FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
खेल महोत्सव - 2024 का आयोजन,खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
June 23, 2024 | 658 Views
 खेल महोत्सव - 2024 का आयोजन,खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

साहेबगंज। सिद्धो- कान्हू स्टेडियम, साहिबगंज में जिला प्रशासन एवम खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान से साहिबगंज खेल महोत्सव-2024 का शुभारंभ किया गया। दो दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता बालक एवम बालिका वर्ग के एथलेटिक्स की कई स्पर्धा कराई जा रही है , जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मी, 800 मीटर, 1500 मीटर ,1600 मीटर और 5000 रेस साथ ही शॉट पुट थ्रो ,जैवलिन थ्रो, लॉन्ग जंप ,हाई जंप की प्रतियोगिता कराई जा रही है साथ ही कुश्ती के मैच भी होंगे।इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त, साहिबगंज हेमंत सती ने संबोधित करते हुए यह बताया गया कि साहिबगंज खेल महोत्सव प्रत्येक माह के 23 एवं 24 तारीख को आयोजित किया जाएगा। जिसमे खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय और डे बोर्डिंग के प्रशिक्षु खिलाड़ी तथा स्कूल के बच्चे भाग लेंगे। साथ ही खिलाड़ियों के लिए खेल बैंक खोला जाएगा, जिसमें जो भी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में भागीदारी करने जाएंगे उनको खेल सामग्री एवं कीट खेल बैंक से उपलब्ध कराया जाएगा।उपायुक्त महोदय ने यह जानकारी दी कि साहिबगंज में नए डे बोर्डिंग और आवासीय सेंटर खोलने का प्रस्ताव विभाग को भेजा जा चुका है, साथ ही आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के लिए एक जिम ट्रेनर को नियुक्त किया जाएगा।इस मौके पर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया ।सम्मानित पाने वाले में कोमल कुमारी, आकाश कुमार यादव,सोनू कुमार यादव,सीमा हेंब्रम,कुणाल कुमार यादव,मो अली,विवेक यादव आदि थे। उपायुक्त महोदय के द्वारा सिद्धो -कान्हू स्टेडियम में ओपन जिम का उद्घाटन किया गया।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता जिला स्तर पर होनी चाहिए जिससे प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिल सकता है।आज के विजेता खिलाड़ियों की सूची1500 मीटर बालक ------------------------------------------प्रथम स्थान - सोनोत मरांडीद्वितीय स्थान - मो. तोहिउद्दीनतृतीय स्थान - भुवन कुमार मंडल1500 मीटर बालिका-------------------------------प्रथम स्थान - क्रांति कुमारीद्वितीय स्थान - रोशनी कुमारीतृतीय स्थान - सीमा कुमारीलंबी कूद बालक -----------------------प्रथम स्थान - संतोष मुर्मूद्वितीय स्थान - गोपी मरांडीतृतीय स्थान - शिवम मंडललंबी कूद बालिका --------------------------प्रथम स्थान - शोभा कुमारीद्वितीय स्थान - चुमकी कुमारीतृतीय स्थान - दीपाली कुमारीऊंची कूद बालक ------------------------प्रथम स्थान - जामदार कराईद्वितीय स्थान - उवांश देव तृतीय स्थान - संतोष मुर्मूगोला फेंक बालक--------------------------प्रथम स्थान - अंकित राजद्वितीय स्थान - मो अलीतृतीय स्थान - सचिन कुमार यादवगोला फेंक बालिका ---------------------------प्रथम स्थान - ईशा कुमारीद्वितीय स्थान - आईशा कुमारीतृतीय स्थान - श्रुति कुमारीमौके पर जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी,जिला ओलंपिक संघ केअध्यक्ष राजेश कुमार यादव , प्रोफेसर रंजित सिंह, कोच अशोक साहनी,आलोक सिंह,प्रकाश सिंह बादल,खेल शिक्षक सह तकनीकी अधिकारी आदित्य कुमार,सुनील किस्कू,बमबम कुमार, निमाय चौधरी,सुस्मित ,मनोज कुमार,मौजूद रहे।

June 23, 2024 | 659 Views
June 23, 2024 | 659 Views
June 23, 2024 | 659 Views
June 23, 2024 | 659 Views
June 23, 2024 | 659 Views
June 23, 2024 | 659 Views
June 23, 2024 | 659 Views
June 23, 2024 | 659 Views
June 23, 2024 | 659 Views
June 23, 2024 | 659 Views