FOLLOW US ON
Breaking News पूरे देश में मनाई गई ईद उल फितर, सामूहिक रूप से मुस्लिम समुदाय ने की नमाज अदा | प्राकृतिक पर्व सरहुल को लेकर धूम,रांची में आदिवासी समुदाय ने निकाला शोभायात्रा | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त दो क्रू मेंबर सहित 7 लोगों की मौत | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | रामनवमी की तैयारी को लेकर विभिन्न अखाड़ा समिति के द्वारा की गई बैठक |
विश्वकर्मा समाज की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक,लिए गए कई निर्णय,राज्य स्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला 08 फ़रवरी से 12 फ़रवरी तक 
December 21, 2025 | 193 Views
विश्वकर्मा समाज की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक,लिए गए कई निर्णय,राज्य स्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला 08 फ़रवरी से 12 फ़रवरी तक 

रांची । झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की प्रदेश कमेटी के द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक दिनाँक 21 दिसम्बर 2025 दिन रविवार को स्थानीय विधानसभा सभागार, राँची में आयोजित किया गया ! प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने किया तथा मंच संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव संतन शर्मा ने किया ! इस कार्यक्रम में झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के सभी 24 जिला से प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य 24 जिला के जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला कोषाध्यक्ष सहित  विश्वकर्मा समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए !
            प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य रूप से निर्णय लिया गया कि 
▪️ राज्य स्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला 08 फ़रवरी से 12 फ़रवरी 2026 ( पाँच दिवसीय ) को राँची के हरमू मैदान में आयोजित किया जायेगा 
▪️झारखण्ड में होनेवाले नगर निकाय चुनाव में विश्वकर्मा समाज के उम्मीदवार को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया
▪️झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की त्रिमासिक पत्रिका के प्रकाशन पर निर्णय लिया गया !
           कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने कहा राज्य स्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला 08 फ़रवरी से 12 फ़रवरी 2026 ( पाँच दिवसीय ) को राँची के हरमू मैदान में आयोजित किया जायेगा जिसमें विश्वकर्मा समाज के पेशे एवं रोजगार से जुड़े सभी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाईं जाएगी इससे विश्वकर्मा समाज के लोगों के रोजगार के अवसर बढ़ेंगे ! प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज के लोगों को राजनीति में आगे आने की जरुरत है इसके लिए झारखण्ड में होनेवाले नगर निकाय चुनाव में विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधियों को चुनाव जिताकर लाना होगा ! प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि बहुत जल्द विश्वकर्मा समाज के द्वारा त्रेमासिक पत्रिका का प्रकाशन भी किया जायेगा ! 
          कार्यक्रम में मुख्य रूप से अर्जुन शर्मा, संजय शर्मा, डोमन राणा, पण्डित देवराज शर्मा, नुनूलाल विश्वकर्मा, दिलीप शर्मा, दिनेश राणा, गुप्तेश्वर शर्मा, राजेश शर्मा, देवकी राणा, यदु राणा, सुजीत कुमार शर्मा, रामलखन राणा, प्रो बसन्त नारायण, रामअकबाल शर्मा, सुभाष राणा, गंगाधर शर्मा, विनोद राणा, देवनाथ राणा, सिकंदर शर्मा, उमेश कुमार शर्मा, पशुपति शर्मा, दुर्गा राणा, दुर्गा राणा, जीतन राणा, वीरेन्द्र राणा, लखन लाल शर्मा, उमेश राणा, बाबूलाल राणा, नन्दलाल शर्मा, परमेश्वर शर्मा, प्रो कैलाश राणा, ओम प्रकाश शर्मा, गणेश राणा, अनिल कुमार शर्मा, विनीत शर्मा, लखन राणा, संतोष राणा, प्रो जगदीश शर्मा, कृष्णा शर्मा, अरविन्द कुमार शर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, सन्दीप कुमार, गौतम कुमार, संजीत शर्मा, मधुसूदन शर्मा, शंकर कुमार शर्मा, संदीप कुमार विश्वकर्मा, विशाल शर्मा, रामसकल शर्मा, रामानन्द शर्मा, रामजतन शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में पुरे झारखण्ड से विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधि भाग लिए ! धन्यवाद ज्ञापन राँची जिला कमेटी के सन्दीप कुमार ने किया ।


December 21, 2025 | 194 Views
December 21, 2025 | 194 Views
December 21, 2025 | 194 Views
December 21, 2025 | 194 Views
December 21, 2025 | 194 Views
December 21, 2025 | 194 Views
December 21, 2025 | 194 Views
December 21, 2025 | 194 Views
December 21, 2025 | 194 Views
December 21, 2025 | 194 Views