FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
भारत- नेपाल दिव्यांगजन T20 क्रिकेट सीरीज 13 दिसंबर से शुरू, आयोजक ने की प्रेस वार्ता
December 10, 2025 | 522 Views
भारत- नेपाल दिव्यांगजन T20 क्रिकेट सीरीज 13 दिसंबर से शुरू, आयोजक ने की  प्रेस वार्ता

रांची।   भारत-नेपाल दिव्यांगजन टी-20 क्रिकेट सीरीज को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जहां आयोजक ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरीज 13 दिसंबर से रांची में शुरू हो रही है, जिसमें रांची को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आयोजन का अवसर मिला है। अमिताभ चौधरी क्रिकेट स्टेडियम, अनगड़ा में 13 से 15 दिसंबर तक भारत और नेपाल के बीच तीन अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच ‘चैंपियन स्पिरिट कप’ खेले जाएंगे। यह आयोजन दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त झारखंड डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन और राउंड टेबल इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। राउंड टेबल इंडिया के रांची चैप्टर 244 के अध्यक्ष आकाश खोसला ने कहा कि संस्था जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के साथ अब दिव्यांगजनों के समावेश को भी बढ़ावा दे रही है, जिसने देशभर में अब तक 10,000 से अधिक क्लासरूम तैयार कराए हैं। यह श्रृंखला राउंड टेबल इंडिया, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, सीसीएल और झारखंड सरकार द्वारा प्रायोजित है, वहीं एनटीपीसी, एचपी, सीएमपीडीआई, मेघा दूध, झारखंड विकलांग जन फोरम, लीड्स, सेवा सदन कोडरमा, झारक्राफ्ट, पीएनबी बैंक और आशा सहित कई संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है। सूव्रो जोरदार की कप्तानी में भारतीय टीम में महनतेस चालूवारी, नफीस सिद्दीकी, कैलाश प्रसाद, जमीर पठान, अनवर मुक्तार अंसारी, साजिद करीम तंबोली, धर्मेंद्र कुमार, सैयद शाह अज़ीज, अकीब मलिक, राहुल शर्मा, सूरज मनकले, मो. शौकत अली, जितेंद्र कुमार यादव, महेश कुमार अगली, श्याम चकवा, और रांची के विजय कुमार महतो व चंदन लोहरा शामिल हैं। डीसीसीबीआई अध्यक्ष मुकेश कंचन ने बताया कि नेपाल की टीम 12 दिसंबर को पहुंचेगी और भारतीय टीम उन्हें हल्के में नहीं लेगी। झारखंड डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष राहुल मेहता ने उम्मीद जताई कि मीडिया इस आयोजन को दिव्यांगजनों के समावेश की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में प्रस्तुत करेगा। उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी परिसर में होने वाले मैचों में दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा, जबकि प्रमुख समन्वयक प्रणव कुमार बब्बू ने बताया कि सभी मैच सुबह 11 बजे शुरू होंगे, हालांकि आर्थिक सीमाओं के चलते इस बार नकद पुरस्कार शामिल नहीं है। आयोजन को सफल बनाने में सरिता सिन्हा, जगदीश सिंह जग्गू, अंतु तिर्की, प्रियंका घोष और मुकेश कुमार का विशेष योगदान रहा।
 


December 10, 2025 | 523 Views
December 10, 2025 | 523 Views
December 10, 2025 | 523 Views
December 10, 2025 | 523 Views
December 10, 2025 | 523 Views
December 10, 2025 | 523 Views
December 10, 2025 | 523 Views
December 10, 2025 | 523 Views
December 10, 2025 | 523 Views
December 10, 2025 | 523 Views