FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
झारखंड प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघ की बैठक आयोजित,13 नवंबर को सीएम आवास घेराव
November 10, 2025 | 580 Views
झारखंड प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघ की बैठक आयोजित,13 नवंबर को सीएम आवास घेराव

रांची।  सोमवार को पुराना विधानसभा सभागार में झारखंड प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघ के द्वारा एक विशेष बैठक झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उराँव की अध्यक्षता में की गई, जिसमें झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिलों से माननीय मुखिया गण एवं अध्यक्ष उपस्थित हुए।बैठक में सरकार द्वारा पूर्व में दिए गए माँगों का लिखित अवशासन देने के बाद भी आज तक पूरा नहीं हुआ तथा कई अहम बिंदुओं एवं समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया एवं बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि आगामी 13 नवंबर 2025 रांची के मोराबादी ऐतिहासिक मैदान पर पूर्वाहन 11:00 बजे झारखंड प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघ के जनप्रतिनिधि गण( वार्ड सदस्य, उप मुखिया, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, उप प्रमुख, प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, उपाध्यक्ष एवं जिला परिषद अध्यक्ष) जुटेगें और उसके बाद जुलूस की शक्ल में  मुख्यमंत्री आवास घेराव सह मांग पत्र सौंपा जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रमिला सिंह पलामू जिला अध्यक्ष, सुबोध कुमार यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, मोहम्मद अहमद अली, संजय कुमार यादव, नाजमा खातून, तुलसी महतो, सरिता साव, लक्ष्मी नारायण, प्रदीप महतो, जितेंद्र सिंह, राजीव रंजन, कमल कुमार पासवान, सुदर्शन राम, अरविंद कुमार सिंह, श्याम देव यादव जिला अध्यक्ष कोडरमा, एतवा उरांव व कई गाने गन्य मान्य माननीय मुखिया गण उपस्थित थे।
 


November 10, 2025 | 581 Views
November 10, 2025 | 581 Views
November 10, 2025 | 581 Views
November 10, 2025 | 581 Views
November 10, 2025 | 581 Views
November 10, 2025 | 581 Views
November 10, 2025 | 581 Views
November 10, 2025 | 581 Views
November 10, 2025 | 581 Views
November 10, 2025 | 581 Views