FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
PLFI उग्रवादियों ने क्रशर प्लांट में घुसकर की फायरिंग, मांगी 20 लाख की लेवी
December 25, 2025 | 243 Views
PLFI उग्रवादियों ने क्रशर प्लांट में घुसकर की फायरिंग, मांगी 20 लाख की लेवी

खूंटी : खूंटी सदर थाना क्षेत्र में उग्रवादी संगठन PLFI ने एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश की है। बीती देर रात डुगड़गिया स्थित मेसर्स नितेश शारदा क्रशर प्लांट में चार अज्ञात उग्रवादी घुस आए और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय प्लांट में मौजूद लोगों के बीच अचानक हुई फायरिंग से अफरा तफरी मच गई। उग्रवादियों ने वहां मौजूद कर्मियों को संगठन का एक लेटर थमाया, जिसमें क्रशर प्लांट के संचालक से 20 लाख रुपये की लेवी की मांग की गई है। लेटर में तय राशि नहीं देने पर फौजी कार्रवाई करने की खुली धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि यह लेटर PLFI के जोनल सदस्य राजेश यादव के नाम से जारी किया गया है। घटना के बाद उग्रवादी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही खूंटी सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में सघन छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उग्रवादियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, इस घटना के बाद क्रेसर प्लांट संचालकों और स्थानीय कारोबारियों में भय का माहौल है।


December 25, 2025 | 244 Views
December 25, 2025 | 244 Views
December 25, 2025 | 244 Views
December 25, 2025 | 244 Views
December 25, 2025 | 244 Views
December 25, 2025 | 244 Views
December 25, 2025 | 244 Views
December 25, 2025 | 244 Views
December 25, 2025 | 244 Views
December 25, 2025 | 244 Views