FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | बिहार विधानसभा चुनाव 2025, दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया जारी | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण 6 नवंबर दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा वोटिंग | जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने किया दावा कहा जदयू को 25 से 35 सीट आएगी | बिहार विधानसभा को लेकर महागठबंधन खींच तान जारी मुकेश साहनी की मांग को राजद ने किया खारिज | पंजाब में डीआईजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सीबीआई ने डीआईजी के पास 5 करोड़ रु सहित अन्य चीज की जप्त किया गिरफ्तार | लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने किया महुआ विधानसभा सीट से नामांकन | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 महागठबंधन के घटक दल VIP पार्टी को मिली 15 विधानसभा की सीट | बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की सूची | बिहार विधानसभा का दो चरणों में होगा चुनाव गिनती 14 नवंबर |
मंत्री रामदास सोरेन का निधन,राजनीतिक जगत में शोक की लहर
August 15, 2025 | 605 Views
 मंत्री रामदास सोरेन का निधन,राजनीतिक जगत में शोक की लहर

दिल्ली/रांची । झारखंड राज्य के लिए दिल्ली के ओपेलो अस्पताल से एक बड़ी खबर आई है, जहां स्कूली शिक्षा साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन का निधन हो गया।  मामले में पूर्व विधायक सह JMM नेता कुणाल षाडंगी ने सोशलसइट X के माध्यम से सूचना दी जिसके बाद निधन की खबर सामने आई। वहीं उनके निधन से झारखंड के राजनीतिक जगत में शोक की लहर फैल गई। 

चोट के बाद बिगड़ी हालत

2 अगस्त 2025 को मंत्री रामदास सोरेन अपने आवास के बाथरूम में फिसलकर गिर पड़े थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और ब्रेन हेमरेज हो गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका लगातार इलाज कर रही थी। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

झारखंड आंदोलन के साथ JMM में थी महत्वपूर्ण भूमिका 


घाटशिला विधानसभा सीट से 3 बार विधायक रहे थे मंत्री  रामदास सोरेन ने झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनकी सादगी, कर्मठता और जनसेवा की भावना के कारण वे जनता के बीच बेहद लोकप्रिय थे। उनके निधन से राज्य के राजनीतिक और शैक्षणिक जगत में गहरा शोक है। रामदास सोरेन की बात की जाए तो वह JMM के बड़े नेता थे और 2009 में कांग्रेस के बड़े नेता प्रदीप कुमार बालमुचू को हराकर विधानसभा चुनाव जीते थे और फिर 2019 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लखन चंद्र मार्डि और 2024 में चम्पाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को हराया था। वही मंत्री रामदास सोरेन के पास झारखंड राज्य में स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग एवं राजस्व, पंजीकरण एवं भूमि सुधार(पंजीकरण) विभाग   थे।


August 15, 2025 | 606 Views
August 15, 2025 | 606 Views
August 15, 2025 | 606 Views
August 15, 2025 | 606 Views
August 15, 2025 | 606 Views
August 15, 2025 | 606 Views
August 15, 2025 | 606 Views
August 15, 2025 | 606 Views
August 15, 2025 | 606 Views
August 15, 2025 | 606 Views