FOLLOW US ON
Breaking News 21 जून को फिर से आयोजित होगी नीट पेपर का एग्जाम | 18 जून को राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी | अपराधी को पकड़ने गई बिहार पुलिस की हो गई चेकिंग, फजीहत के बाद अब पटना एसएसपी ने कर दिया दो थानेदार को निलंबित | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | 18 जून को राज्यसभा चुनाव को लेकर jmm किसको बनाएगी प्रत्याशी तीन नाम चर्चा में | ईरान और अमेरिका के बीच फिर बने जंग के हालात | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | रांची के प्रतिष्ठ व्यवसायई कावेरी रेस्टोरेंट के संचालक लव भाटिया की संदिग्ध अवस्था में मौत | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिवसीय दौरे से स्वदेश वापस |
रांची में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई का निर्देश
June 1, 2026 | 106 Views
रांची में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई का निर्देश

रांची : राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन (एसएसपी)  ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश कुमार सिंह के साथ शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण अल्बर्ट एक्का चौक से अंजुमन प्लाजा तक किया गया।

निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन पार्क करने वालों, फुटपाथ एवं सड़क पर दुकान लगाने वालों तथा अन्य प्रकार के अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पैदल यात्रियों के लिए बने मार्ग पर मोटरसाइकिल और अन्य वाहन खड़े करने वाले चालकों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें चेतावनी दी गई।

एसएसपी ने पार्किंग स्टैंड में खड़े वाहनों को सुव्यवस्थित ढंग से पार्क कराने का निर्देश दिया, ताकि यातायात प्रभावित न हो। साथ ही विभिन्न ट्रैफिक पोस्टों पर तैनात यातायात पुलिस अधिकारियों और जवानों को ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक एसपी राकेश कुमार सिंह,स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक, संबंधित थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।


June 1, 2026 | 107 Views
June 1, 2026 | 107 Views
June 1, 2026 | 107 Views
June 1, 2026 | 107 Views
June 1, 2026 | 107 Views
June 1, 2026 | 107 Views
June 1, 2026 | 107 Views
June 1, 2026 | 107 Views
June 1, 2026 | 107 Views