FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार की विशेष कैबिनेट की बैठक में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट रद्द पर हाईकोर्ट को रोक | हेमंत सरकार छात्र आंदोलन के आगे झुकी , जेपीएससी पीटी जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट को किया रद्द | रांची में फिर बवाल सीएम का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस और छात्र संगठन के बीच नोक झोक | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | छात्र आंदोलन की जीत के बाद जश्न का माहौल लेकिन सीबीआई जांच पर अभी भी छात्र डटे | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक दिन पूर्व हुआ अनिश्चितकाल काल के लिए समाप्त |
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रांची में राज्य स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन
January 11, 2024 | 724 Views
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रांची में राज्य स्तरीय विभिन्न  प्रतियोगिता का आयोजन

रांची। ऑड्रे हाउस, राँची में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग अन्तर्गत खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, झारखण्ड, राँची के तत्वाधान में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें झारखण्ड राज्य के 5 प्रमण्डलों - उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर, पलामू, संथाल परगना एवं कोल्हान से चयनित 75 प्रतिभागियों ने पेंटिंग, युवा संसद, निबंध लेखन, क्विज एवं भाषण प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उद्घाटन सत्र में श्री मनीष कुमार, उप निदेशक, खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, श्री राजेश तिवारी, अवर सचिव, खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, श्री शिवेन्द्र कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी, राँची, श्री संतोष कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, देवघर, श्री अमित कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावाँ, श्री तुषार राय, जिला खेल पदाधिकारी, चतरा तथा प्रो० डॉ० कमल बोस, संचालक ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार एवं विशिष्ट अतिथि निदेशक, खेल श्री सुशांत गौरव थे। सचिव महोदय एवं निदेशक महोदय ने प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि दिया।प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रु० 20,000/-, द्वितीय पुरस्कार रु० 15,000/- एवं तृतीय पुरस्कार रु० 10,000/- दिया गया।सफल प्रतिभागियों की सूची इस प्रकार हैः-पेंटिंग -प्रथम स्थान - सरस्वती सुंडी - चाईबासा (कोल्हान)द्वितीय स्थान - विकास महतो - साहेबगंज (संथाल परगना)तृतीय स्थान - कोमल भारती - धनबाद (उत्तरी छोटानागपुर)निबंध लेखन -प्रथम स्थान - पार्वती हेस्सा - चाईबासा (कोल्हान)द्वितीय स्थान - मयूर माला - हजारीबाग (उत्तरी छोटानागपुर)तृतीय स्थान - आस्था कुमारी - राँची (दक्षिणी छोटानागपुर)क्विज प्रतियोगिता -प्रथम स्थान - शिव शंकर दयाल - पलामू (पलामू)द्वितीय स्थान - सोनम कुमारी - राँची (दक्षिणी छोटानागपुर)तृतीय स्थान - मो० तालीब - दुमका (संथाल परगना)युवा संसद -प्रथम स्थान - नुपूर माला - हजारीबाग (उत्तरी छोटानागपुर)द्वितीय स्थान - प्रणव राम तिवारी - राँची (दक्षिणी छोटानागपुर)तृतीय स्थान - आयशा फातिमा - राँची (दक्षिणी छोटानागपुर)भाषण प्रतियोगिता -प्रथम स्थान - अंजली मिश्रा - राँची (दक्षिणी छोटानागपुर)द्वितीय स्थान - स्नेहा सिंह - हजारीबाग (उत्तरी छोटानागपुर)तृतीय स्थान - आयशा फातिमा - राँची (दक्षिणी छोटानागपुर)कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री मनीष कुमार उप निदेशक, खेल, श्री राजकिशोर खाखा, उप निदेशक, साझा, श्री राजेश तिवारी, अवर सचिव, खेल, श्री ब्रजेश कुमार, राज्य एन०एस०एस० पदाधिकारी, झारखण्ड, श्री शिवेन्द्र कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी, राँची, श्री एस०पी० सिंह, उप निदेशक, नेहरू युवा केन्द्र संगठन, झारखण्ड, प्रो० डॉ० कमल बोस, रामकृष्ण मिशन आश्रम के श्री एस०एन० झा, निर्णायकगण तथा खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय के कर्मियों एवं एन०एस०एस० स्वयंसेवकों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

January 11, 2024 | 725 Views
January 11, 2024 | 725 Views
January 11, 2024 | 725 Views
January 11, 2024 | 725 Views
January 11, 2024 | 725 Views
January 11, 2024 | 725 Views
January 11, 2024 | 725 Views
January 11, 2024 | 725 Views
January 11, 2024 | 725 Views
January 11, 2024 | 725 Views