FOLLOW US ON
Breaking News पूरे देश में मनाई गई ईद उल फितर, सामूहिक रूप से मुस्लिम समुदाय ने की नमाज अदा | प्राकृतिक पर्व सरहुल को लेकर धूम,रांची में आदिवासी समुदाय ने निकाला शोभायात्रा | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त दो क्रू मेंबर सहित 7 लोगों की मौत | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | रामनवमी की तैयारी को लेकर विभिन्न अखाड़ा समिति के द्वारा की गई बैठक |
बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का सम्मेलन आयोजित,नए लेबर कानून को रद्द करने की मांग
December 7, 2025 | 266 Views
बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का सम्मेलन आयोजित,नए लेबर कानून को रद्द करने की मांग

गया। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा गया जी 21 वा सम्मेलन, जयप्रकाश नारापण अस्पताल में आयोजित किया गया । खुले सत्र का  उद्‌घाटन राज्याध्यक्ष संजय कुमार , प्रतिनिधि सत्र का  उद्घाटन महामंत्री दिनेश कुमार ने किया । मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शशी कान्त राय सीटू के उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने किया वक्ताओ ने 90 के दशक के बदली हुई अंतराष्ट्रीय राष्ट्रीय परिस्थिति में निजीकरण, उदारीकरण वैश्वीकरण के सहारे देश का संचालन किया जाने लगा जिसके कारण स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो स्थाई प्रवृति का विभाग है, उसमे ठेका संविदा, आउटसोर्सिंग तथा स्कीम वर्कर के  आधार  पर कार्यों का संचालन हो रहा है। स्वास्थ्य के मानक  के अनुरूप उप केंद्र से  लेकर मेडिकल कालेज तक के अभाव, चिकत्सकों , नर्सिंग स्टाफ,  पैरामेडिकल , फार्मासिस्ट की रिक्त पदो पर बहाली नहीं हो रही है। इस कारण कर्मियों पर कार्य का बोझ है।  वम्ताओं ने सरकार से स्वास्थ्य को  जनता का मौलिक अधिकार बनाने की माँग की ।  सम्मेलन को राकेश कुमार महिला उपसमिति का  उद्‌घाटन भाषण  रेखा कुमारी ने किया । सीटू के नेता जयवर्धन कुमार, पेंशनर यूनियन के कपिलदेव प्रसाद सिन्हा, शमीम , दूधेश्वर पंडित ने भी अपनी बातों को रखा।

नव निर्वाचित कमिटी निम्नलिखित है :
अध्यक्ष : रेखा कुमारी
जिला कमिटी : चितरंजन कुमार
कोषाध्यक्ष : रंजीत कुमार
का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया ।
 


December 7, 2025 | 267 Views
December 7, 2025 | 267 Views
December 7, 2025 | 267 Views
December 7, 2025 | 267 Views
December 7, 2025 | 267 Views
December 7, 2025 | 267 Views
December 7, 2025 | 267 Views
December 7, 2025 | 267 Views
December 7, 2025 | 267 Views
December 7, 2025 | 267 Views