FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की स्थिति गंभीर पारस अस्पताल में चल रहा है इलाज | रांची में प्रस्तावित रिम्स 2 को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा रिम्स 2 नगड़ी में ही बनेगा | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | राहुल गांधी का बिहार में SIR के विरोध और वोट अधिकार यात्रा | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन |
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन ,ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव,जाने तय रूट
July 30, 2025 | 197 Views
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन ,ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव,जाने तय रूट

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के लिए रांची पहुंच रही हैं। उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के तहत राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। 31 जुलाई और 1 अगस्त को ट्रैफिक नियमों में विशेष परिवर्तन लागू रहेंगे। इस दौरान शहर के 76 स्थानों पर बाइलेन बंद रहेंगे, और कुछ निर्धारित रूटों पर ऑटो व टोटो का परिचालन अस्थायी रूप से प्रतिबंधित रहेगा। निजी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है।

31 जुलाई: ट्रैफिक व्यवस्था

•  शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक: कांके, रातू, काठीटांड, दलादली, और कटहल मोड़ की ओर जाने वाले वाहन मेन रोड, लालपुर रोड, कांटाटोली फ्लाइओवर, और बूटी मोड़ से होकर रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

•  बाहर से आने वाले वाहन: कांके रिंग रोड, बोड़ेया रोड, बूटी मोड़, और कांटाटोली फ्लाइओवर के माध्यम से शहर में प्रवेश कर सकेंगे।

•  इन मार्गों से बचें: एयरपोर्ट रोड, हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, बाइपास रोड, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, और राजभवन मोड़ पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है।

•  शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक: अरगोड़ा चौक से हॉटलिप्स चौक के बीच ऑटो और टोटो का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

1 अगस्त: ट्रैफिक व्यवस्था

•  सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक: बाहरी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन मेन रोड, लालपुर रोड, कांटाटोली फ्लाइओवर, और बूटी मोड़ से रिंग रोड के रास्ते चलेंगे।

•  बाहर से आने वाले वाहन: कांके रिंग रोड, बोड़ेया रोड, बूटी मोड़, और कांटाटोली फ्लाइओवर के रास्ते ही शहर में प्रवेश कर सकेंगे।

•  इन मार्गों से बचें: एयरपोर्ट रोड, हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, बाइपास रोड, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, और राजभवन मोड़ पर यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

•  सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक: हॉटलिप्स चौक से अरगोड़ा चौक तक ऑटो और टोटो का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

 


July 30, 2025 | 198 Views
July 30, 2025 | 198 Views
July 30, 2025 | 198 Views
July 30, 2025 | 198 Views
July 30, 2025 | 198 Views
July 30, 2025 | 198 Views
July 30, 2025 | 198 Views
July 30, 2025 | 198 Views
July 30, 2025 | 198 Views
July 30, 2025 | 198 Views