FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
सामाजिक चेतना के अग्रदूत थे बिनोद बिहारी महतो : सुदेश महतो
September 23, 2026 | 122 Views
सामाजिक चेतना के अग्रदूत थे बिनोद बिहारी महतो : सुदेश महतो

सिल्ली। झारखंड आंदोलन के पुरोधा एवं समाज सुधारक स्व. बिनोद बिहारी महतो की जयंती बुधवार को सिल्ली स्टेडियम परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने स्व. बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि बिनोद बाबू ने शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को परिवर्तन का माध्यम बनाया। उन्होंने झारखंड के हक, अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया। उनके विचार, संघर्ष और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।उन्होंने कहा कि बिनोद बाबू जिस झारखंड की कल्पना करते थे, उसमें शिक्षा, स्वाभिमान, रोजगार, सामाजिक न्याय और आम लोगों के अधिकार प्रमुख थे। उनके सपनों का झारखंड बनाने के लिए शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने तथा भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण की जरूरत है।सुदेश महतो ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता और प्रश्नपत्र लीक जैसी शिकायतों से युवाओं में चिंता पैदा होती है। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिनोद बाबू के विचारों को वास्तविक रूप से आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बेहतर अवसर देना होगा।कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारी एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा देवी, संजय सिद्धार्थ, सुनील कुमार सिंह, केंद्रीय सचिव सुशील महतो, लक्ष्मण महतो, लक्ष्मी महतो, मनोज साव, सुरेश मुंडा सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने स्व. बिनोद बिहारी महतो के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ‘‘बिनोद बाबू अमर रहें’’ के नारे भी लगाए गए।


September 23, 2026 | 123 Views
September 23, 2026 | 123 Views
September 23, 2026 | 123 Views
September 23, 2026 | 123 Views
September 23, 2026 | 123 Views
September 23, 2026 | 123 Views
September 23, 2026 | 123 Views
September 23, 2026 | 123 Views
September 23, 2026 | 123 Views