FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का स्थापना दिवस समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
November 28, 2025 | 212 Views
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का स्थापना दिवस समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

रांची। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), झारखंड का स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय, रांची में उत्साह, एकजुटता एवं अनुशासन के साथ आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष  बीरेन्द्र प्रधान के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्व. राम विलास पासवान जी तथा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।इस अवसर पर पार्टी की मूल विचारधारा, संगठन विस्तार, जनसंपर्क की दिशा और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान श्री बीरेन्द्र प्रधान ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी के नेतृत्व में मिले शानदार एवं ऐतिहासिक प्रदर्शन पर सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी को बिहार–झारखंड समेत पूरे देश में और अधिक मज़बूती कैसे मिले, इस पर सभी की एकजुटता और प्रतिबद्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है।
प्रधान ने संगठन को बूथ स्तर पर मज़बूत करने, सभी मोर्चों को सक्रिय करने, और बड़े स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य जनता तक सीधे पहुँच कर उनके मुद्दों का समाधान करना और आने वाले चुनावों में संगठन को एक सशक्त विकल्प के रूप में स्थापित करना है।

समारोह में प्रदेश एवं जिला स्तर के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकता, सक्रियता और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

इस मौके पर प्रदेश एवं जिला के कई पदाधिकारी उपस्थित हुए —

उमेश तिवारी, उमेश पासवान, अभिषेक राय, आदित्य विजय प्रधान,ममता रंजन, श्रवण कुमार, दीपिका होरो, शिवजी कुमार, रतन पासवान, ज्योति होरो, विष्णु सोनी, आनंद वर्मा, भोला राय,हाफिजुल हसन, अमित बंधु, शिवजी तिवारी, आनंद पांडे, चुन्नू , विजय एवं सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


November 28, 2025 | 213 Views
November 28, 2025 | 213 Views
November 28, 2025 | 213 Views
November 28, 2025 | 213 Views
November 28, 2025 | 213 Views
November 28, 2025 | 213 Views
November 28, 2025 | 213 Views
November 28, 2025 | 213 Views
November 28, 2025 | 213 Views
November 28, 2025 | 213 Views