FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | भारत में एक दिवसीय श्रृंखला 21 से जीती, साउथ अफ्रीका को हराया | झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र दूसरे दिन स्थगित | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाला बदलने के खेल में राजनीतिक तापमान बढ़ा | भारत और साउथ अफ्रीका विशाखापट्टनम मैच भारत ने जीता | तेजस्वी यादव चुने गए राजद विधायक दल के नेता | इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा अवैध रूप से अधिक किराया वसूलने पर देशभर में राजनीतिक गर्ग | बिहार के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद को लेकर राजनीतिक गर्म | TRI मे आदिवासी समाज की बैठक देश भर से पहुँचे आदिवासी लोग | बिहार के गृह मंत्री बने सम्राट चौधरी कई जगहों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू |
ड्राइवर ने मलिक का 16 लाख रुपया किया चोरी हुआ गिरफ्तार
August 7, 2025 | 250 Views
ड्राइवर ने मलिक का 16 लाख रुपया किया चोरी हुआ गिरफ्तार

रांची। गुरुवार को एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर बताया को 28 जुलाई 2025 को एक चोरी की घटना घटी थी जहां आवेदक प्रबजोत सिंह, पिता शैलेन्द्र सिंह, पता 76ए गोलमुरी मार्केट जमशेदपुर के लिखित आवेदन के आधार पर बरियातु थाना काड सं0 - 188/2025, दिनांक 30.07.2025, धारा 303(2)/306 BNS के अन्तर्गत दर्ज किया गया। वादी जो की बोकारो में स्परिट्स एंड एलाइट इंडस्ट्रीज प्रा०लि० में कार्यरत है के द्वारा पेबल बे अपार्टमेन्ट गौतमबुद्ध मार्ग बरियातु राँची फ्लैट सं0 - 803 एवं 905 में अपने ड्राइवर, स्टाफ लोग के लिए किराये पर लिए थे। दिनांक 28.07.2025 को वादी जब शाम में बाहर गये थे तब इनका ड्राइवर मनीष कुमार के द्वारा मौका देखकर फ्लैट सं०- 905 को खोलकर वादी के अल्मीरा से कुल 1600000/- (सोलह लाख) रुपये लेकर फरार हो गया एवं अन्य स्टाफ को बताये की वह बोकारो वाला ऑफिस में जा रहा है, जब वादी के द्वारा मनीष कुमार को फोन किया तो फोन स्वीच ऑफ आने लगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक  राँची के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया गया। जिनके निर्देश पर गठित टीम को दिल्ली भेजा गया तथा गठित टीम के द्वारा दिल्ली पहुँचकर विभिन्न जगहों पर छापामारी करते हुए कांड के प्राथमिकी अभियुक्त मनीष कुमार को दिल्ली के एक मकान A-6 गली नं0 34 चंदर विहार, थाना- नेहाल विहार दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। पुछ ताछ के क्रम में इसके निशानदेही से 10.73,000/- रुपयों बरामद कराया गया। बाकी पैसो के बारे पुछने पर इनहोनें बताये की कर्ज देने एवं अन्य चीजो पर खर्च हो गया है। तत्पश्चात इनको गिरफ्तार कर राँची लाया गया। अन्य बिन्दुओं पर अनुसंधान जारी है।

बरामद -

1. 10,73,000/- रुपये

2. एक विवो कम्पनी का मोबाईल (Y21E SKY BLUE)

गिरफ्तारीः-

प्राथमिकी अभियुक्त मनीष कुमार

टीम सदस्यः-

1. पुलिस उपाधीक्षक महोदय, सदर, राँची।

2. थाना प्रभारी, बरियातु थाना राँची।

3. पु०अ०नि०- जॉयदीप बोस, बरियातु थाना, राँची।

4. आरक्षी - 2050 मनोहर कुमार नायक, पुलिस लाईन राँची

5. आरक्षी - 719 शिल्पा केरकेट्टा, पुलिस लाईन राँची।


August 7, 2025 | 251 Views
August 7, 2025 | 251 Views
August 7, 2025 | 251 Views
August 7, 2025 | 251 Views
August 7, 2025 | 251 Views
August 7, 2025 | 251 Views
August 7, 2025 | 251 Views
August 7, 2025 | 251 Views
August 7, 2025 | 251 Views
August 7, 2025 | 251 Views