FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
रांची पुलिस ने शातिर चोर धीरज जालान के पूरे गैंग को दबोचा, विदेशी करेंसी, 100 से ज्यादा मोबाइल बरामद
March 29, 2025 | 486 Views
रांची पुलिस ने शातिर चोर धीरज जालान के पूरे गैंग को दबोचा, विदेशी करेंसी, 100 से ज्यादा मोबाइल बरामद

रांची (ऋषभ राजा ) डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में रांची पुलिस ने राजधानी में चोरों का मनोबल तोड़ने के लिए बड़ी कार्रवाई की. कार्रवाई में शातिर चोर धीरज जालान समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार धीरज जालान काफी शातिर चोर है.

क्या हुआ बरामद

मोबाइल, लैपटॉप, पर्स और बाइक की चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि बेहद शातिर और आदतन चोर धीरज जालान के साथ कुल 11 चोरों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार चोरों के पास से आठ दोपहिया वाहन, कई देशों की विदेशी करेंसी, 11 लैपटॉप, दो दर्जन घड़ियां, 100 मोबाइल फोन, एक लाख 75 हजार की नकदी और चोरी के दर्जनों अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार शातिर चोर धीरज जालान के खिलाफ पूर्व में 39 से अधिक मामले दर्ज हैं.

धीरज है मुखिया

चोरों के इस अंतरराज्यीय चोर गिरोह का मास्टरमाइंड धीरज जालान है, जिसके खिलाफ 40 आपराधिक मामले दर्ज हैं. गिरोह के सदस्य धीरज के इशारे पर न सिर्फ मोबाइल बल्कि अन्य गैजेट के साथ महंगे दोपहिया वाहन की भी चोरी किया करते थे. इस गिरोह का भंडाफोड़ रांची की लालपुर पुलिस ने किया है. चोरों के पास से लगभग हर महंगे ब्रांड का मोबाइल फोन बरामद किया गया है. गिरफ्तार चोरों के पास से कीपैड मोबाइल भी बरामद किया गया है. कीपैड मोबाइल का प्रयोग चोर आपस मे बातचीत के लिए प्रयोग किया करते थे. कीपैड मोबाइल चुरा कर दूसरे गिरोह के अपराधियों तक भी पहुंचाया जाता था. वहीं एंड्रॉयड फोन और टैब को चोर विदेश में बेच दिया करते थे.

मौका मिलते ही उड़ा देते थे बाइक और मोबाइल

गिरफ्तार चोरों का गिरोह न सिर्फ कार में रखे टैब, मोबाइल, लैपटॉप और पर्स चुराता था, बल्कि बाजार में खड़ी दोपहिया गाड़ियों के लॉक तोड़कर उन्हें भी चुरा लेता था. डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि चोर गिरोह का सरगना धीरज जालान काफी शातिर है और वह गिरोह में नए लड़कों की भर्ती कर उनसे चोरी की वारदात करवाता था.

 


March 29, 2025 | 487 Views
March 29, 2025 | 487 Views
March 29, 2025 | 487 Views
March 29, 2025 | 487 Views
March 29, 2025 | 487 Views
March 29, 2025 | 487 Views
March 29, 2025 | 487 Views
March 29, 2025 | 487 Views
March 29, 2025 | 487 Views
March 29, 2025 | 487 Views