FOLLOW US ON
Breaking News 21 जून को फिर से आयोजित होगी नीट पेपर का एग्जाम | 18 जून को राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी | अपराधी को पकड़ने गई बिहार पुलिस की हो गई चेकिंग, फजीहत के बाद अब पटना एसएसपी ने कर दिया दो थानेदार को निलंबित | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | 18 जून को राज्यसभा चुनाव को लेकर jmm किसको बनाएगी प्रत्याशी तीन नाम चर्चा में | ईरान और अमेरिका के बीच फिर बने जंग के हालात | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | रांची के प्रतिष्ठ व्यवसायई कावेरी रेस्टोरेंट के संचालक लव भाटिया की संदिग्ध अवस्था में मौत | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिवसीय दौरे से स्वदेश वापस |
चासनाला की बेटी मधु सहित दो महिला तीरंदाजों को मिली जूनियर झारखंड टीम में जगह
October 11, 2023 | 672 Views
चासनाला की बेटी मधु सहित दो महिला तीरंदाजों को मिली जूनियर झारखंड टीम में जगह

चासनाला। रांची में चल रही जूनियर झारखंड तीरंदाजी टीम चयन प्रतियोगिता में एकलव्य तीरंदाजी केंद्र की तीन प्रशिक्षुओं ने सटीक निशाना लगाकर जूनियर झारखंड टीम में जगह बनाई है। जूनियर कंपाउंड राउंड बालिका वर्ग में मेघा बेसरा ने 50 मीटर की दूरी पर सटीक निशाना साधा। इंडियन राउंड बालिका वर्ग में मधु कुमारी और काजल कुमारी सटीक निशाना लगाने में कामयाब रहीं। चासनाला न्यू मोतीनगर निवासी संतोष दास की पुत्री मधु कुमारी ने 627 स्कोर के साथ झारखंड टीम में पहले स्थान पर, काजल व मेधा ने 618 स्कोर के साथ झारखंड टीम में तीसरे स्थान हासिल किया। तीनों 15 से 22 नवंबर तक राजस्थान के भरतपुर में होने वाली जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगी। प्रशिक्षक बीएस राव एवं सुमित कुमार मिश्रा तीनों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। चयन होने पर खेल पदाधिकारी ने बधाई दी। चयन होने पर पत्रकार अमित सिंह, विश्व सनातन मंच, जीवन वेलफेयर फाउंडेशन,सफल इंडिया, राष्ट्रिय मजदूर यूनियन,आजसू पार्टी नेता सुदर्शन ओझा सहित अन्य ने मधु और उनके पिता संतोष दास को बधाई दी ।

October 11, 2023 | 673 Views
October 11, 2023 | 673 Views
October 11, 2023 | 673 Views
October 11, 2023 | 673 Views
October 11, 2023 | 673 Views
October 11, 2023 | 673 Views
October 11, 2023 | 673 Views
October 11, 2023 | 673 Views
October 11, 2023 | 673 Views
October 11, 2023 | 673 Views