FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
हिंडालको के खिलाफ विधायक अमित महतो का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त
September 29, 2026 | 123 Views
हिंडालको के खिलाफ विधायक अमित महतो का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

सिल्ली मुरी:- मुरी स्थित हिंडालको कंपनी के खिलाफ सिल्ली विधायक अमित महतो द्वारा 28 सितंबर से किया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन मंगलवार को देर रात वार्ता के बाद समाप्त हो गया। विधायक अमित महतो अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और विस्थापितों के साथ कंपनी गेट के समीप धरने पर बैठे थे।धरने को लेकर मंगलवार को देर रात सिल्ली डीएसपी और स्थानीय सिल्ली एवं मुरी पुलिस प्रशासन की पहल और मध्यस्थता में विधायक अमित महतो तथा हिंडालको कंपनी के एचआर एवं अन्य कर्मचारियों के साथ वार्ता हुई। इस दौरान विधायक ने विस्थापितों एवं स्थानीय लोगों से जुड़ी विभिन्न मांगों को कंपनी प्रबंधन के समक्ष रखा। वार्ता के बाद धरना समाप्त करने पर सहमति बनी। पूरे घटनाक्रम के दौरान सिल्ली डीएसपी सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार और मुरी ओपी प्रभारी विकास कुमार पासवान व पुलिस प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और लॉ एंड ऑर्डर को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण तरीके से संभालते हुए प्रदर्शनकारियों और कंपनी प्रबंधन के बीच संवाद का माहौल बनाए रखा। पुलिस की सतर्कता और समझदारी से किसी भी अप्रिय स्थिति को टालते हुए मामले को बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया गया।धरना समाप्त होने के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य रही। विधायक की ओर से रखी गई मांगों पर आगे कंपनी प्रबंधन के स्तर पर क्या कार्रवाई होती है, इस पर स्थानीय लोगों और विस्थापितों की नजर बनी हुई है। वार्ता में प्रतिनिधि मंडल में जीवराज सिंह डोला महतो, मुकेश साहू, जगन्नाथ महतो,कन्हाई  बेदिया, शैलेंद्र कुमार, वही हिंडालको एचआर डिपार्टमेंट से यूनिट हेड संदीप पाटिल एचआर हेड प्रमोद कुमार,संजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।


September 29, 2026 | 124 Views
September 29, 2026 | 124 Views
September 29, 2026 | 124 Views
September 29, 2026 | 124 Views
September 29, 2026 | 124 Views
September 29, 2026 | 124 Views
September 29, 2026 | 124 Views
September 29, 2026 | 124 Views
September 29, 2026 | 124 Views