FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
एक छोटे प्रयास से सैकड़ों शहरवासियों को मिली राहत
September 22, 2026 | 163 Views
एक छोटे प्रयास से सैकड़ों शहरवासियों को मिली राहत

साहिबगंज: साहिबगंज रेलवे कॉलोनी स्थित पीर दरगाह रोड पर महीनों से नाले का गंदा पानी सड़क पर जमा था। विश्वकर्मा पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के गुजर जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई थी। इस कारण प्रतिदिन सैकड़ों आम नागरिकों, रेलवे कॉलोनीवासियों, महिलाओं और बच्चों को गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा था।

रुका हुआ नाले का पानी न केवल दुर्गंध का कारण बना हुआ था, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी चिंता का विषय भी बन गया था।

जनसमस्या को देखते हुए शहर के युवा एवं सामाजिक रूप से जागरूक शिवम शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से मालदा मंडल के डीआरएम एवं ईस्टर्न रेलवे मुख्यालय तक मामले की जानकारी पहुंचाई। उन्होंने जनहित में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए समस्या का समाधान कराने तथा आम नागरिकों को राहत देने की मांग की।

मामले पर मालदा डीआरएम की ओर से जवाब दिया गया कि उक्त रास्ता अनऑथराइज्ड है और सड़क पर जमा पानी नगरपालिका के नाले के जाम होने के कारण है।

डीआरएम के इस जवाब पर शिवम शर्मा ने असहमति जताते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, जीएम गीतिका पांडे, साहिबगंज उपायुक्त एवं पूर्व विधायक अनंत ओझा को टैग करते हुए कहा कि मुद्दा रास्ते के अधिकृत या अनधिकृत होने का नहीं, बल्कि आम नागरिकों की रोजमर्रा की परेशानी का है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग प्रतिदिन सैकड़ों लोगों के आवागमन में उपयोग होता है और लोगों को लंबे समय से गंदे एवं रुके हुए पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।

श्री शर्मा ने यह भी कहा कि यदि रेलवे का ड्रेनेज आउटफॉल नगरपालिका के नाले से जुड़ा है और नगरपालिका का नाला जाम है, तो रेलवे, नगरपालिका, PWD और NHAI सहित संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाना चाहिए। साथ ही, स्थायी समाधान होने तक तत्काल अस्थायी व्यवस्था कर रास्ते को आवागमन योग्य बनाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि क्षेत्राधिकार चाहे किसी भी विभाग का हो, उसका खामियाजा आम नागरिकों को नहीं भुगतना चाहिए।

मामला सामने आने के बाद रेलवे अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए फिलहाल रास्ते पर डस्ट की मोटी परत बिछाकर उसे आवागमन योग्य बना दिया है। इससे स्थानीय लोगों को तत्काल राहत मिली है।

शिवम शर्मा ने बताया कि मालदा डीआरएम की ओर से यह आश्वासन भी दिया गया है कि जल्द ही संबंधित विभागों के साथ इंटर-डिपार्टमेंटल बैठक आयोजित कर इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों के लिए यह पहल इस बात का उदाहरण है कि किसी जनसमस्या को उचित माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और उसके समाधान के लिए लगातार पहल करने से तात्कालिक राहत का रास्ता खुल सकता है।


September 22, 2026 | 164 Views
September 22, 2026 | 164 Views
September 22, 2026 | 164 Views
September 22, 2026 | 164 Views
September 22, 2026 | 164 Views
September 22, 2026 | 164 Views
September 22, 2026 | 164 Views
September 22, 2026 | 164 Views
September 22, 2026 | 164 Views