FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
बिहार में नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एनडीए की पुनः सरकार बनना तय — धर्मेंद्र तिवारी
November 12, 2025 | 238 Views
बिहार में नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एनडीए की पुनः सरकार बनना तय — धर्मेंद्र तिवारी

रांची । झारखंड प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण की मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जो माहौल, जनता का उत्साह उससे यह स्पष्ट रूप से प्रतीत होता है कि बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की नीति पर पुनः भरोसा जताते हुए एनडीए को बहुमत देने का मन बना लिया है।

श्री तिवारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार ने पिछले वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, महिला सशक्तिकरण, रोजगार और न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। यही कारण है कि जनता ने एक बार फिर “विकास के साथ विश्वास” के आधार पर मतदान किया है।

उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की संभावित जीत न केवल राज्य के लिए बल्कि पूरे पूर्वी भारत, विशेष रूप से झारखंड के लिए भी राजनीतिक रूप से प्रेरणादायक सिद्ध होगी। नीतीश कुमार जी का कार्यशैली और विकास मॉडल झारखंड की जनता के बीच भी सकारात्मक संदेश दे रहा है।

श्री तिवारी ने कहा कि बिहार में एनडीए की संभावित जीत से यह भी साबित होता है कि जनता जाति या नारे की राजनीति से ऊपर उठकर विकास, स्थिरता और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है। राज्यसभा सांसद श्री खीरू महतो जी, और स्टार प्रचारक माननीय विधायक अभिभावक श्री सरयू राय जी के कुशल नेतृत्व में झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड ने बिहार  चुनाव के प्रचार प्रसार में रामसेतु निर्माण में गिलहरी की तरह भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि झारखंड में भी जनता दल (यू) संगठन को और सशक्त किया जाएगा ताकि बिहार की तरह यहां भी विकास और समरसता की राजनीति को आगे बढ़ाया जा सके।

श्री तिवारी ने  महासचिव उदय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिन्हा, उपेंद्र नारायण सिंह, संजय कुमार सिंह, श्रवण कुमार, भगवान सिंह, निर्मल सिंह, पिंटू सिंह, पी एन सिंह, सोमेन दत्ता, प्रदेश सचिव दिलीप पांडे, सुयश पांडे उनकी पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने निरंतर संगठन को मजबूत करने और बिहार चुनाव में पार्टी की नीति और दृष्टिकोण को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाई है।

 


November 12, 2025 | 239 Views
November 12, 2025 | 239 Views
November 12, 2025 | 239 Views
November 12, 2025 | 239 Views
November 12, 2025 | 239 Views
November 12, 2025 | 239 Views
November 12, 2025 | 239 Views
November 12, 2025 | 239 Views
November 12, 2025 | 239 Views
November 12, 2025 | 239 Views