FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
सतर्कता जागरूकता अभियान–2026 के तहत CCL में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन, टीम स्वर्णरेखा बनी विजेता
October 10, 2026 | 107 Views
सतर्कता जागरूकता अभियान–2026 के तहत CCL में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन, टीम स्वर्णरेखा बनी विजेता

राँची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में सतर्कता जागरूकता अभियान–2026 के अंतर्गत आज गांधीनगर क्रिकेट ग्राउंड में टीम कावेरी और टीम स्वर्णरेखा के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य खेल भावना, आपसी सौहार्द, टीम भावना एवं सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना था।

मैच में निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम कावेरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित मुकाबले में 152 रन बनाए। इसके जवाब में निदेशक (मानव संसाधन )  हर्ष नाथ मिश्र के नेतृत्व में टीम स्वर्णरेखा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19वें ओवर में 2 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।

मैच में उत्कृष्ट गेंदबाजी का प्रदर्शन करने वाले  अमरेश प्रधान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से 4 विकेट हासिल किए।

इस अवसर पर CCL के मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO)  पंकज कुमार ने सभी खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना की सराहना की तथा विजेता टीम स्वर्णरेखा को बधाई दी। अवसर विशेष पर निदेशक तकनीकी (संचालन)  चंद्र शेखर तिवारी एवं निदेशक (परियोजना एवं योजना) अनुप हंजुरा भी उपस्थित थे उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया Iइसके अतिरिक्त  खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री आदिल हुसैन को भी सम्मानित किया।

इस मैत्रीपूर्ण मुकाबले ने कार्यस्थल पर आपसी सहयोग, सौहार्द, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सतर्कता जागरूकता अभियान के मूल संदेश—ईमानदारी, पारदर्शिता एवं नैतिक आचरण—को भी रेखांकित किया।


October 10, 2026 | 108 Views
October 10, 2026 | 108 Views
October 10, 2026 | 108 Views
October 10, 2026 | 108 Views
October 10, 2026 | 108 Views
October 10, 2026 | 108 Views
October 10, 2026 | 108 Views
October 10, 2026 | 108 Views
October 10, 2026 | 108 Views