
साहिबगंज : बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत बांझी के समीप तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर तीन लोग गंभीर रूप से घायल। जहां तीनों घायलों को बोरियो थाना के गस्ति टीम एसआई विक्रम मार्डी,हवलदार विष्णु शंकर सिंह,हवलदार पीयूष मुर्मू,हवलदार फरेबी कुमार,के द्वारा आनन -फानन में इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया। सदर अस्पताल में ड्यूटी पर रहे डॉक्टर केशव कृष्णा ने प्राथमिक उपचार कर घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वही तीनों युवक की पहचान बोरियो थाना क्षेत्र बूटी निवासी छोटे लाल टुडू (25) रिन्ता टुडू (24) मोटका मुर्मू (26) के रूप में हुई है। छोटे लाल टुडू ने बताया कि हमलोग साहिबगंज न्यायालय परिसर में पेंटिंग का काम करने बोरियो से साहिबगंज आने के क्रम में बांझी के समीप तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मारकर फरार हो गया। वही बोरियो थाना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।।

साहिबगंज:-शहर के गुल्लीभट्टा बमकाली के रहने वाले राज कुमार दयाल कई वर्षो से पैरालाइसिस बीमारी से ग्रसित है।उसके परिवार वाले कई बार इलाज करा कर थक चुके थे,लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा है।उसे अब कही आने जाने मे कई तरह से परेशनी होती थी।वही उनकी पत्नी सयाला दयाल भारतीय जनता पार्टी के आई टी सेल नगर सह संयोजक आदित्य राज ठाकुर को अपनी समस्या सुनाई।वही आदित्य राज ठाकुर ने मानवता के नाते राज कुमार दयाल की पत्नी सयाला दयाल के साथ जिले के उपायुक्त हेमंत सती से मिलकर राज कुमार दयाल की समस्या से अवगत कराया।वही उपायुक्त ने तत्काल वहील चेयर उपलब्ध कराया।भाजपा आई टी सेल के नगर सह संयोजक ने कहा की मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।उन्होंने कहा की वह हमेशा लोगो की मदद के लिए आगे रहते है।वही वहील चेयर मिलने पर राज कुमार दयाल की पत्नी सयाला दयाल ने उपायुक्त हेमंत सती और आदित्य राज ठाकुर को धन्यवाद दिया।

साहेबगंज। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर साहिबगंज में पूर्व विधायक अनंत ओझा के नेतृत्व में फिट सांसद खेल महोत्सव 2025 के निमित्त फिट इंडिया खेलो इंडिया कार्यक्रम का आयोजन हुआ,मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाने के साथ ही साइक्लोन कार्यक्रम,साइकिल यात्रा के साथ रेलवे जेनरल इंस्टिट्यूट मैदान से भारी भीड़ के साथ प्रारंभ होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक तक संपन्न हुआ,राजस्थान मध्य विद्यालय की प्राचार्य रानी झा एवं उनके सहयोगी शिक्षक साइमन मरांडी ने इस कार्यक्रम मे काफ़ी सहयोग किया,इस कार्यक्रम मे बच्चे काफी उत्साहित थे।वही विधायल के प्राचार्य रानी झा ने कहा की शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य भी ठीक रखना बच्चों के लिए जरूरी है,कहा की अपने दिनचर्या में आधा घंटा व्यायाम करना जरूरी है।इसको करने से आपका सेहत फिट रहता है।वही भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य जयप्रकाश सिहां ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर प्राचार्य रानी झा का आभार प्रकट किया है!मौक़े पर विद्यालय के शिक्षक मीणा देवी,चांदनी कुमारी,साइमन मरांडी के आलवे सामाजिक कार्यकर्ता आकाश पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

साहिबगंज। गंगा मिशन कोलकाता साहिबगंज द्वारा आयोजित गंगा हरित अभियान के तहत जैप 09 परिसर साहिबगंज में फलदार पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।जहां मुख्य अतिथि जिला जैप 09 के प्रभु प्रसाद नीसो,भगवान मांझी अनिस, मेजर संजय सिंह द्वारा आम,कटहल, सपाटु,आंवला,अमरूद का पौधा जैप 09 परिसर में लगाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जैप 09 के प्रभु प्रसाद नीसो ने अपने संबोधन में कहा कि जब समाज, संस्था और प्रशासन एकजुट होकर आगे बढ़ते हैं,तभी प्रकृति पर्यावरण संरक्षण गंगा पुनर्जीवन का संकल्प साकार होता है।प्राकृतिक की रक्षा करना छोटे बड़े सब की जिम्मेदारी है।प्राकृतिक आपदा, प्राकृतिक से छेड़छाड़ करने पर हो रहा है।संकट में है,पृथ्वी को बचाने के लिए हमलोगों को आगे बढ़ चढ़ कर वृक्ष का रोपण करना होगा।वृक्ष ही प्राकृतिक है, प्राकृतिक ही जीवन है।पेड़ पौधा लगाकर पर्यावरण वातावरण को हरा भरा रखे। वृक्ष नहीं होगा तो बारिश नहीं होगा, भोजन नहीं मिलेगा।पानी की आवश्यकता,वायु की आवश्यकता,खाने की आवश्यकता वृक्ष द्वारा पूरी होती है सरकार बिरसा हरित ग्राम योजना के साहिबगंज जिला बाढ़ ग्रसित एवं जल जमाव का क्षेत्र है,पेड़ लगाने से भूमि कटाई की रोकथाम होती है।पौधा से हरियाली के साथ साथ पक्षियों को रहने के लिए अपना घर मिलता है।गंगा हमारी मां हैं,गंगा बचेगी तब हमलोग बचेंगे और प्राकृतिक बचेगी,गंगा जीवन दायिनी है।पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है।इसके लिए गंगा मिशन भी बधाई के पात्र है।इस अवसर पर गंगा मिशन के सुरेश निर्मल,राजेश गुप्ता,जैप 09 हवलदार अनिल सिंह और राजन कुमार के सैकड़ो सशस्त्र बाल एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

हजारीबाग। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत दनुआ से बिहार की ओर एक मारुति वेन (AMBULANCE) पंजीकरण संख्या BR 02PB-6505 में अवैध रूप से डोडा लोड कर तस्करी की जा रही है। सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन कर चौपारण थाना अंतर्गत चोरदाह चेक नाका पर वाहन जांच की कार्रवाई प्रारंभ की गई। जांच के क्रम में एक संदिग्ध एम्बुलेंस चेक नाका पहुंचने से पूर्व ही सड़क किनारे खड़ी कर दी गई और चालक वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया। पुलिस द्वारा पीछा करने के बावजूद चालक अंधेरे और जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। उक्त एम्बुलेंस की विधिवत जांच के क्रम में पेशेंट सीट के नीचे छुपाकर रखे गए दो बोरे डोडा (कुल वजन 43.650 किलोग्राम) बरामद किए गए। जब्त एम्बुलेंस एवं डोडा को विधिवत जप्त कर थाना लाया गया। इस संबंध में एम्बुलेंस चालक, वाहन मालिक एवं अज्ञात तस्करों के विरुद्ध चौपारण थाना कांड संख्या 265/25, दिनांक 25.09.2025, धारा-317(5)/3(5) BNS एवं 15(C)/18(B)/25/27(A) NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान जारी है।
जप्त सामग्री :
1. मारुति सुजुकी एम्बुलेंस (BR 02PB-6505)
2. डोडा से भरे 02 बोरे (कुल वजन 43.650 किग्रा)
छापामारी दल :
1. अजित कुमार बिमल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही
2. चन्द्रशेखर कुमार, पुलिस निरीक्षक, बरही अंचल
3. पु०अ०नि० सरोज सिंह चौधरी, थाना प्रभारी, चौपारण
4. पु०अ०नि० बिन्देश्वर महतो, चौपारण थाना
5. स०अ०नि० बदल कुमार महतो
6. स०अ०नि० भाजू एक्का
7. चोरदाह रिजर्व गार्ड, चौपारण थाना

रामगढ़। सयाल भुरकुण्डा स्थित R.A Mining के साईट पर रात्रि करीब 08:30 बजे रंगदारी मांगने एवं दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग किया गया एवं पुनः दिनांक-29.08.2025 को रात्रि करीब 10:00 बजे सेन्ट्रल सौन्दा भुरकुण्डा, सी०सी०एल० रेलवे साईडिंग स्थित पप्पु जैन के साईट पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से अंधाधुंध फायरिंग किया गया। उक्त घटना के संदर्भ में पतरातु (भुरकुण्डा) थाना काण्ड सं0-209/25, एवं 220/25 दर्ज किया गया।
उक्त दोनों घटना की गंभीरता को देखते हुए अजय कुमार (भा०पु०से०), पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा गौरव गोस्वामी (भा०पु०से०), सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पतरातु के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० का गठन किया गया। गठित एस०आई०टी० के द्वारा उक्त घटना के संदर्भ में दर्ज काण्डों के उद्भेदन हेतु तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना के आधार पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न स्थानों पर छापामारी की जा रही थी।
इसी क्रम में दिनांक- 24.09.2025 को पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की रामगढ़ के कोठार स्थित एक होटल में राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य किसी बढ़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित होकर योजना बना रहे हैं। पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु श्री गौरव गोस्वामी (भा०पु० से०), सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पतरातु के नेतृत्व में गठित एस०आई०टी० को निर्देशित किया गया। गठित एस०आई०टी० के द्वारा अलग-अलग टीम गठित कर रामगढ़ के कोठार में छापामारी किया जाने लगा। इसी क्रम में एक होटल के पास तीन संदिग्ध लड़के पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने लगे जिन्हें पुलिस बल के द्वारा घेराबन्दी कर पकड़ा गया।
पकड़ाये व्यक्तियों से नाम-पता
1. तुषार मिश्रा उर्फ शोम्या मिश्रा उर्फ मिश्रा, पिता स्व० राजकुमार मिश्रा, ग्राम-मिश्रा, टोला, मरार, राँची रोड़, थाना+जिला-रामगढ़
2. मंगलेश कुमार उर्फ मंगलेश, पिता सुनील सिंह, पता-बरवअड्डा, बड़ा जमुआ, थाना-बरवअड्डा, जिला-धनबाद
3. मुकेश कुमार उर्फ मुक्कु, पिता-अमीरका साव, ग्राम-महुँगाई कला, थाना-बढ़कागांव, जिला-हजारीबाग बताया।
पकड़ायें व्यक्तियों से सख्ती से पुछ-ताछ करने पर इन तीनों की निशानदेही पर पतरातु (भुरकुण्ठा) थाना काण्ड सं0-209/25, एवं 220/25 को कारित करने में इस्तेमाल किये गये दो देशी पिस्टल, कुल 07 जिन्दा गोली एवं एक पिस्टल का मैगजीन बरामद किया गया, जिसे विधिवत जप्ती सूची बना कर जप्त किया गया तथा पकड़ायें व्यक्तियों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ करने पर इनके द्वारा बताया गया कि हमलोग कुज्जू ओ०पी० क्षेत्रन्तर्गत महुआ टुंगरी में फायरिंग करने के लिए रेकी करने के उपरांत फायरिंग करने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से पतरातु (भुरकुण्डा) थाना काण्ड संख्या-209/25 एवं 220/25 के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त दोनों घटना में अपनी संलिप्तता की बात को स्वीकार किया गया एवं बताया गया कि उक्त दोनों घटनाओं को इन्ही लोगो के द्वारा राहुल दुबे गैंग के सरगना राहुल दुबे के कहने पर अंजाम दिया गया है। इस संदर्भ में पतरातु (भुरकुण्डा) थाना काण्ड सं0-233/25, दिनांक-25.09.2025. धारा-111(2)/111(4) 61(2) (a) बी०एन०एस० एवं 25(1-8)(a)/26/25(6)/27/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी अपराधकर्मी का नाम
1. तुषार मिश्रा उर्फ शोम्या मिश्रा उर्फ मिश्रा, पिता स्व० राजकुमार मिश्रा, ग्राम मिश्रा, टोला, मरार, राँची रोड़, थाना+जिला-रामगढ़।
2. मंगलेश कुमार उर्फ मंगलेश, पिता सुनील सिंह, पता-बरवअड्डा, बढ़ा जमुआ थाना-बरवअड्डा, जिला-धनबाद।
3. मुकेश कुमार उर्फ मुक्कु, पिता-अमीरका साव, ग्राम-महुँगाई कला, थाना-बड़कागाँव, जिला-हजारीबाग।
बरामद सामान
1. 7.65 एम०एम० पिस्टल-01
2. देशी पिस्टल-01
3. जिन्दा कारतुस-07
4. एन्ड्रायड मोबाईल-02
5. की-पेड मोबाईल-01
*तुषार मिश्रा उर्फ शोम्या मिश्रा उर्फ मिश्रा का अपराधिक इतिहासः-*
1. मांगर रांची थाना काण्ड सं0-126/2019, दिनांक 15.12.2019, धारा-454/380 भा०दoवि०।
2. रामगढ़ थाना काण्ड सं0-321/2024, दिनांक-17.10.2024, भारा-303(2)/317(5)/3(5) बी०एन०एस०।
3. रामगढ़ थाना काण्ड सं0-201/2022, दिनांक-17.08.2022, धारा-392 भा०द०वि।
छापामारी दल में शामिल
1. श्री गौरव गोस्वामी (भा०पु० से०) सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पतरातु।
2. पु०नि० सत्येन्द्र कुमार, पतरातु अंचल।
3. पु०अ०नि० शिवलाल कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी, पतरातु थाना।
4. पु०अ०नि० निर्भय कुमार गुप्ता, ओ०पी० प्रभारी भुरकुण्ठा ओ०पी०।
5. पु०आ०नि० मी० अख्तर अली, ओपी प्रभारी, मदानीनगर ओ०पी०।
6. पु०अ०नि० उमा शंकर वर्मा, ओ०पी० प्रभारी बरकाकाना औ०पी०।
7. पु०अ०नि० कैलाश कुमार, थाना प्रभारी बासल ।
8. पु०अ०नि० कुणाल कुमार, भुरकुण्या ओ०पी०।
9. पु०अ०नि० प्रदीप कुमार रजक, पतरातु थाना एवं सशस्त्र बल।
10. पु०अ०नि० मन्टू कुमार शर्मा, रामगढ़ थाना।
11. पु०अ०नि० मी० नौशाद, प्रभारी तकनीकी शाखा एवं तकनीकी शाखा के कर्मी।

सिल्ली-मुरी - दुर्गा पूजा की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। विभिन्न पूजा समितियाँ अपने-अपने पंडालों को भव्य स्वरूप देने में जुटी हुई हैं। कहीं आकर्षक गेट का निर्माण किया जा रहा है, तो कहीं रंग-बिरंगी लाइटिंग से पूरा क्षेत्र जगमगा रहा है।सिल्ली-मुरी के पंडालों में इस बार खासतौर पर मां के दरबार को सिंनाहरी और फूल-मालाओं से सजाकर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनाया जा रहा है। वहीं, सिल्ली और आसपास की दुर्गा पूजा समितियों ने भी लगभग सभी तैयारियों को अंतिम चरण में पहुँचा दिया है।आम श्रद्धालुओं के लिए पंडाल का पट खुलने का इंतज़ार छठे दिन से खत्म होगा, जब भक्त अपनी आस्था और भक्ति के साथ माँ दुर्गा के दर्शन कर सकेंगे।पूजा समितियों के बीच बेहतर पंडाल, शानदार लाइटिंग और अनोखी सजावट को लेकर मानो प्रतिस्पर्धा का माहौल बना हुआ है। हर समिति एक से बढ़कर एक आकर्षण प्रस्तुत करने में जुटी है।इधर बाज़ारों में भी रौनक बढ़ गई है। पूजा को देखते हुए लोगों का आना-जाना काफी बढ़ गया है और चारों ओर उत्सव का माहौल छा गया है। यह दुर्गोत्सव धार्मिक आस्था का प्रतीक है, मां के दर्शन से लोगों में शक्ति का संचार होता है आदि दुर्गा पूजा समिति मेन रोड सिल्ली, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति महावीर चौक सिल्ली सार्वजनिक दुर्गोत्सव पूजा समिति राधिका मैदान सिल्ली, जन जागरण दुर्गा पूजा समिति बड़ा मूरी बाजार, हिंडाल्को दुर्गा पूजा समिति मूरी..इत्यादी पूजा समिति की तयारी लगभग पूरी हो गई है।

साहिबगंज: बरहेट थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्ताडीह निवासी गुड्डू मुर्मू (60) को अज्ञात तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गुड्डू मुर्मू के दायां घुटना गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज हेतु रंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। जहां डॉ शमशुल हक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। गुड्डू मुर्मू ने बताया कि बीते मंगलवार को बरहेट से अपने घर टैंपो से जा रहे थे नीमगाछी के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया और घायल हो गया।सदर अस्पताल में डॉ के देख रेख में इलाज किया जा रहा है।।

रांची। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री के निदेशानुसार जिले के विभिन्न अंचलों में प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 23.09.2025 को भी सभी अंचलों में अंचल अधिकारियों एवं राजस्व उप-निरीक्षकों की उपस्थिति में जनता दरबार आयोजित हुआ।
जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपने-अपने राजस्व संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। मौके पर ही कई मामलों का निष्पादन किया गया, जिससे आम नागरिकों को तत्काल राहत मिली।
जनता दरबार में मुख्यतः निष्पादित किए गए मामले
• सीमांकन एवं मापी से संबंधित प्रकरण
• अवैध जमाबंदी मामलों की जांच
• प्रमाण-पत्र निर्गत
• पेंशन से संबंधित आवेदन
जनता दरबार में भूमि दस्तावेज़ सुधार, गलत प्रविष्टि एवं अभिलेखों में सुधार हेतु प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई की गई। वहीं सीमांकन एवं मापी से जुड़े मामलों में अंचल अधिकारियों द्वारा नई तिथि निर्धारित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया गया।
*जनता दरबार में कई आवेदकों के मामले का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन*
जनता दरबार में विभिन्न अंचलों में आवेदकों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया गया।
• सोनाहातू अंचल में उपेंद्र मांझी और चन्दन साहू को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र तथा विपिन कुमार महतो को चरित्र प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।
• बेड़ो अंचल में हुरिया मुस्तफा को एनसीएल प्रमाण पत्र एवं शगुफा तहजीब को आवासीय प्रमाण पत्र तत्काल उपलब्ध कराया गया।
जनता दरबार में आए लोगों ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे उन्हें अपनी समस्या सीधे अंचल अधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलता है। त्वरित समाधान से नागरिकों को न केवल राहत मिल रही है बल्कि पारदर्शिता एवं सुशासन की दिशा में एक सकारात्मक संदेश भी जा रहा है।
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन सभी अंचलों में इस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

साहेबगंज। समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार के दौरान जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती ने आमजनों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए लोगों ने विभिन्न विभागों और योजनाओं से जुड़ी अपनी समस्याओं को उपायुक्त महोदय के समक्ष रखा।
उपायुक्त ने एक-एक कर सभी शिकायतकर्ताओं की बातें गंभीरता से सुनीं। जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों में मूलत: राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, सड़क, बिजली, जलापूर्ति, रोजगार एवं अन्य समस्याओं से संबंधित मामले शामिल रहे। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है ताकि लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।
उपायुक्त महोदय ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक शिकायत की भौतिक जांच करें और यथाशीघ्र उसका निपटारा सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों पर कार्रवाई करने के उपरांत संबंधित विभाग प्रतिपुष्टि जिला प्रशासन को अवश्य दें, ताकि आवेदकों को संतोषजनक समाधान मिल सके।
इस दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों की प्राथमिकता के आधार पर छंटाई कर उनका निवारण त्वरित गति से किया जाए। साथ ही, योजनाओं से संबंधित मामलों में यदि किसी पात्र लाभुक को वंचित किया गया है, तो उसे तुरंत लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रमुख उद्देश्य यही है कि जिले के अंतिम छोर तक बैठा व्यक्ति भी योजनाओं का लाभ प्राप्त करे।
गौरतलब है कि जनता दरबार हर सप्ताह मंगलवार और शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में आयोजित किया जाता है। उपायुक्त महोदय ने आमजनों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए न केवल आवेदन करें बल्कि अपनी समस्या से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेजों को भी साथ लेकर आएं ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।





