FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
जिले के तीन खिलाड़ियों ने जीता 68 वा राष्ट्रीय स्कूल गेम में कांस्य पदक
January 14, 2025 | 431 Views
जिले के तीन खिलाड़ियों ने जीता 68 वा राष्ट्रीय स्कूल गेम में कांस्य पदक

साहेबगंज। स्कूल  फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची, द्वारा आगामी 11 से 14 जनवरी तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, रांची में  संपन्न 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 14 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड, रांची  द्वारा जिले के सिद्धों कान्हु स्टेडियम साहेबगंज में संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु संतोष मुर्मू ने लंबी कूद स्पर्धा में 5.94 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। 

वहीं इमानुएल किस्कू  अश्विन नागदुआर ने  4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में कांस्य पदक जीता। वहीं इमानुएल किस्कू (80 मीटर हर्डल्स) एवं जमादार केरई  (ऊंची कूद) में चौथे स्थान पर रहकर प्रशिक्षक योगेश यादव के  नेतृत्व में देश भर में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिला खेल पदाधिकारी पंकज कुमार झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा, जिला ओलम्पिक संघ के राजेश यादव, माधव चंद्र घोष, कल्याण श्रीवास्तव, ओम तत्सत,संतोष उर्फ टिंकू, कोच अशोक साहनी, निमाई चौधरी, खेल शिक्षक आदित्य कुमार, बिरेंद्र कुमार, बमबम कुमार,जिला खेल समन्वयक ललित झा , कोच प्रकाश सिंह बादल , जिम ट्रेनर गौरव झा समेत जिले वासियों ने बधाई दी ।
 


January 14, 2025 | 432 Views
January 14, 2025 | 432 Views
January 14, 2025 | 432 Views
January 14, 2025 | 432 Views
January 14, 2025 | 432 Views
January 14, 2025 | 432 Views
January 14, 2025 | 432 Views
January 14, 2025 | 432 Views
January 14, 2025 | 432 Views
January 14, 2025 | 432 Views