FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार का हार्ट अटैक से निधन | बरहेट झामुमो की बैठक में स्थानीय अधिकारी शामिल होने पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल | सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर जताया शोक कहा आपका जाना हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | छात्र आंदोलन की जीत के बाद जश्न का माहौल लेकिन सीबीआई जांच पर अभी भी छात्र डटे | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद झारखंड में शोक की लहर झामुमो ने आगामी धरना प्रदर्शन किया स्थगित |
बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचा जिला प्रशासन, खाद्य सामग्री बांटकर दिया हरसंभव मदद का भरोसा
September 6, 2026 | 127 Views
बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचा जिला प्रशासन, खाद्य सामग्री बांटकर दिया हरसंभव मदद का भरोसा

साहिबगंज। जिले में बाढ़ की विषम परिस्थितियों के बीच प्रभावित परिवारों तक राहत और प्रशासनिक सहायता पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी साहिबगंज अमर जॉन आईन्द एवं अंचलाधिकारी साहिबगंज बासुकीनाथ टुडू ने सदर प्रखंड के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

पदाधिकारियों ने कारगिल दियारा, गरम टोला सहित अन्य बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं तथा तत्काल आवश्यकताओं की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों के बीच आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया।

ग्रामीणों से लिया हालात का जायजा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और बाढ़ के कारण उत्पन्न परेशानियों के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने अपने सामने आ रही समस्याओं और आवश्यकताओं से अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि आपदा की इस घड़ी में जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ उनके साथ खड़ा है।

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। राहत सामग्री की उपलब्धता से लेकर प्रभावित लोगों की समस्याओं के समाधान तक सभी स्तरों पर लगातार निगरानी की जा रही है।

राहत और बचाव कार्यों की लगातार निगरानी

एसडीओ ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी की जाए। प्रभावित परिवारों तक आवश्यक खाद्य सामग्री एवं अन्य जरूरी सुविधाएं समय पर पहुंचाने तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का जायजा लेते हुए लोगों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि बाढ़ की स्थिति में प्रभावित परिवारों की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास जारी रहेगा।

 


September 6, 2026 | 128 Views
September 6, 2026 | 128 Views
September 6, 2026 | 128 Views
September 6, 2026 | 128 Views
September 6, 2026 | 128 Views
September 6, 2026 | 128 Views
September 6, 2026 | 128 Views
September 6, 2026 | 128 Views
September 6, 2026 | 128 Views