FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
September 11, 2025 | 335 Views
मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रांची। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के समक्ष प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि यह हर्ष का विषय है कि आपके कुशल नेतृत्व में कला संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा न सिर्फ झारखंड के कलाकारों को उनकी विशिष्ट पहचान सुरक्षित करने के लिए सीटीएमएस जैसी सक्षम प्रणाली विकसित करके उनके हितों की रक्षा का मार्ग प्रशस्त किया है बल्कि सरकार के द्वारा ललित कला अकादमी, साहित्य अकादमी और संगीत नाटक अकादमी के गठन का प्रस्ताव पारित करके राज्य में कला-संस्कृति के विकास में नींव का पत्थर स्थापित किया है। इन सभी उपलब्धियों के लिए झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन आपके प्रति अपना हार्दिक आभार प्रकट करता है। 

इस अवसर पर विधायक  भूषण तिर्की तथा प्रतिनिधिमंडल में पद्मश्री  मधु मंसूरी, झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष  राजकुमार नागवंशी, सचिव डॉ० राकेश रमण, संस्थापक श्रीकांत इंदुवार, डॉ० सुशील अंकन, डॉ० जयकांत इंदुवार, बंदी उरांव, अमित तिर्की, श्री राहुल महली सहित अन्य उपस्थित थे।


September 11, 2025 | 336 Views
September 11, 2025 | 336 Views
September 11, 2025 | 336 Views
September 11, 2025 | 336 Views
September 11, 2025 | 336 Views
September 11, 2025 | 336 Views
September 11, 2025 | 336 Views
September 11, 2025 | 336 Views
September 11, 2025 | 336 Views
September 11, 2025 | 336 Views