FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | भारत में एक दिवसीय श्रृंखला 21 से जीती, साउथ अफ्रीका को हराया | झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र दूसरे दिन स्थगित | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाला बदलने के खेल में राजनीतिक तापमान बढ़ा | भारत और साउथ अफ्रीका विशाखापट्टनम मैच भारत ने जीता | तेजस्वी यादव चुने गए राजद विधायक दल के नेता | इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा अवैध रूप से अधिक किराया वसूलने पर देशभर में राजनीतिक गर्ग | बिहार के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद को लेकर राजनीतिक गर्म | TRI मे आदिवासी समाज की बैठक देश भर से पहुँचे आदिवासी लोग | बिहार के गृह मंत्री बने सम्राट चौधरी कई जगहों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू |
भारतीय जन जागरण गांधीवादी पार्टी का 7 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन 
September 13, 2025 | 394 Views
भारतीय जन जागरण गांधीवादी पार्टी का 7 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन 

रांची। भारतीय जन जागरण गांधीवादी पार्टी के द्वारा रांची राज भवन के समक्ष सात सूत्री मांगों को लेकर  प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन महतो जानकारी देते हैं बताया कि राज्य सरकार के द्वारा जनहित मुद्दों पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है, सरकार पेसा एक्ट लागू नहीं कर रही है, सहित तमाम ऐसे मुद्दे हैं जिस पर हेमंत सरकार फेल है । आगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार जल्द से जल्द हमारी मांगों को पूरी करें नहीं तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा । वहीं प्रदर्शन के बाद भारतीय जन जागरण गांधीवादी पार्टी के द्वारा सात सूत्री  एक मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किया गया । धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से रांची जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति, मधु प्रजापति, रामशरण साहू, संगीता देवी, निर्मला देवी, प्रकाश प्रजापति, सिकंदर प्रजापति, विशेश्वर महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे

क्या है पार्टी की मांग 

1.झारखंड के सार्वजनिक विकास के लिए प्रदेश में पूर्ण रूप से धरातल पर पेसा कानून लागू किया जाए

2.सभी स्कूलों के पाठ्यक्रम में पैसा कानून और संविधान की पढ़ाई सुनिश्चित किया जाए

3.विवाहित महिलाओं की जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र मायके की बजाय ससुराल के पति के आधार पर बनाया जाए

4. प्रदेश के सभी पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार दिया जाए

5. प्रदेश में ओबीसी को 27% आरक्षण दिया जाए

 6.प्रदेश के पीडीएस दुकानदारों का सभी तरह का बकाया कमीशन अभिलंब भुगतान किया जाए 

7. सभी विभाग में कार्यरत अनुबंध कर्मियों को समायोजित किया जाए


September 13, 2025 | 395 Views
September 13, 2025 | 395 Views
September 13, 2025 | 395 Views
September 13, 2025 | 395 Views
September 13, 2025 | 395 Views
September 13, 2025 | 395 Views
September 13, 2025 | 395 Views
September 13, 2025 | 395 Views
September 13, 2025 | 395 Views
September 13, 2025 | 395 Views