
रांची। रविवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि. नामकुम थाना क्षेत्र में दि0-15.07.25 को नामकुम सब स्टेशन / संचरण केन्द्रीय भंडार हाईटेशन मैदान के पास के कर्मियों एवं सुरक्षा कर्मियों को 20-25 लोगों के द्वारा बंधक बनाकर डकैती किये गये से संबंधित दर्ज कांड के उद्भेदन एवं अपराधी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रॉची के नेतृत्व में पु०नि० सह थाना नामकुम, रॉची एवं थाना के पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बलों को शामिल करते हुए एक एस०आई०टी० का गठन किया गया था। गठित छापामारी दल के द्वारा कांड का उद्भेदन करते हुए कांड की घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी किये जाने के फलस्वरूप अपराधियों के भागे फिरने के दौरान पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची को अपराधियों के छिपे होने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। तत्पश्चात पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रॉची के नेतृत्व में गठित छापामारी दल को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। गठित छापामारी दल के द्वारा तकनिकी साक्ष्य के आधार पर इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधकर्मियों के विरूद्ध विधिवत् छापामारी किया गया, जिसमें कुल 09 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया तथा इनके निशानदेही पर कांड में प्रयोग किये गये टेम्पु वाहन सं०-JH01-FS-7047, ताला काटने में प्रयोग की जाने वाली कटर मशीन, मोबाईल एवं घटना में डकैती किया गया समान को बरामद किया गया है।
पकड़ाये अपराधी दिनेश लोहरा उर्फ दिनेश करमाली उम्र 36 वर्ष पिता पुरन लोहरा उर्फ पुरन करमाली पता चकला अम्बवाटांड थाना चंदवा जिला लातेहार वर्तमान पता बड़ा घाघरा थाना डोरंडा जिला रॉची द्वारा अपना अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बतलाये कि अपने अन्य 10 साथी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दी गई है तथा डकैती किया हुआ समान को पुन्दाग क्षेत्र अंतर्गत कबाड़ी दुकान फुरकान मल्लिक एवं कबाडी दुकान अरगोडा दीपक कुमार सोनी को कुल 253 किलो 750/- रूपये के हिसाब से प्रति किलोग्राम की दर से बेचा, जिसमें 1,73,000/- रूपया मिला, जिसे हम सभी लोग आपस में बॉट लिये। पकडे जाने के डर से दीपक कुमार सोनी द्वारा खरीदा गया डकैती किया हुआ समान को परेव, पटना गलाये जाने वाले फैक्ट्री जो जितेन्द्र कुमार को बेचा, जिसके बदले जितेन्द्र कुमार कुल 4,00,000/- (चार लाख रूपये मात्र) रूपये दिया। पकड़ाये सभी अभियुक्तों के द्वारा इस घटना में अपना-अपना अपराध को स्वीकार किया गया है। डकैती की घटना में संलिप्त अपराधी एवं अन्य की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पताः-
1. दिनेश लोहरा उर्फ दिनेश करमाली उम्र 36 वर्ष पिता पुरन लोहरा उर्फ पुरन करमाली पता चकला अम्बवाटांड थाना चंदवा जिला लातेहार वर्तमान पता बड़ा घाघरा थाना डोरंडा जिला रॉची,
2. राजेश कुमार सिंह उर्फ भोला उम्म्र 35 वर्ष पिता भोर बहादुर सिंह पता उरीमारी थाना उरीमारी जिला हजारीबाग,
3. 3. शाहिद अंसारी उर्फ जटला उम्र 29 वर्ष पिता वाहिद अंसारी पता महुआटोली थाना मदानीनगर ओ०पी०, (भुरकुंडा) जिला रामगढ़,
4. ललन कुमार भुईया उर्फ बौना उम्र 25 वर्ष पिता स्व० गोपाल भुईया पता टोंगरी टोला, साँदा थाना भुरकुंडा जिला रामगढ़,
5. जितु कुमार सिंह उर्फ जिजुवा उर्फ जीतु उम्र 21 वर्ष पिता स्व० शिबु सिंह पता बोतल मोड नियर लक्ष्मी टॉकिज थाना मुरकुंडा जिला रामगढ,
6. फुरकान मल्लिक उर्फ फुरकान उम्र 25 वर्ष पिता इस्लामुदीन पता सा०+थाना लोनी जिला गाजियाबाद (उतर प्रदेश) वर्तमान पता आई०एस०एम० चौक थाना पुन्दाग ओ०पी० (जगरनाथपुर) जिला राँची
7. बिरेन्द्र बेदिया उर्फ घोंची उम्र 33 वर्ष पिता चैता बेदिया सा० महुआटोली थाना मदानीनगर ओ०पी० (भुरकुंडा) जिला रामगढ
8. दीपक कुमार सोनी उम्र 49 वर्ष पिता शंकर साह पता लवातुटोला पुन्दाग थाना पुन्दाग ओ०पी० (जगरनाथपुर) जिला रॉची, 9.
9.जितेन्द्र कुमार उम्र 40 वर्ष पिता रामेश्वर प्रसाद पता परेव थाना बिहटा जिला पटना।
अपराधिक इतिहासः- (इन सभी लोगो का अपराधिक इतिहास रहा है)
1. दिनेश लोहरा उर्फ दिनेश करमाली उम्र 36 वर्ष पिता पुरन लोहरा उर्फ पुरन करमाली पता चकला अम्बवाटांड थाना चंदवा जिला लातेहार वर्तमान पता बडा घाघरा थाना डोरंडा जिला राँचीः-
1. पतरातु थाना कांड सं0-198/09 धारा-379/34/411 भा०द०वि०
2. पतरातु थाना कांड सं0-196/11 धारा-392/411 भा०द०वि०
3. पतरातु थाना कांड सं0-224/10 धारा-414/34 भा०द०वि०
4. खलारी थाना कांड सं0-03/19 धारा-395 भा०द०वि०
5. खलारी थाना कांड सं0-01/19 धारा-382 भा०द०वि०
2. जितेन्द्र कुमार उम्र 40 वर्ष पिता रामेश्वर प्रसाद पता परेव थाना बिहटा जिला पटना
1. बिहटा थाना कांड सं0-290/25 धारा-109/115(2)/117 (2)/121(2)/127(1)/132/190/191(3)/192/351 (2) बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट
जप्त/बरामद समानों की विवरणीः-
1 . कांड में प्रयुक्त टेम्पु वाहन सं०- JH01-FS-7047
2. डकैती में लूटे लूटे समान एवं डकैती किये जाने संबंधित कटर मशीन, कॉपर स्ट्रीप, प्लेट एंगल, कनेक्टर इत्यादि ।
3. मोबाईल फोन-09 अद्द
छापामारी दल में शामिल:-
1. वरीय पुलिस उपाधीक्षक, मु०-प्रथम, रॉची अमर कुमार पाण्डेय
2. पु०नि० सह थाना प्रभारी नामकुम थाना मनोज कुमार
3. पु०अ०नि०, शशि रंजन नामकुम थाना
4. पु०अ०नि०, गौतम कुमार नामकुम थाना
5. पु०अ०नि०, जयदेव सराक नामकुम थाना
6. पु०अ०नि०, धर्मेन्द्र कुमार नामकुम थाना
7. पु०अ०नि०, प्रवीण कुमार नामकुम थाना
8. पु०अ०नि०, अमित कुमार दास नामकुम थाना
9. पु०अ०नि०, मिथुन कुमार नामकुम थाना
10. स०अ०नि० प्रभुवन कुमार नामकुम थाना
11. स०अ०नि० जय प्रकाश कुमार नामकुम थाना
12. स०अ०नि० बलेन्द्र कुमार, तकनिकी भााखा, रॉची
13. नामकुम थाना के सशस्त्र बल