FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार की विशेष कैबिनेट की बैठक में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट रद्द पर हाईकोर्ट को रोक | हेमंत सरकार छात्र आंदोलन के आगे झुकी , जेपीएससी पीटी जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट को किया रद्द | रांची में फिर बवाल सीएम का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस और छात्र संगठन के बीच नोक झोक | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | छात्र आंदोलन की जीत के बाद जश्न का माहौल लेकिन सीबीआई जांच पर अभी भी छात्र डटे | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक दिन पूर्व हुआ अनिश्चितकाल काल के लिए समाप्त |
चिराग पब्लिक स्कूल में सामूहिक रक्षाबंधन समारोह
August 27, 2026 | 108 Views
चिराग पब्लिक स्कूल में सामूहिक रक्षाबंधन समारोह

सिल्ली-मुरी। सिल्ली प्रखंड स्थित चिराग पब्लिक स्कूल में गुरुवार को सामूहिक रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय परिसर रक्षाबंधन के उल्लास से सराबोर रहा।विद्यालय के निदेशक दिनेश महतो ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सम्मान, कृतज्ञता और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के महत्व को समझाना है। साथ ही, इसके माध्यम से बच्चों में आपसी प्रेम और सौहार्द की भावना को बढ़ावा देना भी है। विद्यालय के प्राचार्य वी. सुधीर राव ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उन्हें भारतीय परंपराओं व संस्कारों से जोड़ते हैं।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्साह और उल्लास से भरा रहा। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी।


August 27, 2026 | 109 Views
August 27, 2026 | 109 Views
August 27, 2026 | 109 Views
August 27, 2026 | 109 Views
August 27, 2026 | 109 Views
August 27, 2026 | 109 Views
August 27, 2026 | 109 Views
August 27, 2026 | 109 Views
August 27, 2026 | 109 Views