FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | भारत में एक दिवसीय श्रृंखला 21 से जीती, साउथ अफ्रीका को हराया | झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र दूसरे दिन स्थगित | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाला बदलने के खेल में राजनीतिक तापमान बढ़ा | भारत और साउथ अफ्रीका विशाखापट्टनम मैच भारत ने जीता | तेजस्वी यादव चुने गए राजद विधायक दल के नेता | इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा अवैध रूप से अधिक किराया वसूलने पर देशभर में राजनीतिक गर्ग | बिहार के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद को लेकर राजनीतिक गर्म | TRI मे आदिवासी समाज की बैठक देश भर से पहुँचे आदिवासी लोग | बिहार के गृह मंत्री बने सम्राट चौधरी कई जगहों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू |
मुख्यमंत्री ने कहा - खनन कार्य संपन्न हो जाने के उपरांत जमीन को रैयत को वापस किया जाना चाहिए
August 26, 2025 | 448 Views
मुख्यमंत्री ने कहा - खनन कार्य संपन्न हो जाने के उपरांत जमीन को रैयत को वापस किया जाना चाहिए

रांची। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री  सतीश चंद्र दुबे के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में कोयला खनन गतिविधियों, पर्यावरणीय संतुलन, स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। मौके पर मुख्यमंत्री ने झारखंड के हितों, खनन क्षेत्रों में स्थानीय लोगों की भागीदारी, रोजगार सृजन, पर्यावरणीय संतुलन तथा राज्य सरकार को मिलने वाले राजस्व से संबंधित विषयों को प्रमुखता से रखा।

खनन कार्य संपन्न हो जाने के उपरांत जमीन को भारत सरकार वापस करे

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा की खनन कार्य संपन्न हो जाने के उपरांत जमीन को भारत सरकार राज्य सरकार को वापस करे, ताकि उस जमीन को मूल रैयतों को लौटाया जा सके। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के पुनर्वास, रोजगार, पर्यावरणीय संतुलन तथा आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता दी जाए।मौके पर केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि राज्य और केंद्र मिलकर समाधान तलाशेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि झारखंड के विकास और लोगों की भलाई को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार हर संभव सहयोग करेगी।

इस बैठक में मुख्य सचिव  अलका तिवारी, खान सचिव  अरवा राजकमल, खान निदेशक  राहुल सिन्हा, CMPDI के सीएमडी  मनोज कुमार, BCCL के सीएमडी  समीरन दत्ता, CCL के सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह एवं BCCL के डीटी श्री एम. के अग्रवाल मौजूद थे।


August 26, 2025 | 449 Views
August 26, 2025 | 449 Views
August 26, 2025 | 449 Views
August 26, 2025 | 449 Views
August 26, 2025 | 449 Views
August 26, 2025 | 449 Views
August 26, 2025 | 449 Views
August 26, 2025 | 449 Views
August 26, 2025 | 449 Views
August 26, 2025 | 449 Views