FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का षड्यंत्र, दिल्ली ATS और झारखंड ATS की संयुक्त कार्यवाही में मो दानिश गिरफ्तार
September 10, 2025 | 326 Views
सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का षड्यंत्र, दिल्ली ATS और झारखंड ATS की संयुक्त कार्यवाही में मो दानिश गिरफ्तार

रांची। झारखंड एटीएस एवं दिल्ली एटीएस के संयुक्त करवाई में एक संदिग्ध को रांची के लोअर बाजार थाना अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। मामले में ATS ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी, कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल थाना काण्ड सं0-240/25, दिनाक 09.09.2025, समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न करने, धार्मिक सद्भावना बिगाडने हेतु प्रचार-प्रसार करना एवं अवैध हथियार रखने के आरोप में दर्ज किया गया था।

उक्त काण्ड के आलोक में पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड, राँची के निर्देशानुसार दिल्ली पुलिस, ए०टी०एस०, झारखण्ड एवं झारखण्ड पुलिस के द्वारा राँची स्थित लोअर बाजार के पथलकुदवा चौक, अनगड़ा एवं पलामू जिला के हुसैनाबाद थानाक्षेत्र में छापेमारी की गई। छापेमारी में अशरफ दानिश, उम्र 23 वर्ष, पिता-मजहर जानी, स्थायी पता-मुस्लिम टोला, बुण्डू, पेटरवार, जिला बोकारो, झारखण्ड, वर्तमान पता-रूम नं० 15, ग्राउण्ड फ्लोर, न्यू तबारक लॉज, पथलकुदवा, थाना लोअर बाजार, जिला राँची, झारखण्ड को राँची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र अन्तर्गत पथलकुदवा से आज दिनांक-10.09.2025 को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से निम्नांकित आपत्तिजनक साम्रगी एवं हथियार की भी बरामदगी की गई है:-

1. 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस ।

2. कॉपर सीट, (हथियार साम्रगी)।

3. हाइ‌ड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सोडियम बाइकार्बोनेट, सल्फर पाउडर।

4. Ph Value Checker

5. Ball Bearings

6. 04 चाकु

7. 10,500 रूपये नकद राशि।

8. 01 लैपटॉप एवं 01 मोबाईल फोन।

9. Weighing Machine

10. Beaker Set

11. Safety Gloves

12. Respiratory Mask

13. Plastic Box Containing Strip wires, Circuit, Motherboard, Diodes etc.

इसके अतिरिक्त कुछ अन्य संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है।


September 10, 2025 | 327 Views
September 10, 2025 | 327 Views
September 10, 2025 | 327 Views
September 10, 2025 | 327 Views
September 10, 2025 | 327 Views
September 10, 2025 | 327 Views
September 10, 2025 | 327 Views
September 10, 2025 | 327 Views
September 10, 2025 | 327 Views
September 10, 2025 | 327 Views