FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | बिहार विधानसभा चुनाव 2025, दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया जारी | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण 6 नवंबर दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा वोटिंग | जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने किया दावा कहा जदयू को 25 से 35 सीट आएगी | बिहार विधानसभा को लेकर महागठबंधन खींच तान जारी मुकेश साहनी की मांग को राजद ने किया खारिज | पंजाब में डीआईजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सीबीआई ने डीआईजी के पास 5 करोड़ रु सहित अन्य चीज की जप्त किया गिरफ्तार | लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने किया महुआ विधानसभा सीट से नामांकन | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 महागठबंधन के घटक दल VIP पार्टी को मिली 15 विधानसभा की सीट | बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की सूची | बिहार विधानसभा का दो चरणों में होगा चुनाव गिनती 14 नवंबर |
जनमुद्दों पर अपना संघर्ष तेज करेगी आजसू : सुदेश महतो
August 13, 2025 | 196 Views
जनमुद्दों पर अपना संघर्ष तेज करेगी आजसू : सुदेश महतो

रांची। आजसू पार्टी के बड़कागांव विधानसभा की समीक्षा बैठक, आज केंद्रीय कार्यालय, रांची में हुई। बैठक में तय हुआ कि 24 अगस्त 2025 को उरीमारी, शनिचरा बाज़ार में बड़कागांव विधान सभा स्तरीय सम्मेलन सह मिलन समारोह होगा।

आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड को बदलने के लिए नौजवानों और छात्रों को नए संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। श्री महतो ने कहा कि आजसू ने जिन  सपनों और आकांक्षाओं के लिए संघर्ष किया, आज उन्हीं सपनों को आगे बढ़ाने का दायित्व नई पीढ़ी के कंधों पर है। कार्यकर्ता जनता के विश्वास को बनाए रखें। जनमुद्दों पर संघर्ष को तेज करने के लिए आजसू पार्टी कमर कस चुकी है।

मांडू विधायक निर्मल महतो ने कहा कि संगठन को गांव गांव तक ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं को अपनी भूमिका तय करनी होगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं को विधायक नहीं, बल्कि एक कार्यकर्ता के रूप में ही जनता के बीच प्रस्तुत करते हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं।

बैठक में केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता संजय मेहता, रामगढ़ जिला अध्यक्ष श्री दिलीप दांगी, हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष श्री परमेश्वर महतो समेत अन्य प्रमुख उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक में संदीप कुशवाहा, लीलाधन साव, भोला महतो, अनिल राम, रवि शंकर जायसवाल, पंकज साहा, मोहन महतो, विश्वनाथ महतो, कैलाश महतो, अनिकेत नायक, नागेश्वर तुरी, कामेश्वर महतो, तूलेश्वर राम, गौतम वर्मा, सुरेश महतो, ब्रजेश सिंह, अशोक पाठक, अजय रवि, नित्यानंद कुमार, गंगाधर महतो, छोटू करमाली, उमेश महतो, सुनील यादव, राकेश विश्वकर्मा, वीरेन्द्र झा, संजय कुमार महतो, प्रकाश महतो, टिकेश्वर महतो, कोलेश्वर महतो, जुगेश बेदिया, भुजा बेदिया, बलेश्वर मुंडा, राजेंद्र सिंह, कुलदीप मुंडा, सुदामा बेदिया आदि भी उपस्थित रहे।

 


August 13, 2025 | 197 Views
August 13, 2025 | 197 Views
August 13, 2025 | 197 Views
August 13, 2025 | 197 Views
August 13, 2025 | 197 Views
August 13, 2025 | 197 Views
August 13, 2025 | 197 Views
August 13, 2025 | 197 Views
August 13, 2025 | 197 Views
August 13, 2025 | 197 Views