FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | भारत में एक दिवसीय श्रृंखला 21 से जीती, साउथ अफ्रीका को हराया | झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र दूसरे दिन स्थगित | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाला बदलने के खेल में राजनीतिक तापमान बढ़ा | भारत और साउथ अफ्रीका विशाखापट्टनम मैच भारत ने जीता | तेजस्वी यादव चुने गए राजद विधायक दल के नेता | इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा अवैध रूप से अधिक किराया वसूलने पर देशभर में राजनीतिक गर्ग | बिहार के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद को लेकर राजनीतिक गर्म | TRI मे आदिवासी समाज की बैठक देश भर से पहुँचे आदिवासी लोग | बिहार के गृह मंत्री बने सम्राट चौधरी कई जगहों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू |
तीन क्विंटल से अधिक डोडा के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार, करीब 33 लाख कैश बरामद
July 25, 2025 | 298 Views
तीन क्विंटल से अधिक डोडा के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार, करीब 33 लाख कैश बरामद

पलामू । जिले के पिपराटॉड थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध डोडा तस्करी के विरुद्ध की गई एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा बरामद करते हुए आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें जानकारी मिली थी कि डब्लू यादव, पिता संगहर यादव, सा. तितलंगी, थाना पिपराटॉड, जिला पलामू के सहयोग से राज्य से बाहर के डोडा कारोबारी डोडा की एक बड़ी खेप को पिपराटॉड थाना क्षेत्र होकर ले जाने वाले हैं।

इस सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी) के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम द्वारा डेसातु-पांकी-लावालौंग मुख्य सड़क पर जंगल के किनारे घात लगाकर अवैध कारोबारियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। इसी क्रम में चार पहिया वाहनों में ले जाए जा रहे लगभग 03 क्विंटल 14 किलोग्राम डोडा के साथ चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर डब्लू यादव, उसके दो पुत्रों एवं एक अन्य सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची:

1. हरमीत सिंह (उम्र 35), सा. गुरूरामदास नगर, ताजपुर रोड, पामिया खुर्द, थाना जमालपुर, जिला लुधियाना (पंजाब)
2. पारस चौहान (उम्र 29), सा. आनन्दपुरी कॉलोनी, थाना वस्ती जोधेवाला, जिला लुधियाना (पंजाब)
3. सतबीर सिंह (उम्र 38), सा. न्यू विजय नगर, थाना टिब्या, जिला लुधियाना (पंजाब)
4. ओम प्रकाश तिवारी (उम्र 36), सा. करमसर कॉलोनी, थाना टिब्बा, जिला लुधियाना (पंजाब)
5. डब्लू यादव (उम्र 60), सा. तितलंगी, थाना पिपराटॉड, जिला पलामू
6. पिन्टू कुमार यादव (उम्र 30), पिता डब्लू यादव, सा. तितलंगी, थाना पिपराटॉड
7. रिंकू कुमार (उम्र 25), पिता डब्लू यादव, सा. तितलंगी, थाना पिपराटॉड
8. निरज कुमार पासवान (उम्र 26), पिता बिनोद पासवान, सा. लोहरसी, थाना पिपराटॉड

जब्त/बरामद सामान की सूची:

1. लगभग 03 क्विंटल 14 किलोग्राम अवैध डोडा
2. नगद ₹32,90,400/- (बत्तीस लाख नब्बे हजार चार सौ रुपये)
3. दो होंडा सिटी कार
4. दो महिंद्रा बोलेरो वाहन
5. वाहन की 4 चाभियाँ
6. डोडा व्यापार से संबंधित लाल रंग की डायरी
7. 10 एंड्रॉयड मोबाइल
8. 2 की-पैड मोबाइल


छापामारी दल:

1. मनोज कुमार झा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी)
2. पु. अ. नि. राजेश रंजन, थाना प्रभारी पांकी
3. स. अ. नि. रामचन्द्र सिंह, पिपराटॉड थाना
4. स. अ. नि. ओम प्रकाश बैठा, पिपराटॉड थाना
5. IRB-10 D कंपनी के सशस्त्र बल
6. चालक आ. 1502 उमेश दास, पिपराटॉड थाना
7. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी) के अंगरक्षक
8. पांकी थाना सशस्त्र बल

इस उल्लेखनीय कार्रवाई से स्पष्ट होता है कि पलामू पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर सतर्क है और किसी भी कीमत पर ऐसे अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 


July 25, 2025 | 299 Views
July 25, 2025 | 299 Views
July 25, 2025 | 299 Views
July 25, 2025 | 299 Views
July 25, 2025 | 299 Views
July 25, 2025 | 299 Views
July 25, 2025 | 299 Views
July 25, 2025 | 299 Views
July 25, 2025 | 299 Views
July 25, 2025 | 299 Views