FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | भारत में एक दिवसीय श्रृंखला 21 से जीती, साउथ अफ्रीका को हराया | झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र दूसरे दिन स्थगित | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाला बदलने के खेल में राजनीतिक तापमान बढ़ा | भारत और साउथ अफ्रीका विशाखापट्टनम मैच भारत ने जीता | तेजस्वी यादव चुने गए राजद विधायक दल के नेता | इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा अवैध रूप से अधिक किराया वसूलने पर देशभर में राजनीतिक गर्ग | बिहार के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद को लेकर राजनीतिक गर्म | TRI मे आदिवासी समाज की बैठक देश भर से पहुँचे आदिवासी लोग | बिहार के गृह मंत्री बने सम्राट चौधरी कई जगहों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू |
AIMIM झारखंड प्रदेश की बैठक आयोजित, संगठन मजबूती को लेकर चर्चा, कई पदाधिकारी मनोनीत
September 8, 2025 | 226 Views
AIMIM झारखंड प्रदेश की बैठक आयोजित, संगठन मजबूती को लेकर चर्चा, कई पदाधिकारी मनोनीत

रांची ।  Aimim- All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen  झारखंड इकाई की एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक सह प्रेस कॉन्फ़्रेंस प्रदेश अध्यक्ष मो. शाकिर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य झारखंड में सदस्यता अभियान को तेज़ी देना, संगठन को नए सिरे से मज़बूती प्रदान करना तथा आने वाले समय में पार्टी के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना रहा।

बैठक में प्रदेश के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी, ज़िला अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हैदराबाद सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब की क़ियादत, झारखंड प्रभारी माजिद हुसैन साहब के निर्देशन और प्रदेश अध्यक्ष मो. शाकिर के मार्गदर्शन में कई अहम निर्णय लिए गए तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी

इंतख़ाब आलम – प्रदेश महासचिव सह दक्षिण छोटानागपुर प्रभारी

डॉ. मो. नसीम अंसारी – प्रदेश महासचिव सह संथाल परगना प्रभारी

राशिद हुसैन (बाबर ख़ाँ) – प्रदेश महासचिव

अफ़ज़ल सिद्दीकी – प्रदेश महासचिव सह उत्तरी छोटानागपुर प्रभारी

महताब आलम – प्रदेश महासचिव (संगठन)

कैस अहमद अंसारी – प्रदेश सचिव (संगठन)

मो. इब्राहीम जावेद – प्रदेश सदस्यता प्रभारी सह संयुक्त प्रभारी उत्तरी छोटानागपुर

हाजी मो. तनवीर आलम – प्रदेश सचिव

काज़ी अब्दुल मुकीत – प्रदेश सचिव

सालिक जावेद – प्रदेश सचिव सह कोल्हान प्रभारी

मोहम्मद अर्श – प्रदेश सचिव

शोऐब कलाम – प्रदेश सचिव

बजरंग लोहरा – प्रदेश सचिव

मो. शमीम – प्रदेश संयुक्त सचिव

अब्दुल लतीफ़ अंसारी – प्रदेश संयुक्त सचिव

मौलाना मोकर्रम मदनी – प्रदेश संयोजक, ओलमा प्रकोष्ठ

सीमा परवीन – प्रदेश संयोजिका (महिला विंग)

-नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष

राशिद जमाल – रांची महानगर ज़िला अध्यक्ष

अरशद अयूब – रांची ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष

 इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि AIMIM झारखंड, बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब की क़ियादत में झारखंड की राजनीति में नई पहचान और मज़बूत विकल्प के रूप में उभरेगी। बैठक में सदस्यता अभियान को हर पंचायत और प्रखंड स्तर तक पहुँचाने पर ज़ोर दिया गया।


September 8, 2025 | 227 Views
September 8, 2025 | 227 Views
September 8, 2025 | 227 Views
September 8, 2025 | 227 Views
September 8, 2025 | 227 Views
September 8, 2025 | 227 Views
September 8, 2025 | 227 Views
September 8, 2025 | 227 Views
September 8, 2025 | 227 Views
September 8, 2025 | 227 Views