FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | मिथुन मनहास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष | अविनाश कुमार बने झारखंड राज्य के मुख्य सचिव | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | बाढ़ के बाद पंजाब में सर्दी के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | कुड़मी समुदाय 20 सितंबर से करेंगे रेल रोको आंदोलन की शुरुआत | हिंदुओं की जमीन मुस्लिमों के नाम कर देती थी असम की महिला अधिकारी, छापा पड़ा तो घर से मिला 1 करोड़ कैश 1 करोड़ के गहने: बोले CM सरमा 6 महीने से थी नजर |
खोई हुई हथिनी बरामद,मामला में नया मोड़
September 30, 2025 | 158 Views
खोई हुई हथिनी बरामद,मामला में नया मोड़

पलामू। सदर थाना कांड सं. 98/25, दिनांक 12.09.2025, धारा 314/316(2)/318(4)/3(5) बी.एन.एस. 2023 के आलोक में वादी नरेन्द्र कुमार शुक्ला, पिता स्व. गया प्रसाद शुक्ला, सा. निफरा, थाना विन्ध्याचल, जिला मिर्जापुर (उ.प्र.) द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में हथनी जयमति को अभियुक्तों द्वारा बिना सूचना दिए कहीं ले जाने का आरोप अंकित किया गया था।

दिनांक 29.09.2025 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशन में एक टीम गठित की गई। सूचना के सत्यापन के क्रम में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित हथनी बिहार राज्य के जिला छपरा, थाना अमनौर, सा. पहाड़पुर निवासी गोरख सिंह उर्फ अभिमन्यु, पिता सुदामा सिंह के यहां पाई गई।

जांच में यह तथ्य सामने आया कि उक्त हथनी प्रारंभ में चार साझेदारों द्वारा लगभग 40 लाख रुपये की कीमत पर खरीदी गई थी। वादी को बिना सूचना दिए अन्य तीन साझेदारों ने हथनी को ₹27 लाख में गोरख सिंह उर्फ अभिमन्यु को विक्रय कर दिया था। फिलहाल, विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत हथनी जयमति को जब्त कर गोरख सिंह उर्फ अभिमन्यु पिता सुदामा सिंह, सा. पहाड़पुर, थाना अमनौर, जिला छपरा, बिहार के ही जिम्मेनेमा पर सुपुर्द कर दिया गया है। उक्त कांड का अनुसंधान प्रगति पर है।
 


September 30, 2025 | 159 Views
September 30, 2025 | 159 Views
September 30, 2025 | 159 Views
September 30, 2025 | 159 Views
September 30, 2025 | 159 Views
September 30, 2025 | 159 Views
September 30, 2025 | 159 Views
September 30, 2025 | 159 Views
September 30, 2025 | 159 Views