FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की स्थिति गंभीर पारस अस्पताल में चल रहा है इलाज | रांची में प्रस्तावित रिम्स 2 को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा रिम्स 2 नगड़ी में ही बनेगा | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | राहुल गांधी का बिहार में SIR के विरोध और वोट अधिकार यात्रा | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन |
10 दिनों से महिला अपनी 5 वर्षीय बच्ची के साथ गायब,थाना में आवेदन
July 28, 2025 | 512 Views
10 दिनों से महिला अपनी 5 वर्षीय बच्ची के साथ गायब,थाना में आवेदन

रांची । जिले के रातू थाना अंतर्गत कमड़े आश्रम पूर्णानंद कॉलोनी निवासी अजय कुमार की पत्नी कंचन देवी अपनी  5 वर्षीय बेटी के साथ गायब हो गई । आगे उन्होंने  जानकारी देते हुए बताया की 18 जुलाई 2025 को पूर्वाहन 9:00 बजे मेरी पत्नी कंचन देवी उम्र 29 वर्ष घर में थी और जब मै अपने बेटा को स्कूल छोड़कर घर वापस आया तो घर में ताला लगा था और मेरी पत्नी अपनी बच्ची के साथ गायब थी। मामले में कई दिनों तक खोजबीन करने के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तो मैं रातू थाना में आवेदन देकर अपनी पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई।

23 तारीख को दिए थाना के आवेदन में पीड़ित अजय कुमार ने क्या कहा

अजय कुमार ने रातु थाना में आवेदन देकर कहा कि मेरे दो बच्चे हैं एक आदित्य कुमार उम्र 11 वर्ष एवं प्रिया कुमारी 5 वर्ष ,मेरी पत्नी कंचन देवी दिनांक 18 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 9:00 बजे मेरी पुत्री प्रिया कुमारी को लेकर घर से निकली परंतु दिनांक 23 जुलाई 2025 तक वापस नहीं आई । इस संबंध में मैंने अपने ससुराल मेराल जिला गढ़वा से संपर्क किया परंतु वहां भी नहीं पहुंची,फिर मैं अपनी पैतृक घर नौडीह पांकी जिला पलामू से संपर्क किया परंतु वहां भी नहीं मिला आगे  मैंने अपने सगे संबंधियों से संपर्क किया परंतु उनका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है । जिसके,बाद लिखित सूचना मैं 23 जुलाई  2025 को रातू थाना प्रभारी को दे रहा हूं। 

गुम हुई महिला का पहचान

पत्नी का नाम कंचन देवी लंबाई 5 फीट 5 इंच रंग गोरा पीला साड़ी पहनी हुई है, पैर में सैंडल, गाल में थोड़ा जला हुआ निशान, दिमागी संतुलन थोड़ी कमजोर है। किसी को मिले तो संपर्क करे -7643035310


July 28, 2025 | 513 Views
July 28, 2025 | 513 Views
July 28, 2025 | 513 Views
July 28, 2025 | 513 Views
July 28, 2025 | 513 Views
July 28, 2025 | 513 Views
July 28, 2025 | 513 Views
July 28, 2025 | 513 Views
July 28, 2025 | 513 Views
July 28, 2025 | 513 Views