FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार की विशेष कैबिनेट की बैठक में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट रद्द पर हाईकोर्ट को रोक | बरहेट झामुमो की बैठक में स्थानीय अधिकारी शामिल होने पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल | रांची में फिर बवाल सीएम का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस और छात्र संगठन के बीच नोक झोक | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | छात्र आंदोलन की जीत के बाद जश्न का माहौल लेकिन सीबीआई जांच पर अभी भी छात्र डटे | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक दिन पूर्व हुआ अनिश्चितकाल काल के लिए समाप्त |
ओरमांझी में विहिप रांची ग्रामीण जिला के 62वें स्थापना दिवस का शुभारंभ, सभी पंचायतों में होंगे कार्यक्रम
September 4, 2026 | 118 Views
ओरमांझी में विहिप रांची ग्रामीण जिला के 62वें स्थापना दिवस का शुभारंभ, सभी पंचायतों में होंगे कार्यक्रम

रांची। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) रांची ग्रामीण जिला के तत्वावधान में ओरमांझी प्रखंड के उकरीद में विहिप के 62वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बजरंग दल झारखंड के प्रदेश संयोजक रंगनाथ महतो, रांची विभाग मंत्री रविशंकर राय, जिला संगठन मंत्री कार्तिक विश्वकर्मा एवं विहिप के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर महतो ने भारत माता एवं श्रीराम दरबार के चित्र के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रंगनाथ महतो ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद जहां-जहां कार्यरत है, वहां स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने विहिप की स्थापना के ऐतिहासिक संदर्भों का उल्लेख करते हुए कहा कि 1964 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन मुंबई के सांदीपनी साधनालय में विभिन्न मत-पंथ एवं संप्रदायों के प्रमुखों की उपस्थिति में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की गई थी।

उन्होंने कहा कि स्थापना के पीछे हिंदू समाज से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर संगठनात्मक प्रयासों को मजबूती देना प्रमुख उद्देश्य था।

कार्यक्रम के दौरान ओरमांझी प्रखंड की सभी पंचायतों में विहिप का स्थापना दिवस मनाने की योजना बनाई गई। बैठक का संचालन अरविंद अकेला ने किया।

मौके पर जिला टोली सदस्य अजय महतो, रणजीत महतो, उपेंद्र पहान, राजू महतो, प्रीतम महतो, विक्की कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, बिंदेश्वर महतो, केश्वर कुमार, दिवेश कुमार साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


September 4, 2026 | 119 Views
September 4, 2026 | 119 Views
September 4, 2026 | 119 Views
September 4, 2026 | 119 Views
September 4, 2026 | 119 Views
September 4, 2026 | 119 Views
September 4, 2026 | 119 Views
September 4, 2026 | 119 Views
September 4, 2026 | 119 Views