FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
गलत सूची के खिलाफ़ चांडिल डेम कार्यालय गेट पर 16 सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्श
September 2, 2024 | 346 Views
 गलत सूची के खिलाफ़ चांडिल डेम कार्यालय गेट पर 16 सूत्री मांगों को लेकर  विरोध प्रदर्श

सरायकेला। अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच के बैनर तले 2 सितंबर 2024 को सुवर्णरेखा परियोजना अंचल एवं प्रमंडल कार्यालय चांडिल में समुचित पुनर्वास कार्य के लिए शांतिपूर्वक तरीक़े से किया गया एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन होगा, इस संबंध मे मंच के अध्यक्ष राकेश रंजन ने कहा कि आर एल 183 मी तक प्रभावित चांडिल डैम विस्थापित क्षेत्र के विस्थापितों को पुनर्वास से संबंधित अपने दावे, आपत्ति एवं आवेदन के लिए दिनांक 31/12/2023 तक अंतिम तिथि घोषणा किए थे। इस सूचना के आलोक में उक्त तिथि तक लगभग 3000 आवेदन जमा किए थे। उन आवेदनों पर अभी तक कोई कार्य नहीं किया जा रहा है विभाग अनुसार विकास पुस्तिका बनने के लिए कुल-600 एवं पुनर्वास अनुदान से संबंधित कुल 200 आवेदन प्राप्त हुआ है। मंच ने पारदर्शिता के लिए निम्न मांगे विभाग के सामने रखें। माँग पत्र 1.183 आर.एल प्रभावित विस्थापित के लिए दावा,आपत्ति एवं आवेदन देने का अंतिम तिथि 31.12.2023 का अवधि विस्तार किया जाए। 2.183 आर.एल प्रभावित सभी में गांव में दावा,आपत्ति एवं आवेदन देने हेतु कैंप लगाया जाए। 3.31 दिसंबर 2023 तक 183 आर.एल प्रभावित विस्थापितों द्वारा प्राप्त कुल आवेदनों को वर्गीकरण कर ( मूल तथा विभाजित विकास पुस्तिका, सभी प्रकार के मुआवजा एवं नियोजन) की संपूर्ण विवरण के साथ सूची दिया जाए। 4.विभाग अनुसार 31 दिसंबर 2023 तक प्राप्त 600 विकास पुस्तिका बनने हेतु तथा 200 अनुदान राशि प्राप्ति हेतु आवेदन का सूची संपूर्ण विवरण के साथ दिया जाए। 5.. प्रथम चरण में 31.12.2023 तक 183 आर.एल. प्रभावित विस्थापितों का कुल कितना मूल विकास पुस्तिका बना है तथा कितना अभी बनने के प्रक्रिया में है। पूर्ण विवरण के साथ सूची दिया जाए। 6. प्रथम चरण में 31.12.2023 तक 183 आर.एल. प्रभावित विस्थापितों का कुल कितना विभाजित विकास पुस्तिका बना है तथा कितना अभी बनने के प्रक्रिया में है। पूर्ण विवरण के साथ सूची दिया जाए। 7.183 आर.एल. प्रभावित विस्थापित गांव के पुनर्वास हेतु कार्य को देखने के लिए किन को किस गांव के लिए प्रभारी,सहायक एवं मापक बनाया गया है ।इसका सूची दिया जाए। 8. विकसित 13 पुनर्वास स्थल में कुल प्लाटों की संख्या ,आवंटित भूखंड एवं बिना आवंटन के विस्थापित/गैर विस्थापित द्वारा अवैध दखल प्लॉटों तथा खाली पङे प्लॉटों की सूची संपूर्ण विवरण के साथ दिया जाए। 9.पुनर्वास स्थल में बसाए गए सभी विस्थापितों को जमीन का पट्टा यथाशीघ्र दिया जाए। 10.अविकसित कुल 9 पुनर्वास स्थल कि कुल प्लाटों की संख्या थाना,मौजा,खाता संख्या के साथ संपूर्ण विवरण दिया जाए । 11. अविकसित 9 पुनर्वास स्थल में विकास का कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए। 12. 35-40 साल से आर एल 183 प्रभावित गांव का विकास पुस्तिका निर्माण एवं अनुदान राशि भुगतान किया जा रहा है, जबकि चांडिल डैम से 116गांव विस्थापित हुए हैं, इसलिए सभी विस्थापित गांव का विकास पुस्तिका निर्गत एवं विकास पुस्तिका अनुदान राशि भुगतान किया जाए। 13. चांडिल डैम के नौका विहार का वन्दोबस्ती विस्थापित को किया जाए, एवं समिति द्वारा बकाया 1करोड़ 6लाख 50हजार रुपया राजस्व वसूली किया जाए, वसूली राजस्व को विस्थापितो को विकास पुस्तिका अनुदान राशि जिसको भुगतान नहीं हुआ है, उनका भुगतान किया जाए। 14. चांडिल डैम से विस्थापित सभी 116 गांवों का पुनर्वास से संबंधित संपूर्ण समस्याओं का समाधान जब तक नहीं होता है तब तक चांडिल डैम में जल स्तर आर.एल 177 मीटर रखा जाए । इस मौके पर मुख्य रूप से विवेक सिंह बाबू, परीक्षित गोराई, त्रिलोचन महतो,रंजीत सिंह मुंडा, प्रथमी महतो ,गीता रानी महतो,पारुवाला महतो,धरनीधर महतो,सोमवारी महतो ,जितेंद्र नाथ महतो एवं सैकड़ो विस्थापित उपस्थित थे।

September 2, 2024 | 347 Views
September 2, 2024 | 347 Views
September 2, 2024 | 347 Views
September 2, 2024 | 347 Views
September 2, 2024 | 347 Views
September 2, 2024 | 347 Views
September 2, 2024 | 347 Views
September 2, 2024 | 347 Views
September 2, 2024 | 347 Views
September 2, 2024 | 347 Views