FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
48 घंटे में राहे हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
August 6, 2026 | 444 Views
48 घंटे में राहे हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रांची:  जिले के  राहे थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। रांची पुलिस की एसआईटी टीम ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमन दास उर्फ रामदूत, फागु तेली और षष्टी कुमार दास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार फरसा, घटना में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर बाइक, मृतक कंचन महतो का मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि तीनों आरोपी गंभीर आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए उन्होंने लूट की योजना बनाई थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात कंचन महतो से हुई, जहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों ने मिलकर फरसा से हमला कर कंचन की निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही रांची एसएसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।


August 6, 2026 | 445 Views
August 6, 2026 | 445 Views
August 6, 2026 | 445 Views
August 6, 2026 | 445 Views
August 6, 2026 | 445 Views
August 6, 2026 | 445 Views
August 6, 2026 | 445 Views
August 6, 2026 | 445 Views
August 6, 2026 | 445 Views
August 6, 2026 | 445 Views