FOLLOW US ON
Breaking News पूरे देश में मनाई गई ईद उल फितर, सामूहिक रूप से मुस्लिम समुदाय ने की नमाज अदा | प्राकृतिक पर्व सरहुल को लेकर धूम,रांची में आदिवासी समुदाय ने निकाला शोभायात्रा | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त दो क्रू मेंबर सहित 7 लोगों की मौत | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | रामनवमी की तैयारी को लेकर विभिन्न अखाड़ा समिति के द्वारा की गई बैठक |
डोरंडा महाविद्यालय में स्थापित होगा विनोबा भावे विचार विभाग : डॉ. राजकुमार शर्मा
December 21, 2025 | 150 Views
डोरंडा महाविद्यालय में स्थापित होगा विनोबा भावे विचार विभाग : डॉ. राजकुमार शर्मा

रांची। आचार्यकुल के प्रदेश महामंत्री एवं गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, कांके (रांची) के शिक्षक डॉ. ओम प्रकाश ने बोधगया (बिहार) में आयोजित आचार्यकुल के तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (16 से 18 दिसंबर 2025) की विस्तृत जानकारी साझा की।इस अवसर पर संत विनोबा भावे द्वारा संस्थापित आचार्यकुल के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. वासुदेव प्रसाद ने डोरंडा महाविद्यालय, रांची के प्राचार्य डॉ. राजकुमार शर्मा को अंगवस्त्र एवं प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही आगामी दिनों में आरटीसी बी.एड. महाविद्यालय, रांची में प्रस्तावित आचार्यकुल झारखंड प्रदेश के प्रादेशिक अधिवेशन की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि भारत संतों की भूमि रहा है और संत विनोबा भावे भूदान आंदोलन के जनक के रूप में विश्वविख्यात हैं। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विनोबा भावे के विचारों को पाठ्यक्रम में विधिवत शामिल कर विश्वविद्यालय स्तर पर “विनोबा भावे विचार विभाग” की स्थापना की जानी चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को उनके विचारों का बोध हो और उस पर शोध कार्य भी संपन्न कराया जा सके।डॉ. शर्मा ने आगे कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में ऋषि परंपरा, गुरु परंपरा और आचार्य परंपरा को लेकर वैज्ञानिक, सटीक एवं विस्तृत ज्ञान समाहित है, जिसे वर्तमान शिक्षा प्रणाली से जोड़ना समय की आवश्यकता है।इस अवसर पर राजीव सहाय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


December 21, 2025 | 151 Views
December 21, 2025 | 151 Views
December 21, 2025 | 151 Views
December 21, 2025 | 151 Views
December 21, 2025 | 151 Views
December 21, 2025 | 151 Views
December 21, 2025 | 151 Views
December 21, 2025 | 151 Views
December 21, 2025 | 151 Views
December 21, 2025 | 151 Views