रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के तत्वावधान में 3 से 5 सितंबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों के बीच रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले हुए।
तीन दिनों तक चले इस आयोजन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट तकनीक, फुर्ती और खेल कौशल का प्रदर्शन करने के साथ अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना की मिसाल पेश की। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।
समापन समारोह में सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ संजय कुमार ठाकुर, महाप्रबंधक (कल्याण), एन.के. झा, जेएसएसपीएस, आर.के. सिंह, महाप्रबंधक (एनआईएमसी), आदिल हुसैन, प्रबंधक (खेल), रामेश्वर मंडल एवं विनय कुमार, सदस्य सीसीएल कल्याण बोर्ड सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने खिलाड़ियों के मेहनत, जुझारूपन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और चुनौतियों का सामना करने का आत्मविश्वास भी विकसित करता है।
उन्होंने कहा कि सीसीएल प्रबंधन अपने कर्मियों के सर्वांगीण विकास और स्वस्थ खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। भविष्य में भी इस तरह के खेल आयोजनों को प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।
फाइनल मुकाबलों में दिखा रोमांच
अंतिम दिन बैडमिंटन और टेबल टेनिस के पुरुष एवं महिला वर्ग में एकल, युगल और टीम स्पर्धाओं के निर्णायक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों के बीच प्रत्येक अंक के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिला। शानदार रैलियों, सटीक स्मैश और बेहतरीन डिफेंस ने खेलप्रेमियों का खूब मनोरंजन किया।
विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
प्रतियोगिता के सफल समापन के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार हासिल करते ही खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
प्रतियोगिता की खास उपलब्धि यह रही कि विजेता खिलाड़ी आगामी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) अंतर-कंपनी खेल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर गए हैं। ये खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता में सीसीएल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रमुख परिणाम
टेबल टेनिस महिला वर्ग
- ओपन सिंगल्स: सुगंधा वर्मा (HQ) विजेता
- ओपन डबल्स: जसप्रीत कौर कहलोन एवं सुगंधा वर्मा (HQ) विजेता
- टीम चैंपियनशिप: सुगंधा वर्मा, जसप्रीत कौर कहलोन, अंशु मिश्रा, दिव्या चौहान एवं पूजा प्रसाद (HQ)
टेबल टेनिस पुरुष वर्ग
- ओपन सिंगल्स: समरजीत कुमार (पिपरवार) विजेता
- ओपन डबल्स: निशांत कुमार एवं अशलम शायर विजेता
- टीम चैंपियनशिप: निशांत परमार, गौरव चुग, मयाशंकर, राहुल मधेसिया एवं सुनील कुमार (हजारीबाग)
टेबल टेनिस वेटरन्स
- ओपन सिंगल्स: विंसेंट तिर्की (CRS बरकाकाना) विजेता
- ओपन डबल्स: डॉ. अविनाश तिग्गा एवं पी.के. लायक विजेता
बैडमिंटन महिला वर्ग
- ओपन सिंगल्स: मंजू देवी (CRS) विजेता
- ओपन डबल्स: मालती कुमारी एवं मंजू देवी (CRS) विजेता
- टीम चैंपियनशिप: मालती कुमारी, मंजू देवी, सुगन कुमारी, अंजू कुमारी (DEO) एवं अंजू कुमारी (Gen. Asst.)
बैडमिंटन पुरुष वर्ग
- ओपन सिंगल्स: यश सती (ढोरी) विजेता
- टीम चैंपियनशिप: अमित सिंह ग्वाल, अभय जैन, अभिषेक भारती, नितेश कुमार सिन्हा एवं विकास कुमार गुप्ता (HQ) विजेता
बैडमिंटन वेटरन्स
- ओपन सिंगल्स: मोहन लाल सिंह (अमरपाली चंद्रगुप्त) विजेता
- ओपन डबल्स: सुरेश के. विश्वकर्मा एवं अविनाश कुमार तिवारी विजेता
सिल्ली: सिल्ली की होनहार तीरंदाज सुरभि पाल ने राजस्थान के जयपुर स्थित जगतपुरा शूटिंग रेंज में आयोजित प्रथम एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर झारखंड का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे सिल्ली क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
24 से 27 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता के रैंकिंग राउंड में सुरभि ने 649 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद एलिमिनेशन मुकाबले में उन्होंने महाराष्ट्र की मृणाल महेंद्र कदम को 6-0 से पराजित कर कांस्य पदक अपने नाम किया।बिरसा मुंडा आर्चरी अकादमी की इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी की सफलता पर अकादमी के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो तथा अकादमी की अध्यक्ष नेहा महतो ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सुदेश महतो ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम होती है। उन्होंने कहा कि झारखंड के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं, जो पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।नेहा महतो ने कहा कि सुरभि पाल की उपलब्धि अकादमी के सभी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में अकादमी के खिलाड़ी देश और राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करेंगे।सुरभि पाल की इस सफलता पर अकादमी के प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य की प्रतियोगिताओं में स्वर्णिम सफलता की कामना की।
ब्यूरो। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने एक बार फिर देश का नाम दुनिया भर में रोशन कर दिया है। सिंधु ने जापान ओपन 2026 का महिला एकल खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। वह जापान ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। फाइनल मुकाबले में उन्होंने मेज़बान जापान की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची को सीधे गेमों में 21-17, 21-17 से हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
यह मुकाबला शुरुआत से ही बेहद रोमांचक रहा। घरेलू दर्शकों के समर्थन के बावजूद अकाने यामागुची भारतीय स्टार के आक्रामक खेल का जवाब नहीं दे सकीं। सिंधु ने बेहतरीन स्मैश, सटीक नेट प्ले और शानदार डिफेंस के दम पर दोनों गेम अपने नाम किए और बिना कोई गेम गंवाए खिताब जीत लिया।
यह जीत कई मायनों में खास है। सिंधु का यह पहला जापान ओपन खिताब है और साथ ही उनका पहला BWF सुपर 750 खिताब भी है। इसके अलावा लगभग दो साल से चले आ रहे बड़े खिताब के इंतजार का भी अंत हो गया। इस जीत से आगामी विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप से पहले उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा है।
मैच के बाद भावुक सिंधु ने कहा कि यह जीत उनके लिए बेहद खास है और वह इसे पूरे देश को समर्पित करती हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगे के लिए खेलना ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर खेल जगत, राजनीतिक नेताओं और देशभर के प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी।
भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास के दम पर किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। जापान की धरती पर मिली यह ऐतिहासिक जीत भारतीय बैडमिंटन के लिए गर्व का क्षण बन गई है।
कोलकाता। ईस्टर्न रेलवे एकेडमी के तैराक हार्दिक दास ने प्रतिष्ठित पैरा नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 में रजत पदक हासिल किया है। 8 जून से 10 जून, 2026 तक बैंगलोर में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर के शीर्ष पैरा-एथलीटों ने भाग लिया। ईस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक एवं ईस्टर्न रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन (ERSA) के संरक्षक श्री मिलिंद देउस्कर और ईआरएसए (ERSA) के अध्यक्ष श्री देवेंदर कुमार ने इस शानदार उपलब्धि के लिए तैराक को अपनी हार्दिक बधाई दी।
अत्यधिक प्रतिस्पर्धी 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भाग लेते हुए, दास ने एक असाधारण प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय पोडियम पर दूसरा स्थान सुरक्षित करने के लिए अपनी रेस का सटीक समय निकाला। उनकी यह उपलब्धि उनके समर्पण को दर्शाती है और ईस्टर्न रेलवे को राष्ट्रीय पैरा-खेल उत्कृष्टता के मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करती है।
दास ईस्टर्न रेलवे के सम्मानित कोच अकबर अली मीर के कुशल मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेते हैं। कोच मीर के विशेष प्रशिक्षण तौर-तरीकों और रणनीतिक परामर्श ने तैराक को एक कठिन राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ईस्टर्न रेलवे के प्रबंधन और कर्मचारियों ने ज़ोन का गौरव बढ़ाने के लिए एथलीट और उनके कोच दोनों को अपनी हार्दिक बधाई दी है। यह पदक ईस्टर्न रेलवे एकेडमी द्वारा पैरा-एथलीटों को प्रदान की जाने वाली समृद्ध खेल संस्कृति और मजबूत सहायता प्रणाली का एक प्रमाण है।
इस शानदार उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए, ईस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शिबराम माझी ने कहा: "हार्दिक दास का शानदार रजत पदक प्रदर्शन लचीलेपन और समर्पण की सच्ची भावना को दर्शाता है, जिससे पूरे ईस्टर्न रेलवे परिवार को अत्यधिक गर्व महसूस हो रहा है।
साहिबगंज । खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए जिले में विभिन्न खेल प्रशिक्षण केंद्रों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।
आवासीय बालक फुटबॉल एवं एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र
- स्थान: (सिंगा मैदान, बरहेट थाना के समीप)
- तिथि: 28 अप्रैल 2026
- समय: सुबह 6:00 बजे से
- चयन: 25 खिलाड़ियों का चयन (NSTC नॉर्म्स के आधार पर)
योग्यता:
- आयु सीमा: 10 से 14 वर्ष (01.04.2012 से 01.04.2016 के बीच जन्म)
- आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, 2 फोटो, स्कूल बोनाफाइड, झारखंड निवासी प्रमाण
सुविधाएं:
- निःशुल्क आवास एवं उच्च गुणवत्ता का भोजन
- प्रशिक्षकों द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण
- खेल किट एवं अन्य सुविधाएं
डे बोर्डिंग एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र
बालिका (साहिबगंज)
- स्थान:
- तिथि: 29 अप्रैल 2026
- समय: सुबह 6:00 बजे से
बालक (सकरीगली)
- स्थान: +2 बी.डी. उच्च विद्यालय, सकरीगली
- तिथि: 30 अप्रैल 2026
- समय: सुबह 6:00 बजे से
योग्यता:
- आयु सीमा: 8 से 12 वर्ष (01.04.2014 से 01.04.2018 के बीच जन्म)
- प्रतिभागी चयन स्थल से 5 किमी के दायरे के निवासी हों
- आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, 2 फोटो, स्कूल बोनाफाइड, झारखंड निवासी प्रमाण
सुविधाएं:
- खेल छात्रवृत्ति
- निःशुल्क प्रशिक्षण एवं खेल किट
साहेबगंज। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नई दिल्ली में 31जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती एस जी एफ आई प्रतियोगिता,अंडर 14 आयु वर्ग बालक एवं बालिका फ्री स्टाईल कुश्ती में भाग लेने के लिए जिले के चांद भैरव इनडोर स्टेडियम,साहिबगंज के संचालित खेलो इंडिया कुश्ती केंद्र के प्रशिक्षु बालिका (फ्री स्टाईल) 33 किलो वर्ग - आर्या कुमारी,36किलो वर्ग- सीता कुमारी,39 किलो वर्ग - सीमा कुमारी,42 किलो वर्ग - काजल कुमारी,46 किलो वर्ग - छोटी कुमारी, 54 किलो वर्ग - वैष्णवी कुमारी,58 किलो वर्ग - आरती कुमारी
बालक वर्ग - 68किलो वर्ग - प्रिंस कुमार रांची में 21 से 30 जनवरी तक आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए रांची रवाना हुए। विशेष प्रशिक्षण शिविर उपरांत नई दिल्ली में आयोजित कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
सभी कुश्ती खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक प्रकाश सिंह बादल को उपायुक्त हेमंत सती, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आई टी डी ए संजय कुमार,अपर समाहर्ता गौतम भगत,जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा समेत जिले के खेल प्रेमियों ने शुभ कामना दी।
साहिबगंज। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पखवाड़ा के अवसर पर रेलवे जनरल इंस्टीट्यूट परिसर, साहिबगंज में केवल महिलाओं के लिए तेज-चाल (तेज चाल) प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन न्यू झारखंड युवा क्लब द्वारा किया गया, जिसका नेतृत्व क्लब के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, साहिबगंज की प्रभारी बिंदु दीदी एवं नीतू दीदी रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ LCC कंप्यूटर सेंटर, साहिबगंज के प्राचार्य उत्तम कुमार एवं बी.के. रंजीत केशरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
तेज-चाल प्रतियोगिता का मार्ग रेलवे जनरल इंस्टीट्यूट → डॉ. विजय भगवा कुआँ → LCC कंप्यूटर सेंटर → गुड़ बाजार → धर्मशाला चौक → गांधी चौक तक निर्धारित किया गया था। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता परिणाम
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को निम्नलिखित स्थान प्राप्त हुए—
प्रथम स्थान – बबीता अग्रवाल
द्वितीय स्थान – ज्योति मिश्रा
तृतीय स्थान – मोनी मौर्या
चतुर्थ स्थान – रीमा सिंह
पंचम स्थान – खुशबू मिश्रा
षष्ठम स्थान – नेहा तुलस्यान
सप्तम स्थान – रीना गुप्ता
अष्टम स्थान – संगीता गुप्ता
नवम स्थान – अदिति कुमारी
दशम स्थान – किरण देवी
इस अवसर पर वक्ताओं ने महिलाओं को स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सामाजिक जागरूकता के प्रति प्रेरित किया तथा ऐसे आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर न्यू झारखंड युवा क्लब के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव एवं LCC कंप्यूटर सेंटर, साहिबगंज के प्राचार्य उत्तम कुमार ने सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
रांची:- राज्य के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने तथा खिलाड़ियों के प्रतिभा को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, झारखंड खेल प्राधिकरण, झारखंड सरकार के कला, संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग के तत्वावधान में, झारखंड के विभिन्न जिलों में स्थापित उत्कृष्टता केंद्रों (Centre of Excellence) के लिए 53 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। झारखंड की खेल प्रतिभाएँ को राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने हेतु झारखंड सरकार पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, मेरिट-आधारित चयन तथा खिलाड़ियों के हित में निरंतर समर्थन देने को दृढसंकल्पित है।
झारखंड सरकार की यह पहल दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है, जिसका उद्देश्य एक मजबूत, समावेशी एवं प्रदर्शन-उन्मुख खेल अवसंरचना का निर्माण करना है। उत्कृष्टता केंद्रों में मानव संसाधन को सुदृढ़ कर राज्य सरकार खिलाड़ियों को वैज्ञानिक प्रशिक्षण, पेशेवर कोचिंग तथा समग्र सहयोग प्रणाली उपलब्ध कराने को दृढ संकल्पित है, जिससे वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
यह भर्ती उच्च प्रदर्शन के लिए आवश्यक खेल प्रशिक्षण के लिए आवश्यक विभिन्न तकनीकी, कोचिंग एवं सहायक पदों यथा- हेड कोच 08, कोच 09, सहायक कोच 05 (एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी एवं कुश्ती के लिए), फिजियोथेरेपिस्ट 07, न्यूट्रिशनिस्ट 04, मसाजर 09 तथा वार्डन 11 हेतु निकाली गयी है। इन पदों की योजना इस प्रकार की गई है कि प्रत्येक उत्कृष्टता केंद्र में योग्य एवं प्रशिक्षित मानव बल की उपलब्धता सुनिश्चित हो, जिससे खिलाड़ी विकास, चोट निवारण, रिकवरी, पोषण प्रबंधन तथा अनुशासित आवासीय देखभाल के लिए अनुकूल वातावरण सृजित किया जा सके।
पिछले कुछ वर्षों में झारखंड सरकार ने खेल अवसंरचना, प्रतिभा पहचान तथा खिलाड़ी कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय निवेश किए हैं। राज्य भर में उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण, झारखंड को देश के अग्रणी खेल केंद्रों में परिवर्तित करने के सरकार के संकल्प का प्रमाण है।
यह भर्ती पहल न केवल उत्कृष्टता केंद्रों की परिचालन क्षमता को बढ़ाएगी, बल्कि कुशल खेल पेशेवरों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित करेगी, जिससे युवा सशक्तिकरण एवं खेल-आधारित विकास के व्यापक उद्देश्य को बल मिलेगा।
रांची। खेलगांव स्टेडियम में आयोजित 27वीं टेनिस वॉलीबॉल चैम्पियनशिप 2025 का समापन समारोह आज भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 650 खिलाड़ियों ने भाग लिया और पूरे टूर्नामेंट के दौरान कड़ा व रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री संजय सेठ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। उन्होंने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित श्री शंभुनाथ झा (रांची प्रेस क्लब), डॉ. आर.के. दास (प्राचार्य, एसएमपीएस), श्री नीरज सिन्हा (प्राचार्य, एसएमपीएस), सुश्री सुरभि सिंह (संपादकीय सदस्य, Nexsus 18 News), श्री जगदीश सिंह जग्गू (अध्यक्ष, झारखंड टेनिस वॉलीबॉल फेडरेशन) तथा श्री ब्रजेश प्रसाद (महासचिव) ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की।
अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय खेल आयोजनों से झारखंड की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान मिलती है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और हर मैच में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आयोजकों ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, कोच, निर्णायकों, स्वयंसेवकों एवं मीडिया के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
साहिबगंज । नगर स्थित सिदो कान्हु स्टेडियम में राजमहल लोकसभा स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती तक आयोजित होगी।वही खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वही सोमवार को प्रतियोगिता में कुश्ती मैट पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय सचिव बजरंगी प्रसाद यादव, जिला अध्यक्ष उज्गौज्वल मंडल, गौतम यादव और साथ ही महिला मोर्चा के सचिव और अध्यक्ष उपस्थित शामिल हुए। वही भाजपा नेता बजरंगी यादव ने कहा, खेलो इंडिया के माध्यम से खास करके वैसे ग्रामीण क्षेत्र और छोटे शहरों से खेल प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर से जोड़ते हुए खेल में नाम रोशन करने हेतु एक सशक्त मध्यम हो सकता है इस कार्यक्रम में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमे दर्जनों खिलाड़ी ने हिस्सा लेकर जोर अजमाइश की अभी मूल्यांकन हो रहा है। क्वालीफाई होने वाले खिलाड़ियों का चयन कर 25 दिसंबर को फाइनल हेतु बुलावा आएगा और उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ मेडल और ट्रॉफी सेभी सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उज्जवल मॉडल और बजरंगी प्रसाद यादव ने युवाओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।