FOLLOW US ON
Breaking News साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना अंतर्गत चेकनाका पर न्यूज़ कवरेज करने का मामला चार पत्रकारों को पुलिस ने भेजा जेल | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हूल दिवस पर सिदो कान्हु को किया नमन | टीएमसी से पूर्व सांसद अपरूपा पोद्दार के पति साकिब अली को NIA ने किया रामनवमी हिंसा के मामले में किया गिरफ्तार | ईरान और अमेरिका के बीच संधि वार्ता के बाद फिर जंग की शुरुआत | प्रयागराज स्थित खान कोचिंग सेंटर UP प्रशासन ने लिया सील | राम मंदिर से चंदा चोरी का मामला देश भर में राजनीति गर्म | भरत तिवारी का इनकाउंटर मामला में विपक्ष के कई सवाल सरकार पर पुलिस घिरे | भोजपुर जिले में बिलौटा में हुए भरत तिवारी के एनकाउंटर पर बिहार में राजनीति गर्म | केंद्रीय मंत्रिमंडल से 6 मंत्रियों की होगी छुट्टी नौ नए मंत्री की होगी नियुक्ति |
जोहार पोर्टल से होगा महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की निगरानी,खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के सहायक होगा जोहार खिलाड़ी पोर्टल-हेमंत सोरेन
December 29, 2022 | 466 Views
जोहार पोर्टल से होगा महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की निगरानी,खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के सहायक होगा जोहार खिलाड़ी पोर्टल-हेमंत सोरेन

रांची ।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य की प्रमुख परियोजनाओं की सतत निगरानी के लिए जोहार परियोजना पोर्टल लॉन्च किया। अब परियोजनाओं के धरातल पर उतरने की गति की जानकारी राज्य सरकार की निगरानी में रहेगी। रीयल टाइम डेटा पोर्टल सरकार गठन के बाद शुरू की गई परियोजना की प्रगति की निगरानी एवं कार्यान्वयन में तेजी लाने के लिए प्रमुख विभागों के बीच ठोस समन्वय सुनिश्चित करने में सहायक होगा। हर माह मुख्यमंत्री सचिवालय और मुख्य सचिव द्वारा इसकी समीक्षा की जाएगी।*समन्वय स्थापित करने का प्रयास*जोहार परियोजना पोर्टल सड़क,भवन समेत अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण की प्रगति की निगरानी करेगा। इसके जरिए परियोजनाओं की प्रतिदिन की प्रगति अपलोड की जाएगी। यह विभागों के बीच निरंतर समन्वय को भी बेहतर बनाएगा। समन्वय के अभाव में परियोजनाओं में देरी आम बात है। इस समस्या को दूर करने के लिए परियोजनाओं का प्रति दिन का अपडेट पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।*खेल और खिलाड़ियों को मिलेगा बढ़ावा*इस अवसर पर जोहार खिलाड़ी पोर्टल की भी लांचिंग हुई। यह पोर्टल खेल संस्कृति के विकास एवं जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों की पहचान में सहायक होगा। पोर्टल के जरिए खिलाड़ी और खेल से जुड़े लोगों का डेटा संग्रह किया जा सकेंगा, जिससे खेल को और बढ़ावा दिया जा सकेगा।

December 29, 2022 | 467 Views
December 29, 2022 | 467 Views
December 29, 2022 | 467 Views
December 29, 2022 | 467 Views
December 29, 2022 | 467 Views
December 29, 2022 | 467 Views
December 29, 2022 | 467 Views
December 29, 2022 | 467 Views
December 29, 2022 | 467 Views
December 29, 2022 | 467 Views