
राँची। दुर्गापूजा 2025 के अवसर पर राजधानी राँची में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सतर्क एवं सजग है। इसी क्रम में रविवार को 28 सितंबर 2025 को अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक (नगर) पारस राणा और पुलिस उपाधीक्षक (नगर) कोतवाली एवं विभिन्न थाना प्रभारी की अगुवाई में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द का माहौल बनाए रखना, लोगों में विश्वास जगाना और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की प्रशासनिक तैयारियों को प्रदर्शित करना था। इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती और गश्त की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की गई।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें और मिलकर त्योहार को शांति व उत्साह के साथ मनाएँ।

राँची/बुंडू, । रविवार 28 सितंबर सहायक आयुक्त, उत्पाद राँची के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर बुंडू अंचल स्थित सोनाहातू एवं तमाड़ थाना क्षेत्रों के कई गांवों में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी छापामारी अभियान चलाया गया।
इस विशेष अभियान के तहत नरसिंहलोवाडीह, जोजोपीड़ी, राणाडीह, बारुहातु, सरजमडीह, बोधडीह एवं अन्य क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 12 अवैध महुआ भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। साथ ही, लगभग 8000 किलोग्राम जावा महुआ (शराब बनाने की सामग्री) एवं 220 लीटर तैयार महुआ शराब जब्त की गई।
अवैध भट्ठियों का संचालन करने वालों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है, फिलहाल आरोपी फरार हैं।
इसके अतिरिक्त दशमफल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक लाइन होटल में छापामारी करते हुए दो होटल संचालकों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
इस छापामारी दल में शामिल थे:
अवर निरीक्षक, उत्पाद बुंडू अंचल: स्नेहाशीष सेन
अवर निरीक्षक, उत्पाद राँची: पंकज कुमार
सहायक अवर निरीक्षक: विजय मिंज
लखी लकड़ा
अधीनस्थ उत्पाद सिपाही: आकाश कुमार
प्रतिनियुक्ति गृह रक्षक दल
उत्पाद विभाग द्वारा यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण व बिक्री पर नकेल कसने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

रांची। ग्रीन होराइजन में विश्व हिंदू परिषद के दुर्गावाहिनी- मातृशक्ति द्वारा शस्त्रपूजन का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन एवं शस्त्र पूजन के साथ हुआ। दुर्गा वाहिनी प्रांत सह संयोजिका कीर्ति गौरव ने कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए दुर्गावाहिनी किस संगठन आत्मक स्वरूप का परिचय कराया। इस अवसर पर पर विश्व हिंदू परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहें। श्री आलोक कुमार ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि सत्य की रक्षा करने की शक्ति हमारे पास होना जरूरी हैं। इस देश की संस्कृति में आक्रमण के कारण माताओं बहनों के रहन सहन में बदलाव आया। बहने अपने रक्षा के लिए पर्दा करना शुरू कर दिया। शादियां दिन के स्थान पर रात में होनी शुरू हो गयी। छोटी लड़की के साथ अत्याचार होना शुरू हुआ तब बाल विवाह होना शुरू हो गया। जब समाज कमजोर होता है तो ये सब होता है। जब युद्ध होता था तो पुरुष भगवा कपड़ा पहन कर किले के बाहर लड़ाई करते थे तथा जब वो हार या मर नहीं जाते थे तब तक लड़ाई करते थे और उनके मारने के बाद रानियाँ जौहर कर लेती थी। समाज में महिलाओं को अबला समझना शुरू किया गया तथा महिला के साथ हमेशा कोई साथ जरूर आना जाना शुरू किया। हम मानना भी शुरू किए कि महिला बहुत कमजोर होती हैं। परंतु इस तरह के कार्यक्रम में अपने अंदर के आत्म विश्वास को बढ़ाना होगा कि हम अकेले निकलेंगे शास्त्र के साथ निकलेंगे, बिना डर भय के निकालना ये आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हैं। सिर्फ सुविधा देने से नहीं होगा घर की बेटी को बताना होगा उनका संस्कार, उनका इतिहास, रीति रिवाज सब हमको ही सीखना होगा। इस अवसर पर मातृशक्ति क्षेत्र प्रमुख डॉ० शोभा रानी प्रांत प्रमुख दीपा रानी जी प्रांत उपाध्यक्षा रेखा जैन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अधर्म के मार्ग में ना ही कोई फला फूला है ना ही किसी का कल्याण हुआ हैं इस मौके पर प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत दे धन्यवाद ज्ञापन करतेहुए कहा सेवा, समर्पण और शक्ति के पूजा के लिए हमलोग यहां एकत्र हुए हैं, झारखण्ड प्रांत के लगभग सभी गांव में इस तरह का कार्यक्रम हो रहे है। कार्यक्रम का संचालन दुर्गा वाहिनी की शालिनी मिश्रा ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र धर्माचार्य संपर्क प्रमुख वीरेंद्र विमल जी, प्रांत उपाध्यक्ष रेखा जैन,प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र,प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह,मातृ शक्ति प्रमुख दीपा रानी कुंज ,दुर्गा वाहिनी प्रांत सह संयोजिका कीर्ति गौरव,रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केशरी, मंत्री विश्व रंजन तथा दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति की बहने वहां उपस्थित हुईं।

रांची। गुरुवार को राजभवन के समक्ष JSLPS के L-7, L-8 कर्मियों का DMMU के समक्ष चार सूत्री मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन में रांची जिला के सभी प्रखंड से L-7 एवं L- 8, कर्मी मौजूद रहे।
प्रमुख मांगे इस प्रकार हैं
1. NMMU नियमावली लागू करो।
2.आतंरिक पदोन्नति देना होगा
3.JSLPS कर्मीयों को राज्य कर्मी का दर्जा दो,
4.सालाना 15% वेतन वृद्धि करना होगा
5.गृह जिला में पदास्थापन्न
धरना प्रदर्शन को महासंघ के मुख्य संरक्षक नवीन चौधरी , सहायक महामंत्री जसीम अख्तर, आजीविका कर्मचारी संघ के राज्यध्यक्ष शिव कुमार , जिलाध्यक्ष धनौती एवं सभी प्रखंड अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया. धरना चरनबद्ध हिस्सा था,आंदोलन का पहला चरण दिनांक 9 से 12 सितम्बर 2025 को काला बिला, 18 एवं 19 सितम्बर 2025 को कलम बंद हड़ताल, 24 सितम्बर को प्रखंड स्तरीय धरना प्रदर्शन, 25 सितम्बर 2025 को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन करते आ रहे हैं। धरना प्रदर्शन के बाद JSLPS जिला कार्यक्रम प्रबंधक को मांग सम्बंधित ज्ञापन सौंपा गया।

साहिबगंज:-शहर के गुल्लीभट्टा बमकाली के रहने वाले राज कुमार दयाल कई वर्षो से पैरालाइसिस बीमारी से ग्रसित है।उसके परिवार वाले कई बार इलाज करा कर थक चुके थे,लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा है।उसे अब कही आने जाने मे कई तरह से परेशनी होती थी।वही उनकी पत्नी सयाला दयाल भारतीय जनता पार्टी के आई टी सेल नगर सह संयोजक आदित्य राज ठाकुर को अपनी समस्या सुनाई।वही आदित्य राज ठाकुर ने मानवता के नाते राज कुमार दयाल की पत्नी सयाला दयाल के साथ जिले के उपायुक्त हेमंत सती से मिलकर राज कुमार दयाल की समस्या से अवगत कराया।वही उपायुक्त ने तत्काल वहील चेयर उपलब्ध कराया।भाजपा आई टी सेल के नगर सह संयोजक ने कहा की मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।उन्होंने कहा की वह हमेशा लोगो की मदद के लिए आगे रहते है।वही वहील चेयर मिलने पर राज कुमार दयाल की पत्नी सयाला दयाल ने उपायुक्त हेमंत सती और आदित्य राज ठाकुर को धन्यवाद दिया।

साहेबगंज। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर साहिबगंज में पूर्व विधायक अनंत ओझा के नेतृत्व में फिट सांसद खेल महोत्सव 2025 के निमित्त फिट इंडिया खेलो इंडिया कार्यक्रम का आयोजन हुआ,मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाने के साथ ही साइक्लोन कार्यक्रम,साइकिल यात्रा के साथ रेलवे जेनरल इंस्टिट्यूट मैदान से भारी भीड़ के साथ प्रारंभ होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक तक संपन्न हुआ,राजस्थान मध्य विद्यालय की प्राचार्य रानी झा एवं उनके सहयोगी शिक्षक साइमन मरांडी ने इस कार्यक्रम मे काफ़ी सहयोग किया,इस कार्यक्रम मे बच्चे काफी उत्साहित थे।वही विधायल के प्राचार्य रानी झा ने कहा की शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य भी ठीक रखना बच्चों के लिए जरूरी है,कहा की अपने दिनचर्या में आधा घंटा व्यायाम करना जरूरी है।इसको करने से आपका सेहत फिट रहता है।वही भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य जयप्रकाश सिहां ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर प्राचार्य रानी झा का आभार प्रकट किया है!मौक़े पर विद्यालय के शिक्षक मीणा देवी,चांदनी कुमारी,साइमन मरांडी के आलवे सामाजिक कार्यकर्ता आकाश पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

साहिबगंज। गंगा मिशन कोलकाता साहिबगंज द्वारा आयोजित गंगा हरित अभियान के तहत जैप 09 परिसर साहिबगंज में फलदार पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।जहां मुख्य अतिथि जिला जैप 09 के प्रभु प्रसाद नीसो,भगवान मांझी अनिस, मेजर संजय सिंह द्वारा आम,कटहल, सपाटु,आंवला,अमरूद का पौधा जैप 09 परिसर में लगाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जैप 09 के प्रभु प्रसाद नीसो ने अपने संबोधन में कहा कि जब समाज, संस्था और प्रशासन एकजुट होकर आगे बढ़ते हैं,तभी प्रकृति पर्यावरण संरक्षण गंगा पुनर्जीवन का संकल्प साकार होता है।प्राकृतिक की रक्षा करना छोटे बड़े सब की जिम्मेदारी है।प्राकृतिक आपदा, प्राकृतिक से छेड़छाड़ करने पर हो रहा है।संकट में है,पृथ्वी को बचाने के लिए हमलोगों को आगे बढ़ चढ़ कर वृक्ष का रोपण करना होगा।वृक्ष ही प्राकृतिक है, प्राकृतिक ही जीवन है।पेड़ पौधा लगाकर पर्यावरण वातावरण को हरा भरा रखे। वृक्ष नहीं होगा तो बारिश नहीं होगा, भोजन नहीं मिलेगा।पानी की आवश्यकता,वायु की आवश्यकता,खाने की आवश्यकता वृक्ष द्वारा पूरी होती है सरकार बिरसा हरित ग्राम योजना के साहिबगंज जिला बाढ़ ग्रसित एवं जल जमाव का क्षेत्र है,पेड़ लगाने से भूमि कटाई की रोकथाम होती है।पौधा से हरियाली के साथ साथ पक्षियों को रहने के लिए अपना घर मिलता है।गंगा हमारी मां हैं,गंगा बचेगी तब हमलोग बचेंगे और प्राकृतिक बचेगी,गंगा जीवन दायिनी है।पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है।इसके लिए गंगा मिशन भी बधाई के पात्र है।इस अवसर पर गंगा मिशन के सुरेश निर्मल,राजेश गुप्ता,जैप 09 हवलदार अनिल सिंह और राजन कुमार के सैकड़ो सशस्त्र बाल एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

हजारीबाग। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत दनुआ से बिहार की ओर एक मारुति वेन (AMBULANCE) पंजीकरण संख्या BR 02PB-6505 में अवैध रूप से डोडा लोड कर तस्करी की जा रही है। सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन कर चौपारण थाना अंतर्गत चोरदाह चेक नाका पर वाहन जांच की कार्रवाई प्रारंभ की गई। जांच के क्रम में एक संदिग्ध एम्बुलेंस चेक नाका पहुंचने से पूर्व ही सड़क किनारे खड़ी कर दी गई और चालक वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया। पुलिस द्वारा पीछा करने के बावजूद चालक अंधेरे और जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। उक्त एम्बुलेंस की विधिवत जांच के क्रम में पेशेंट सीट के नीचे छुपाकर रखे गए दो बोरे डोडा (कुल वजन 43.650 किलोग्राम) बरामद किए गए। जब्त एम्बुलेंस एवं डोडा को विधिवत जप्त कर थाना लाया गया। इस संबंध में एम्बुलेंस चालक, वाहन मालिक एवं अज्ञात तस्करों के विरुद्ध चौपारण थाना कांड संख्या 265/25, दिनांक 25.09.2025, धारा-317(5)/3(5) BNS एवं 15(C)/18(B)/25/27(A) NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान जारी है।
जप्त सामग्री :
1. मारुति सुजुकी एम्बुलेंस (BR 02PB-6505)
2. डोडा से भरे 02 बोरे (कुल वजन 43.650 किग्रा)
छापामारी दल :
1. अजित कुमार बिमल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही
2. चन्द्रशेखर कुमार, पुलिस निरीक्षक, बरही अंचल
3. पु०अ०नि० सरोज सिंह चौधरी, थाना प्रभारी, चौपारण
4. पु०अ०नि० बिन्देश्वर महतो, चौपारण थाना
5. स०अ०नि० बदल कुमार महतो
6. स०अ०नि० भाजू एक्का
7. चोरदाह रिजर्व गार्ड, चौपारण थाना

रामगढ़। सयाल भुरकुण्डा स्थित R.A Mining के साईट पर रात्रि करीब 08:30 बजे रंगदारी मांगने एवं दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग किया गया एवं पुनः दिनांक-29.08.2025 को रात्रि करीब 10:00 बजे सेन्ट्रल सौन्दा भुरकुण्डा, सी०सी०एल० रेलवे साईडिंग स्थित पप्पु जैन के साईट पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से अंधाधुंध फायरिंग किया गया। उक्त घटना के संदर्भ में पतरातु (भुरकुण्डा) थाना काण्ड सं0-209/25, एवं 220/25 दर्ज किया गया।
उक्त दोनों घटना की गंभीरता को देखते हुए अजय कुमार (भा०पु०से०), पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा गौरव गोस्वामी (भा०पु०से०), सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पतरातु के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० का गठन किया गया। गठित एस०आई०टी० के द्वारा उक्त घटना के संदर्भ में दर्ज काण्डों के उद्भेदन हेतु तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना के आधार पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न स्थानों पर छापामारी की जा रही थी।
इसी क्रम में दिनांक- 24.09.2025 को पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की रामगढ़ के कोठार स्थित एक होटल में राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य किसी बढ़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित होकर योजना बना रहे हैं। पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु श्री गौरव गोस्वामी (भा०पु० से०), सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पतरातु के नेतृत्व में गठित एस०आई०टी० को निर्देशित किया गया। गठित एस०आई०टी० के द्वारा अलग-अलग टीम गठित कर रामगढ़ के कोठार में छापामारी किया जाने लगा। इसी क्रम में एक होटल के पास तीन संदिग्ध लड़के पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने लगे जिन्हें पुलिस बल के द्वारा घेराबन्दी कर पकड़ा गया।
पकड़ाये व्यक्तियों से नाम-पता
1. तुषार मिश्रा उर्फ शोम्या मिश्रा उर्फ मिश्रा, पिता स्व० राजकुमार मिश्रा, ग्राम-मिश्रा, टोला, मरार, राँची रोड़, थाना+जिला-रामगढ़
2. मंगलेश कुमार उर्फ मंगलेश, पिता सुनील सिंह, पता-बरवअड्डा, बड़ा जमुआ, थाना-बरवअड्डा, जिला-धनबाद
3. मुकेश कुमार उर्फ मुक्कु, पिता-अमीरका साव, ग्राम-महुँगाई कला, थाना-बढ़कागांव, जिला-हजारीबाग बताया।
पकड़ायें व्यक्तियों से सख्ती से पुछ-ताछ करने पर इन तीनों की निशानदेही पर पतरातु (भुरकुण्ठा) थाना काण्ड सं0-209/25, एवं 220/25 को कारित करने में इस्तेमाल किये गये दो देशी पिस्टल, कुल 07 जिन्दा गोली एवं एक पिस्टल का मैगजीन बरामद किया गया, जिसे विधिवत जप्ती सूची बना कर जप्त किया गया तथा पकड़ायें व्यक्तियों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ करने पर इनके द्वारा बताया गया कि हमलोग कुज्जू ओ०पी० क्षेत्रन्तर्गत महुआ टुंगरी में फायरिंग करने के लिए रेकी करने के उपरांत फायरिंग करने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से पतरातु (भुरकुण्डा) थाना काण्ड संख्या-209/25 एवं 220/25 के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त दोनों घटना में अपनी संलिप्तता की बात को स्वीकार किया गया एवं बताया गया कि उक्त दोनों घटनाओं को इन्ही लोगो के द्वारा राहुल दुबे गैंग के सरगना राहुल दुबे के कहने पर अंजाम दिया गया है। इस संदर्भ में पतरातु (भुरकुण्डा) थाना काण्ड सं0-233/25, दिनांक-25.09.2025. धारा-111(2)/111(4) 61(2) (a) बी०एन०एस० एवं 25(1-8)(a)/26/25(6)/27/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी अपराधकर्मी का नाम
1. तुषार मिश्रा उर्फ शोम्या मिश्रा उर्फ मिश्रा, पिता स्व० राजकुमार मिश्रा, ग्राम मिश्रा, टोला, मरार, राँची रोड़, थाना+जिला-रामगढ़।
2. मंगलेश कुमार उर्फ मंगलेश, पिता सुनील सिंह, पता-बरवअड्डा, बढ़ा जमुआ थाना-बरवअड्डा, जिला-धनबाद।
3. मुकेश कुमार उर्फ मुक्कु, पिता-अमीरका साव, ग्राम-महुँगाई कला, थाना-बड़कागाँव, जिला-हजारीबाग।
बरामद सामान
1. 7.65 एम०एम० पिस्टल-01
2. देशी पिस्टल-01
3. जिन्दा कारतुस-07
4. एन्ड्रायड मोबाईल-02
5. की-पेड मोबाईल-01
*तुषार मिश्रा उर्फ शोम्या मिश्रा उर्फ मिश्रा का अपराधिक इतिहासः-*
1. मांगर रांची थाना काण्ड सं0-126/2019, दिनांक 15.12.2019, धारा-454/380 भा०दoवि०।
2. रामगढ़ थाना काण्ड सं0-321/2024, दिनांक-17.10.2024, भारा-303(2)/317(5)/3(5) बी०एन०एस०।
3. रामगढ़ थाना काण्ड सं0-201/2022, दिनांक-17.08.2022, धारा-392 भा०द०वि।
छापामारी दल में शामिल
1. श्री गौरव गोस्वामी (भा०पु० से०) सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पतरातु।
2. पु०नि० सत्येन्द्र कुमार, पतरातु अंचल।
3. पु०अ०नि० शिवलाल कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी, पतरातु थाना।
4. पु०अ०नि० निर्भय कुमार गुप्ता, ओ०पी० प्रभारी भुरकुण्ठा ओ०पी०।
5. पु०आ०नि० मी० अख्तर अली, ओपी प्रभारी, मदानीनगर ओ०पी०।
6. पु०अ०नि० उमा शंकर वर्मा, ओ०पी० प्रभारी बरकाकाना औ०पी०।
7. पु०अ०नि० कैलाश कुमार, थाना प्रभारी बासल ।
8. पु०अ०नि० कुणाल कुमार, भुरकुण्या ओ०पी०।
9. पु०अ०नि० प्रदीप कुमार रजक, पतरातु थाना एवं सशस्त्र बल।
10. पु०अ०नि० मन्टू कुमार शर्मा, रामगढ़ थाना।
11. पु०अ०नि० मी० नौशाद, प्रभारी तकनीकी शाखा एवं तकनीकी शाखा के कर्मी।

सिल्ली-मुरी - दुर्गा पूजा की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। विभिन्न पूजा समितियाँ अपने-अपने पंडालों को भव्य स्वरूप देने में जुटी हुई हैं। कहीं आकर्षक गेट का निर्माण किया जा रहा है, तो कहीं रंग-बिरंगी लाइटिंग से पूरा क्षेत्र जगमगा रहा है।सिल्ली-मुरी के पंडालों में इस बार खासतौर पर मां के दरबार को सिंनाहरी और फूल-मालाओं से सजाकर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनाया जा रहा है। वहीं, सिल्ली और आसपास की दुर्गा पूजा समितियों ने भी लगभग सभी तैयारियों को अंतिम चरण में पहुँचा दिया है।आम श्रद्धालुओं के लिए पंडाल का पट खुलने का इंतज़ार छठे दिन से खत्म होगा, जब भक्त अपनी आस्था और भक्ति के साथ माँ दुर्गा के दर्शन कर सकेंगे।पूजा समितियों के बीच बेहतर पंडाल, शानदार लाइटिंग और अनोखी सजावट को लेकर मानो प्रतिस्पर्धा का माहौल बना हुआ है। हर समिति एक से बढ़कर एक आकर्षण प्रस्तुत करने में जुटी है।इधर बाज़ारों में भी रौनक बढ़ गई है। पूजा को देखते हुए लोगों का आना-जाना काफी बढ़ गया है और चारों ओर उत्सव का माहौल छा गया है। यह दुर्गोत्सव धार्मिक आस्था का प्रतीक है, मां के दर्शन से लोगों में शक्ति का संचार होता है आदि दुर्गा पूजा समिति मेन रोड सिल्ली, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति महावीर चौक सिल्ली सार्वजनिक दुर्गोत्सव पूजा समिति राधिका मैदान सिल्ली, जन जागरण दुर्गा पूजा समिति बड़ा मूरी बाजार, हिंडाल्को दुर्गा पूजा समिति मूरी..इत्यादी पूजा समिति की तयारी लगभग पूरी हो गई है।





