FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी,भारत की दूसरी शानदार जीत मलेशिया को 5-0 से हराया
October 28, 2023 | 1349 Views
 महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी,भारत की दूसरी शानदार जीत मलेशिया को 5-0 से हराया

रांची। भारतीय महिला हॉकी टीम ने मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। मेजबान भारत ने पहले मैच में थाईलैंड को 7-1 से रौंदने के बाद अपने दूसरे मैच में मलेशिया को भी 5-0 से शिकस्त दे दी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने मुकाबले में शानदार शुरुआत की और वंदना कटारिया द्वारा सातवें और फिर 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए दो गोल की मदद से 2-0 की बढ़त बना ली। भारतीय टीम ने फिर 28वें मिनट में संगीता कुमारी के मैदानी गोल के दम पर अपनी बढ़त को 3-0 तक पहुंचा दिया। मेजबान टीम ने फिर 28वें मिनट में ही लालरेमसियामी के मैदानी गोल की बदौलत एक और गोल के दम पर अपनी बढ़त को 4-0 तक पहु्ंचा दिया। भारत ने इसके 10 मिनट बाद ही ज्योति द्वारा किए गए मैदानी गोल के सहारे 5-0 का स्कोर कर लिया। अंतिम क्वार्टर में हालांकि कोई गोल नहीं हो सका लेकिन बावजूद इसके भारत ने बड़े अंतर से यह मैच जीतकर पूरे अंक हासिल किए। वही दूसरे दिन इससे पहले, दिन के पहले मैच में जापान ने कोरिया को 4-0 से हरा दिया। जापान की यह लगातार दूसरी जीत है। टीम के लिए कोबायाशी एमी ने सातवें, कप्तान नगाई यूरी ने 15वें, हासेगावा मियू ने 19वें और तोरियामा मेइ ने 49वें मिनट में गोल दागे।दूसरे मैच में चीन ने थाईलैंड को 6-0 से करारी मात देकर अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। थाईलैंड की यह लगातार दूसरी हार है। पहले मैच में उसे मेजबान भारत ने 7-1 से रौंदा था। चीन के लिए जोंग जियाकी ने हैट्रिक लगा दी। जियागी ने 10वें, 42वें और 51वें मिनट गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की। उनके अलावा निंग ने 30वें, कप्तान ओयू जिया ने 50वें और डेन वेन ने 57वें मिनट में गोल किए।

October 28, 2023 | 1350 Views
October 28, 2023 | 1350 Views
October 28, 2023 | 1350 Views
October 28, 2023 | 1350 Views
October 28, 2023 | 1350 Views
October 28, 2023 | 1350 Views
October 28, 2023 | 1350 Views
October 28, 2023 | 1350 Views
October 28, 2023 | 1350 Views
October 28, 2023 | 1350 Views