FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
17 अगस्त से शुरू होगी भाजपा की संकल्प यात्रा ,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी करेंगे यात्रा का नेतृत्व
August 10, 2023 | 576 Views
17 अगस्त से शुरू होगी भाजपा की संकल्प यात्रा ,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी करेंगे यात्रा का नेतृत्व

साहेबगंज/ झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 17 अगस्त से राज्य का दौरा आरंभ करेंगे और सिदो-कान्हू की जन्मभूमि साहिबगंज के संकल्प यात्रा का आरंभ करेंगें। गुरुवार को साहेबगंज नगर परिषद स्थित ऊत्सव बैंक्वेट हॉल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा के तैयारी को लेकर साहेबगंज जिला भाजपा की बैठक हुई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया। इस बैठक मुख्यरूप से राजमहल विधायक अनन्त ओझा,भाजपा जिला अध्यक्ष रामदरश यादव उपस्थित रहे। इस बैठक को सम्बोधित करते हुए राजमहल विधायक अनन्त ओझा ने कहा कि वर्तमान सरकार में राज्य में आरजकता का माहौल हैं। राज्य में दिन प्रतिदिन महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा हैं। झारखंड में आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ा है। आदिवासी बहनों की हत्या हो रही है। उनके साथ आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। राज्य में आधारभूत संरचना का काम रुक गया हैं। बिजली,पानी को लेकर राज्य में हाहाकार मचा हुआ हैं ग्रामीण सड़क का निर्माण काम नहीं हो पा रहा हैं। राज्य में सरकारी अस्पतालों का हाल बदहाल हैं। ब्लॉक कार्यलय में जनता की बातों को नहीं सुनी जाती हैं। राज्य सरकार में हो रही तुष्टिकरण की राजनीति और हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी राज्यभर में संकल्प यात्रा पर रहेंगे। उन्होंने ने कहा 17 अगस्त को सिदो-कान्हू की जन्मभूमि भोगनाडीह के धरती को नमन करके के संकल्प यात्रा का आरंभ करेंगें। साहेबगंज जिला में दो दिवसीय दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मराण्डी जिले के तीनों विधानसभा में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगें। 17 अगस्त को सुबह रांची-वनांचल से बरहरवा स्टेशन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आगमन होगा। सिदो-कान्हो की जन्मभूमि में प्रतिमा पर माल्यार्पण करके यात्रा का आरंभ करेंगें। शिवगादी धाम बरहेट में पूजा अर्चना और बरहेट में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। दोपहर का भोजन बरहेट में करेंगे। पँचकठिया क्रान्ति स्थल में पूजा अर्चना करके के बोरियो के लिए प्रस्थान बोरियो डाक बंगला मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। बोरियो से साहेबगंज के लिए प्रस्थान और रात्रि विश्राम परिसदन में करेंगे। वही 18 अगस्त को सुबह गंगा स्नान करके 10 बजे प्रेस को सम्बोधित करेंगे और साहेबगंज रेलवे मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद राजमहल होते हुए पाकुड़ के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला अध्यक्ष रामदरश यादव ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के आगमन को लेकर साहेबगंज जिला भाजपा के कार्यकर्त्ताओं में काफी उत्साह हैं उनके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्त्ता तैयारी में जुट गए हैं। इस मौके पर रहे गणेश तिवारी,धर्मेन्द्र ठाकुर,रामानंद साह, श्यामल दास,कार्तिक शाह,कुसुमाकर तिवारी,लालू भगत,अनिमेष सिन्हा, सुरेंद्र सिंह,सलखु सोरेन,विनोद चौधरी,स्वेता श्रीवास्तव, सुनील सिंह, मनोज यादव,संजय मंडल,ललिता पासवान,चांदनी देवी,सागर मंडल,अजय चौधरी,मनीष भारती, विभीषण ठाकुर,शिवशंकर पंडित,अनिल मुर्मु,मनोज ठाकुर,पंकज ठाकुर सहित अन्य रहे।

August 10, 2023 | 577 Views
August 10, 2023 | 577 Views
August 10, 2023 | 577 Views
August 10, 2023 | 577 Views
August 10, 2023 | 577 Views
August 10, 2023 | 577 Views
August 10, 2023 | 577 Views
August 10, 2023 | 577 Views
August 10, 2023 | 577 Views
August 10, 2023 | 577 Views