FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | मिथुन मनहास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | बाढ़ के बाद पंजाब में सर्दी के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | कुड़मी समुदाय 20 सितंबर से करेंगे रेल रोको आंदोलन की शुरुआत | हिंदुओं की जमीन मुस्लिमों के नाम कर देती थी असम की महिला अधिकारी, छापा पड़ा तो घर से मिला 1 करोड़ कैश 1 करोड़ के गहने: बोले CM सरमा 6 महीने से थी नजर |
अवैध महुआ भट्ठियों पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8000 किलोग्राम जावा महुआ और 220 लीटर शराब बरामद
September 28, 2025 | 342 Views
अवैध महुआ भट्ठियों पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8000 किलोग्राम जावा महुआ और 220 लीटर शराब बरामद

राँची/बुंडू, । रविवार 28 सितंबर सहायक आयुक्त, उत्पाद राँची के निर्देश पर  गुप्त सूचना के आधार पर बुंडू अंचल स्थित सोनाहातू एवं तमाड़ थाना क्षेत्रों के कई गांवों में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी छापामारी अभियान चलाया गया।

इस विशेष अभियान के तहत नरसिंहलोवाडीह, जोजोपीड़ी, राणाडीह, बारुहातु, सरजमडीह, बोधडीह एवं अन्य क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 12 अवैध महुआ भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। साथ ही, लगभग 8000 किलोग्राम जावा महुआ (शराब बनाने की सामग्री) एवं 220 लीटर तैयार महुआ शराब जब्त की गई।

अवैध भट्ठियों का संचालन करने वालों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है, फिलहाल आरोपी फरार हैं।

इसके अतिरिक्त दशमफल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक लाइन होटल में छापामारी करते हुए दो होटल संचालकों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

इस छापामारी दल में शामिल थे:

अवर निरीक्षक, उत्पाद बुंडू अंचल: स्नेहाशीष सेन

अवर निरीक्षक, उत्पाद राँची: पंकज कुमार

सहायक अवर निरीक्षक: विजय मिंज

लखी लकड़ा

अधीनस्थ उत्पाद सिपाही: आकाश कुमार

प्रतिनियुक्ति गृह रक्षक दल

उत्पाद विभाग द्वारा यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण व बिक्री पर नकेल कसने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।


September 28, 2025 | 343 Views
September 28, 2025 | 343 Views
September 28, 2025 | 343 Views
September 28, 2025 | 343 Views
September 28, 2025 | 343 Views
September 28, 2025 | 343 Views
September 28, 2025 | 343 Views
September 28, 2025 | 343 Views
September 28, 2025 | 343 Views