January 27, 2025 | 371 Views
January 27, 2025 | 371 Views
January 27, 2025 | 371 Views
January 27, 2025 | 371 Views
January 27, 2025 | 371 Views
January 27, 2025 | 371 Views