FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | PM मोदी के साथ मंच पर सांसद पप्पू यादव, हाथ जोड़कर प्रणाम किया, वीडियो वायरल | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | बाढ़ के बाद पंजाब में सर्दी के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | कुड़मी समुदाय 20 सितंबर से करेंगे रेल रोको आंदोलन की शुरुआत | हिंदुओं की जमीन मुस्लिमों के नाम कर देती थी असम की महिला अधिकारी, छापा पड़ा तो घर से मिला 1 करोड़ कैश 1 करोड़ के गहने: बोले CM सरमा 6 महीने से थी नजर |
एंबुलेंस में डोडा की तस्करी पुलिस ने किया जप्त
September 25, 2025 | 134 Views
एंबुलेंस में डोडा की तस्करी पुलिस ने किया जप्त

हजारीबाग।  पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत दनुआ से बिहार की ओर एक मारुति वेन (AMBULANCE) पंजीकरण संख्या BR 02PB-6505 में अवैध रूप से डोडा लोड कर तस्करी की जा रही है। सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन कर चौपारण थाना अंतर्गत चोरदाह चेक नाका पर वाहन जांच की कार्रवाई प्रारंभ की गई। जांच के क्रम में एक संदिग्ध एम्बुलेंस चेक नाका पहुंचने से पूर्व ही सड़क किनारे खड़ी कर दी गई और चालक वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया। पुलिस द्वारा पीछा करने के बावजूद चालक अंधेरे और जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। उक्त एम्बुलेंस की विधिवत जांच के क्रम में पेशेंट सीट के नीचे छुपाकर रखे गए दो बोरे डोडा (कुल वजन 43.650 किलोग्राम) बरामद किए गए। जब्त एम्बुलेंस एवं डोडा को विधिवत जप्त कर थाना लाया गया। इस संबंध में एम्बुलेंस चालक, वाहन मालिक एवं अज्ञात तस्करों के विरुद्ध चौपारण थाना कांड संख्या 265/25, दिनांक 25.09.2025, धारा-317(5)/3(5) BNS एवं 15(C)/18(B)/25/27(A) NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान जारी है।

जप्त सामग्री :

1. मारुति सुजुकी एम्बुलेंस (BR 02PB-6505)
2. डोडा से भरे 02 बोरे (कुल वजन 43.650 किग्रा)

छापामारी दल :

1. अजित कुमार बिमल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही
2.  चन्द्रशेखर कुमार, पुलिस निरीक्षक, बरही अंचल
3. पु०अ०नि० सरोज सिंह चौधरी, थाना प्रभारी, चौपारण
4. पु०अ०नि० बिन्देश्वर महतो, चौपारण थाना
5. स०अ०नि० बदल कुमार महतो
6. स०अ०नि० भाजू एक्का
7. चोरदाह रिजर्व गार्ड, चौपारण थाना
 


September 25, 2025 | 135 Views
September 25, 2025 | 135 Views
September 25, 2025 | 135 Views
September 25, 2025 | 135 Views
September 25, 2025 | 135 Views
September 25, 2025 | 135 Views
September 25, 2025 | 135 Views
September 25, 2025 | 135 Views
September 25, 2025 | 135 Views