FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
जिला सरना समिति के तत्वाधान में आक्रोश रैली का आयोजन
November 3, 2025 | 392 Views
जिला सरना समिति के तत्वाधान में आक्रोश रैली का आयोजन

 गुमला।  जिला सरना समिति के तत्वाधान में गुमला जिला के अध्यक्ष हंदू भगत के नेतृत्व में आक्रोश महारैली का आयोजन किया गया जो की गुमला टावर चौक से हड़ताली वृक्ष गुमला तक गया कार्यक्रम की शुरुआत  आदिवासी वीर सपूतों के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया गया एवं बुंडू आक्रोश महारैली में शामिल होने जा रहे हैं आदिवासी जिसकी सड़क हदसा‌ में मृत्यु हो गई उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम में रांची रामगढ़ हजारीबाग चैनपुर लोहरदगा गुमला एवं अन्य जगहों से लोग शामिल थे मुख्य वक्त के रूप में केंद्रीय सरना समिति केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की  एवं केंद्रीय  सरना समिति के महिला केंद्रीय अध्यक्ष निशा भगत थे मौके पर केंद्रीय सरना समिति केंद्रीय अध्यक्ष  फूलचंद तिर्की  ने कहा कि आज सरना आदिवासियों की परंपरा संस्कृति पर चौतरफा हमला हो रहा है एक तरफ कुर्मी कुडमी आदिवासी में शामिल होने के लिए एड़ी  चोटी एक कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर धर्मांतरित  लोग पहले से ही एस टी  का आरक्षण खा रहे हैं केंद्रीय सरना के  केंद्रीय महिला अध्यक्ष निशा भगत ने कहा कि कुर्मी कुडमी कभी आदिवासी नहीं थे आदिवासी का आरक्षण खाने के लिए आदिवासी बनना चाह रहे हैं उन्होंने कहा कि आदिवासी बनने के लिए पैदा होना पड़ता आदिवासी बनाया नहीं जाते वहीं धर्मांतरित ईसाई लोग जो रुढ़िवादी  परंपरा  संस्कृति को छोड़ चुके हैं ऐसे लोग दोहरा लाभ  ले रहे हैं एक तरफ अनुसूचित जनजाति का  लाभ ले रहे हैं दूसरी ओर   अल्पसंख्यक का भी लाभ ले रहे हैं एवं केंद्र सरकार से डिलिस्टीगं की मांग को लेकर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री से मांग रखी जाएगी ,अनुच्छेद 241 के तहत अनुसूचित जाति समाज के लोग जो धर्म परिवर्तन करते  हैं ईसाई या मुसलमान बनते हैं उनका आरक्षण स्वयं  समाप्त हो जाता है लेकिन आदिवासी समाज में अनुच्छेद 342 के तहत जो भी धर्म परिवर्तन करेगा उसको लाभ मिलता रहेगा इस मुद्दे को लेकर जल्द ही केंद्रीय सरना समिति‌ राष्ट्रपति गृह मंत्री एवं प्रधानमंत्री से मिलकर डिंलिस्टींगको लेकर ज्ञापन सौंप जाएगा गुमला जिला सरना समिति के अध्यक्ष हंदू भगत ने कहा कि सरना ईसाई भाई-भाई करने वाले आदिवासी संस्कृति को मटियामेट कर दिए हैं ईसाई मिशनरियों द्वारा  रांची की डिबडीह सरना अखड़ा को तोड़ दिया रांची के चांद गांव में चंगाई सभा के  माध्यम से धर्मांतरण किया जा रहा है तीन टांगर चैनपुर स्थित सरना स्थल को ग्रोटो बनाकर सरना स्थल को कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है  कार्यक्रम का संचालन संजय भगत ने किया मौके पर केंद्रीय सरना समिति के महासचिव संजय तिर्की  रांची जिला सरना समिति के अध्यक्ष अमर तिर्की  प्रवक्ता एंजेल लकड़ा केंद्रीय सरना समिति उपाध्यक्ष विकास भगत   सपना गाड़ी सचिव  रामगढ़ जिला सरना समिति के अध्यक्ष शिव उरांव दिनेश बेदिया दीपक मुंडा अरविंद लोहारा सुशील उरांव नारायण लोहारा एवं अन्य शामिल थे।


November 3, 2025 | 393 Views
November 3, 2025 | 393 Views
November 3, 2025 | 393 Views
November 3, 2025 | 393 Views
November 3, 2025 | 393 Views
November 3, 2025 | 393 Views
November 3, 2025 | 393 Views
November 3, 2025 | 393 Views
November 3, 2025 | 393 Views
November 3, 2025 | 393 Views