FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
डीएमएफटी, पर्यटन, सीएसआर, आकांक्षी योजना, अनाबद्ध निधी अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
April 24, 2023 | 337 Views
डीएमएफटी, पर्यटन, सीएसआर, आकांक्षी योजना, अनाबद्ध निधी अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

रांची। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में डीएमएफटी, पर्यटन, सीएसआर, आकांक्षी योजना, अनाबद्ध निधी अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।* *बैठक में उपायुक्त ने आकांक्षी जिले में लिए गए योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त राशि एवं उनके विरुद्ध खर्च हुए राशि की जानकारी ली इसी क्रम में उपायुक्त ने अपूर्ण योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।* *एमपीलैड तथा एमएलए लैड द्वारा संचालित योजनओं की समीक्षा के क्रम में नई ली गयी योजनओं की जानकारी लेते हुए अभी तक कार्य प्रगति की समीक्षा की गई।* *उपायुक्त श्री यादव द्वारा विशेष प्रमंडल के तहत संचालित योजनओं की समीक्षा में अपूर्ण योजनओं पर चर्चा की गयी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सौन्दर्यीकरण, पीसीसी रोड आदि से संबंधित समीक्षा की गई।* *आकांक्षी जिला अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए बताया गया कि मंडरो प्रखंड के अंतर्गत बसाहा पंचायत के पोडेया जोजो टोला में पी०सी०सी० पथ निर्माण कार्य प्रगति पर है, मंडरो प्रखंड अंतर्गत गडरा पंचायत के गोसाईचक घटवार टोला जेटके में पी०सी०सी० पथ का निर्माण कार्य प्रगति पर है, वहीं मंडरो प्रखंड के पिण्डरा पंचायत के खैरबनी ग्राम में पी०सी०सी० पथ का निर्माण पर भी कार्य प्रगति पर है इसी संबंध में उपायुक्त ने निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने करने का निर्देश दिया।* *2021-22 में सदर अस्पताल, साहेबगंज एवं अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आमजन के उपयोग हेतु मशीन, उपकरण एवं सामग्री क्रय पूर्ण कर लिया गया है।* *45-मॉडल आँगनबाड़ी केन्द्र, अनुमंडलीय अस्पताल, राजमहल में SNCU वार्ड अधिष्ठापन हेतु आवश्यक सामग्री, मशीन उपकरण, कार्य पूर्ण कर लिया गया है।* *बैठक द्वारा सीएसआर मद विभिन्न कंपनियों द्वारा विद्यालयों में शौचालय निर्माण जीर्णोद्धार एवं जलापूर्ति कार्य, गुमानी बराज परियोजना का गेट संचालन एवं संप्रेषण जो पूर्ण हो चुका है साहिबगंज शहरी क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण हेतु पूर्व से अधिष्ठापन सीसीटीवी कैमरा को आवश्यक मरम्मत कार्य जो पूर्ण हो चुका है, अनुमंडल अस्पताल राजमहल में ऑक्सीजन पाइप लाइन सप्लाई अधिष्ठापन आदि, हाई स्कूलों में चल रहे रिमेडियल क्लासेस ड्रिप इरिगेशन मशरूम की खेती पर चर्चा की गई एवं अपूर्ण कार्य के विषय में दिशा निर्देश दिए गए।* *इसके अलावे बैठक में विभिन्न मदो से स्वीकृत की गई योजनाओं में शौचालय निर्माण पेयजल आपूर्ति सोलर लाइट आदि के विषय में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।* *वहीं एनआरआईपी, भवन प्रमंडल, विशेष प्रमंडल द्वारा आकांक्षी जिला से संचालित लंबित योजनाओं के स्थिति की जानकारी लेते हुए उपायुक्त श्री यादव ने आवश्यक निर्देश भी दिए।* *बैठक में उपायुक्त के अलावे उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, सिविल सर्जन रामदेव पासवान, नजारत उप समाहर्ता अमर प्रसाद, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित एवं अन्य उपस्थित थे।

April 24, 2023 | 338 Views
April 24, 2023 | 338 Views
April 24, 2023 | 338 Views
April 24, 2023 | 338 Views
April 24, 2023 | 338 Views
April 24, 2023 | 338 Views
April 24, 2023 | 338 Views
April 24, 2023 | 338 Views
April 24, 2023 | 338 Views
April 24, 2023 | 338 Views