FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
राष्ट्रीय युवा दिवस  2026 अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य उदघाटन,विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी , मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया
December 19, 2025 | 350 Views
राष्ट्रीय युवा दिवस  2026 अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य उदघाटन,विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी , मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया

साहेबगंज। पर्यटन ,कला, संस्कृति, खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड ,रांची के निदेश के आलोक में स्वामी विवेकानन्द जयंती 12 जनवरी, 2026 के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय, मेरा युवा भारत साहिबगंज, एन एस एस साहेबगंज महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में  राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन सिद्वो-कान्हू सभागार, साहेबगंज में आयोजित किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन अपर समाहर्ता  गौतम कुमार भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी  दुर्गा नंद झा, सदर अंचल अधिकारी  बासुकी नाथ टुडू एवं आयोजक सचिव जिला शिक्षा अधीक्षक सह खेल पदाधिकारी  कुमार हर्ष ने दीप प्रज्वलित कर किया ।

 जिसमें अपनी प्रतिभा को जिला से लेकर राष्ट्रीय मंच तक ले जाने का सुनहरा अवसर  प्रदान किया गया ।
जिसमें सामूहिक लोकनृत्य ( संथाल परगना क्षेत्रीय लोक नृत्य की भेष भूषा),चित्रकला( संथाल परगना के पर्यटन  स्थल),सामूहिक लोकगीत (संथाल परगना की क्षेत्रीय भाषा),भाषण (स्वामी विवेकानंद की जीवनी) एवं कविता लेखन (झारखंड एवं संथाल परगना के स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी) से संबंधित विषयो पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें सैकड़ों युवाओं एवं युवतियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता से चयनित प्रतिभागी प्रमण्डल स्तर पर 22 दिसम्बर 2025 को  दुमका एवं 26–27 दिसम्बर 2025 को राज्य स्तर पर रांची में भाग लेंगे। 

परिणाम

      लोक नृत्य 
प्रथम पुरस्कार - सोनिया डांस ग्रुप 
द्वितीय पुरस्कार - पिंकी मुर्मू ग्रुप 
तृतीय पुरस्कार - विनीता कुमारी ग्रुप 


चित्र कला
प्रथम पुरस्कार - अंशु कुमारी (संध्या महाविद्यालय)
द्वितीय पुरस्कार - रोमा हांसदा (साहेबगंज महाविद्यालय)
तृतीय पुरस्कार - फरीन ( + 2 राजस्थान इंटर विद्यालय) 


सामूहिक लोकगीत
प्रथम पुरस्कार - अंजना कुमारी, अमन पंडित एवं अंशु झा 
द्वितीय पुरस्कार - राहुल साह एवं ग्रुप 
तृतीय पुरस्कार- निर्मला टुडू  
एवं ग्रुप

भाषण
प्रथम पुरस्कार -  कृति कुमारी 
द्वितीय पुरस्कार - शिवानी कुमारी 
तृतीय पुरस्कार- अभय कुमार पांडे 

कविता लेखन
प्रथम पुरस्कार - दरकसा प्रवीण 
द्वितीय पुरस्कार - खुशी लाल पंडित 
तृतीय पुरस्कार-रिया कुमारी 

इस अवसर पर निर्णायक के रूप में कुन्दन मित्रा, संध्या किरण, ज्योति प्रभा, राजेश पंडित, डॉ सुनील कुमार,बमबम राज, उमेश ठाकुर , प्रशांत भारती ने निभाई वहीं कार्यक्रम का संचालन जिला खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी ने किया। मौके पर प्रशिक्षक योगेश यादव, अशोक साहनी, प्रकाश सिंह बादल समेत अन्य का सराहनीय सहयोग रहा।
 


December 19, 2025 | 351 Views
December 19, 2025 | 351 Views
December 19, 2025 | 351 Views
December 19, 2025 | 351 Views
December 19, 2025 | 351 Views
December 19, 2025 | 351 Views
December 19, 2025 | 351 Views
December 19, 2025 | 351 Views
December 19, 2025 | 351 Views
December 19, 2025 | 351 Views